पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए किया 15 सदस्यीय टीम का ऐलान, सलमान (कप्तान), बाबर, शाहीन, नसीम....
Published - 21 Jan 2026, 03:52 PM | Updated - 21 Jan 2026, 03:54 PM
Table of Contents
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) की शुरुआत में अब कुछ ही दिन शेष हैं और इसी बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी 15 सदस्यीय अंतिम सेना की घोषणा कर दी है। भारतीय और श्रीलंकाई पिचों पर होने वाले इस महाकुंभ के लिए पाकिस्तान ने एक चौंकाने वाला फैसला लेते हुए सलमान अली आगा को टीम की कमान सौंपी है।
अनुभवी बाबर आजम और शाहीन अफरीदी को टीम में बरकरार रखा गया है, जिससे यह स्पष्ट है कि पाकिस्तान युवा जोश और अनुभव के मिश्रण के साथ मैदान पर उतरेगा।
T20 World Cup 2026 में पाकिस्तान की किस्मत सलमान के हाथ
पाकिस्तान क्रिकेट में कप्तानी का विवाद अक्सर चर्चा में रहता है, लेकिन टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) के लिए पीसीबी ने सलमान अली आगा पर भरोसा जताया है। सलमान ने पिछले कुछ महीनों में अपनी कप्तानी में पाकिस्तान को दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के खिलाफ सीरीज जिताकर चयनकर्ताओं को प्रभावित किया है। उनकी शांत कार्यशैली और मध्यक्रम में उपयोगी बल्लेबाजी उन्हें एक आदर्श कप्तान बनाती है।
हालांकि, टीम में बाबर आजम और शाहीन शाह अफरीदी जैसे पूर्व कप्तानों की मौजूदगी उनके लिए एक चुनौती और सहयोग दोनों हो सकती है। सलमान का मुख्य लक्ष्य टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) के दौरान टीम के अंदर एक स्थिर माहौल बनाना है, जिसकी कमी पिछले कुछ बड़े टूर्नामेंट्स में खली थी।
पूरानी जोड़ी फिर मचाएगी धमाल?
भले ही कप्तानी सलमान अली आगा के पास हो, लेकिन पाकिस्तान की बल्लेबाजी का मुख्य आधार अभी भी बाबर आजम ही हैं। टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) में बाबर आजम से उम्मीद होगी कि वे नंबर-3 पर आकर पारी को स्थिरता दें। वहीं, गेंदबाजी में शाहीन शाह अफरीदी और नसीम शाह की जोड़ी नई गेंद के साथ कहर बरपाने के लिए तैयार है।
मिस्ट्री स्पिनर अबरार अहमद और युवा उस्मान तारिक को शामिल करना यह दर्शाता है कि पाकिस्तान श्रीलंका की स्पिन-फ्रेंडली पिचों का पूरा फायदा उठाना चाहता है। हारिस रऊफ की हालिया खराब फॉर्म के बावजूद नसीम शाह की वापसी ने टीम के तेज गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती प्रदान की है, जो विपक्षी बल्लेबाजों के लिए टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) में मुसीबत बन सकती है।
IPL 2026 के वेन्यू को हुआ खुलासा, इन 18 जगहों में खेले जाएगें टूर्नामेंट
T20 World Cup 2026 में युवा चेहरा ज्यादा
पीसीबी ने इस बार अपनी टीम में कुछ ऐसे युवाओं को मौका दिया है जिन्होंने घरेलू क्रिकेट और पीएसएल में शानदार प्रदर्शन किया है। ख्वाजा नफे और सईम अयूब जैसे बल्लेबाजों को पावरप्ले में विस्फोटक शुरुआत देने की जिम्मेदारी दी गई है। टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) के लिए फखर जमान और उस्मान खान की मौजूदगी मध्यक्रम को आक्रामकता प्रदान करती है।
साथ ही, शादाब खान और इमाद वसीम जैसे ऑलराउंडर्स की टीम में वापसी (जरूरत पड़ने पर) पर भी चर्चा हुई थी, लेकिन फिलहाल बोर्ड ने फहीम अशरफ और मोहम्मद नवाज पर भरोसा जताया है। पाकिस्तान की यह 15 सदस्यीय टीम संतुलित नजर आ रही है, लेकिन भारतीय परिस्थितियों में इनका प्रदर्शन ही तय करेगा कि क्या वे दूसरी बार वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठा पाएंगे।
पाकिस्तान टीम टी20 विश्व कप 2026 के लिए: सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, उस्मान खान, ख्वाजा नफे, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद, उस्मान तारिक, मोहम्मद सलमान मिर्जा।
पाकिस्तान टी20 सीरीज के लिए हुआ 17 सदस्यीय टीम का ऐलान, स्टार ऑलराउंडर को मिली टीम की कमान
Tagged:
Pakistan Cricket Team T20 World Cup 2026ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर