पहले टी20 मैच में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 22 रन से हराया, जीत में चमके ये 2 स्टार खिलाड़ी

Published - 30 Jan 2026, 11:29 AM | Updated - 30 Jan 2026, 01:06 PM

Pakistan

टी20 विश्व कप 2026 से पहले सभी टीम अपनी तैयारी में लगे हुए है। साउथ अफ्रीका वेस्टइंडीज के साथ तो ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान (Pakistan) के साथ टी20 मैच खेल रही है। भारत बनाम न्यूजीलैंड तो आप जान ही रहे होंगे किस कदर धूम मचाए हुए है।

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज पाकिस्तान 1-0 से बढ़त बना ली है। इस मैच में दो खिलाड़ी स्टार के रूप में उभरे। ये खिलाड़ी भारत के खिलाफ पूरी तरह से फ्लॉप हो गया था जिसके बाद भारतीय फैंस ने इनकी खूब खिल्लियां उड़ाई थी।

पहले टी20 मैच में 22 रनों से जीता Pakistan

पाकिस्तान के लाहौर स्थित गद्दाफी स्टेडियम में 29 जनवरी को खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान (Pakistan) ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान ने 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाई। पहले टी20 मैच में पाकिस्तान (Pakistan) की और से सैम अय्यूब ने 22 गेंदों पर 40 रन बनाए जिसमें तीन चौके और 2 छक्के शामिल थे।

ये खिलाड़ी आखिरी वक्त एशिया कप में भारत के खिलाफ न ही बल्ले से चल सका न ही गेंद से लेकिन मैच से पहले पाकिस्तानी दिग्गज और फैंस सैम अय्यूब का काफी गुणगान कर रहे थे। दूसरी और कप्तान सलमान आगा ने 39 रनो की कप्तानी पारी खेलकर टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में मदद किया। इस पारी में आगा ने 180 की स्ट्राइक रेट से एक चौके और चार छक्के लगाए। ऑस्ट्रेलिया की और से एडम जम्पा ने चार विकेट चटकाए वहीं जेवियर बार्टलेट और माहली बेयर्डमैन ने 2-2 विकेट लिए।

Pakistan ने ऑस्ट्रेलिया को 146 पर रोका

ऑस्ट्रेलिया टीम पाकिस्तान (Pakistan) से पिछले सात सालों से नहीं हारी थी। ऑस्ट्रेलिया जब दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी तो ऐसा लगा मानो इस मैच को वह आसानी से अपनी झोली में डाल लेगा। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ पहला टी20 मैच में पाकिस्तान ने इस मैच को जकड़ लिया हालांकि पाकिस्तान का ये होम ग्राउंड भी था जिसका फायदा उस टीम को आसानी से मिल रही थी।

ऑस्ट्रेलिया 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर मात्र 146 बना सकी। यानी वो लक्ष्य से 22 रन दूर रह गए। एक भी कंगारू खिलाड़ी 40 रन के आंकड़े को पार नहीं कर पाई। ऑस्ट्रेलिया की और से कैमरून ग्रीन सबसे ज्यादा 36 रन बनाए उसके बाद जेवियर बार्टलेट ने 34 रनों की पारी खेली जबकि विफोटक बल्लेबाज कप्तान ट्रैविस हेड 13 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हो गए। मुकाबला अंत तक काफी दिलचस्प चला लेकिन अंत में जीत पाकिस्तान की ही हुई।

कब कहाँ और कैसे देखें IND vs NZ 5th T20 मैच, जानें किधर आएगी फ्री LIVE स्ट्रीम

पहले टी20 मैच में सैम अय्यूब और अबरार अहमद चमके

पाकिस्तान (Pakistan) टीम का क्रिकेट फैंस काफी लुफ्त उठते हैं लेकिन जब बात हो बड़े टीमों से जीत की तो उस टीम से कोई उम्मीद ही नहीं रखता। पाकिस्तान का मुकाबला जब भी भारत से होता है तो मैच को बिना बात के दिलचस्प बना दिया जाता है, जबकि इस वक्त पाकिस्तान भारत के मुकाबले में बिल्कुल भी नहीं है।

जिस तरह से भारत लगातार हाई स्कोरिंग मैच कर रहा है वहीं पाकिस्तान लो स्कोरिंग मैच खेल रहा। हालांकि पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने घर में पहला टी20 मैच जीत लिया है। इस मैच के हीरो रहे सैम अय्यूब ने बल्ले और गेंद दोनों से अपना प्रभाव छोड़ा है। सैम अय्यूब ने बल्लेबाजी में 40 रनों की पारी खेली जबकि गेंद से तीन ओवर में दो विकेट चटका प्लेयर ऑफ द मैच बने।

जबकि गेंदबाजी में अबरार अहमद ने शानदार स्पैल डालकर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को बैकफुट पर धकेल दिया। अबरार ने चार ओवर में 10 रन देकर दो विकेट लिए। उनकी 2.5 की इकोनॉमी ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए महंगा साबित हुआ।

गौतम गंभीर की इस गलती के चलते भारत ने झेली हार, शिवम दुबे की मेहनत भी गई बेकार, न्यूजीलैंड के हाथ लगी 50 रनों से जीत

Tagged:

Pakistan Cricket Team Team Australia pakistan vs australia 1st T20
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

14 टीमें

ऑस्ट्रेलिया ने
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com