पाकिस्तानी क्रिकेटर ने कैमरे में कबूला सच, कहा 'मेरा खुद का बेटा मुझे चाचा बोलता...'

Published - 21 Feb 2026, 05:12 PM | Updated - 21 Feb 2026, 05:20 PM

Pakistan

पाकिस्तान (Pakistan) के अनुभवी ऑलराउंडर एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका प्रदर्शन नहीं बल्कि उनसे जुड़ा एक दिलचस्प खुलासा है। हाल ही में एक बातचीत के दौरान इस खिलाड़ी ने अपने मशहूर निकनेम ‘चाचा’ को लेकर ऐसा किस्सा साझा किया, जिसने सभी को चौंका दिया।

उन्होंने बताया कि यह नाम अब सिर्फ टीम या फैंस तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उनके घर तक भी पहुंच चुका है। उन्होंने खुलासा किया कि उनका खुद का बेटा भी उन्हें ‘चाचा’ कहकर बुलाने लगा था। इस बयान के सामने आते ही यह किस्सा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और क्रिकेट फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया।

‘चाचा’ नाम के पीछे की कहानी

हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं ,वह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि पाकिस्तान के आलराउंडर इफ्तिखार अहमद हैं , जिन्हे पाकिस्तानी (Pakistan) टीम में प्यार से ‘चाचा’ कहा जाता है। इस नाम की शुरुआत एक ट्रेनिंग सेशन के दौरान हुई थी, जब टीम के साथियों ने उन्हें सीनियर खिलाड़ी होने के चलते मज़ाक में ‘चाचा’ कहना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे यह नाम ड्रेसिंग रूम से निकलकर फैंस के बीच भी लोकप्रिय हो गया।

शुरुआत में इफ्तिखार को यह निकनेम ज्यादा पसंद नहीं आया था। उन्होंने मज़ाक में कहा भी था कि वह अभी इतने बूढ़े नहीं हुए कि उन्हें ‘चाचा’ कहा जाए। लेकिन समय के साथ उन्होंने इसे अपनाया और अब यही नाम उनकी पहचान बन चुका है। मीडिया इंटरव्यू में भी वह इस नाम का इस्तेमाल हल्के-फुल्के अंदाज़ में करते हैं।

जब बेटे ने भी कहा ‘चाचा’

हाल ही में एक बातचीत के दौरान इफ्तिखार ने खुलासा किया कि एक दिन उनके अपने बेटे ने भी उन्हें ‘चाचा’ कहकर पुकार लिया। यह सुनकर वह हैरान रह गए। उन्होंने हंसते हुए बताया कि उस पल उन्हें समझ ही नहीं आया कि क्या प्रतिक्रिया दें। बाद में उन्होंने अपने बेटे को समझाया कि घर पर वह उन्हें ‘अब्बू’ या ‘भाई’ कहे, ‘चाचा’ नहीं।

इस मज़ेदार किस्से ने सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोरीं। फैंस को इफ्तिखार का यह हल्का-फुल्का और पारिवारिक अंदाज़ काफी पसंद आया। वह अक्सर अपने मज़ाकिया बयानों से माहौल हल्का कर देते हैं।

इफ्तिखार अहमद के अंतरराष्ट्रीय करियर के आंकड़े

इफ्तिखार अहमद ने पाकिस्तान (Pakistan) के लिए तीनों फॉर्मेट में खेला है। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 4 मैचों में 61 रन बनाए हैं, उनका औसत 12.20 रहा है । गेंदबाजी में उन्होंने 1 विकेट लिया है। वनडे क्रिकेट में इफ्तिखार ने 28 मैच खेले हैं, जिनमें 614 रन बनाए। उनका बल्लेबाजी औसत 38.38 और स्ट्राइक रेट 106.60 रहा है। वनडे में उन्होंने 5 अर्धशतक और 1 शतक लगाया है और उनका सर्वोच्च स्कोर 109 रन है ।

गेंद से उन्होंने 16 विकेट अपने नाम किए हैं। टी20 अंतरराष्ट्रीय में उन्होंने 66 मैचों में 998 रन बनाए हैं। उनका औसत 24.34 और स्ट्राइक रेट 129.11 का है। टी20I में उन्होंने 4 अर्धशतक लगाए हैं और उनका सर्वोच्च स्कोर 62 रन है , गेंदबाजी में उन्होंने 8 विकेट हासिल किए हैं।

Pakistan की बांग्लादेश दौरे की घोषणा और आगे की तैयारी

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बांग्लादेश के व्हाइट-बॉल दौरे की घोषणा भी कर दी है। मार्च 2026 में पाकिस्तान (Pakistan) टीम बांग्लादेश का दौरा करेगी, जहां तीन मैचों की वनडे सीरीज़ खेली जाएगी। पहला मुकाबला 11 मार्च को ढाका में होगा, जबकि बाकी दो मैच 13 और 15 मार्च को खेले जाएंगे।

इस बीच पाकिस्तान (Pakistan) टीम सुपर 8 चरण में अपने अहम मुकाबलों की तैयारी में जुटी है। भले ही इफ्तिखार अहमद इस बार विश्व कप स्क्वॉड में शामिल नहीं हैं, लेकिन उनका नाम और उनका ‘चाचा’ वाला अंदाज़ क्रिकेट फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

ये भी पढ़े : BCCI ने एशियन गेम्स 2026 के लिए भारत के कप्तान-उपकप्तान का किया ऐलान, ये 2 दिग्गजों के पास रहेगी जिम्मेदारी

Tagged:

Pakistan Cricket Team Iftikhar Ahmed pakistan
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com