पाकिस्तान ने फिर दी टीम इंडिया को गीदड़ भभकी, कहा 'सेमीफाइनल में हम पक्का जीतेंगे....'
Published - 22 Feb 2026, 06:26 PM | Updated - 22 Feb 2026, 07:09 PM
Table of Contents
टीम इंडिया (Team India) और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जंग अब जुबानी स्तर पर तेज हो गई है। हाल ही में सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने भारतीय टीम को खुली चुनौती दी है। डॉ. नौमान नियाज के साथ चर्चा के दौरान इस दिग्गज ने दावा किया कि पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में भारत को जरूर हराएगी।
राशिद लतीफ का बड़ा दावा Team India को हराएगी पाकिस्तान

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल हो रहे इस वीडियो में पूर्व पाकिस्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ आत्मविश्वास से भरे नजर आ रहे हैं। उन्होंने भविष्यवाणी की कि वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पाकिस्तान और भारत का मुकाबला होगा और पाकिस्तान इसमें जीत दर्ज करेगा।
हालांकि, कार्यक्रम के होस्ट डॉ. नौमान नियाज ने उनकी बातों पर तंज कसते हुए पूछा कि क्या भारतीय खिलाड़ी उस समय आंखों पर पट्टी बांधकर खेलेंगे?
नौमान ने याद दिलाया कि ग्रुप स्टेज में भारत ने पहले ही पाकिस्तान को 61 रनों से करारी शिकस्त दी है, ऐसे में लतीफ का यह दावा केवल एक 'गीदड़ भभकी' जैसा लग रहा है।
सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में Team India का दबदबा
भले ही राशिद लतीफ जीत के दावे कर रहे हों, लेकिन टीम इंडिया (Team India) की वर्तमान स्थिति उनके लिए खतरे की घंटी है। रोहित शर्मा के संन्यास के बाद अब टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के पास है और उनकी कप्तानी में भारत ने जबरदस्त खेल दिखाया है।
सूर्या न केवल दुनिया के नंबर वन टी20 बल्लेबाज हैं, बल्कि एक चतुर कप्तान के रूप में भी उभरे हैं। भारतीय टीम में जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या जैसे मैच विनर्स मौजूद हैं, जिन्होंने ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान के बल्लेबाजी क्रम को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया था।
ऐसे में लतीफ की बयानबाजी धरातल से कोसों दूर नजर आती है। यह पहली बार नहीं है कि पाकिस्तान हार के बाद ऐसे बयानबाजी करती है। पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ीयों का यह बयान देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा जैसे इन लोगों को टीम इंडिया (Team India) से हार पच नहीं रही।
क्या होता है Pre-Seeding? क्यों इस विवाद पर टीम इंडिया और ICC की हो रही आलोचना
सोशल मीडिया पर फैंस ने लतीफ को किया ट्रोल
राशिद लतीफ और नौमान नियाज के इस वीडियो के वायरल होते ही भारतीय फैंस ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। फैंस का कहना है कि टीम इंडिया (Team India) को हराना पाकिस्तान के लिए फिलहाल एक सपने जैसा है।
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने राशिद लतीफ को याद दिलाया कि पुरानी यादों से बाहर निकलकर उन्हें वर्तमान फॉर्म देखनी चाहिए, जहाँ भारतीय शेर मैदान पर दहाड़ रहे हैं।
सेमीफाइनल में जीत का दावा करने से पहले पाकिस्तान को अपनी बल्लेबाजी सुधारने की जरूरत है। अब देखना यह होगा कि क्या लतीफ की भविष्यवाणी सच होती है या सूर्यकुमार यादव की सेना एक बार फिर पाकिस्तान का बोरिया बिस्तर गोल करती है।
राशिद लतीफ़: “अगर सेमीफाइनल में पाकिस्तान का मुकाबला भारत से हुआ, तो इस बार हम ही जीतेंगे।”
— Ocean Jain (@ocjain4) February 21, 2026
नौमान नियाज़: “क्या भारतीय आँखें बंद करके खेलेंगे, या फिर आँखों पर पट्टी बाँधकर? खुदा का खौफ करे राशिद भाई!” 😂😂😂😂 pic.twitter.com/YYHa6KgDYo
Tagged:
team india IND vs PAK Pakistan Cricket Team Rashud Latifऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर