PAK vs USA: यूएसए के खिलाफ पाकिस्तान टीम ने मचाया धमाल, 32 रनों से जीत दर्ज कर सुपर-8 की दावेदारी मजबूत

Published - 10 Feb 2026, 08:58 PM | Updated - 10 Feb 2026, 10:30 PM

PAK Vs USA

मंगलवार को पाकिस्तान और संयुक्त राज्य अमेरिका (PAK vs USA) के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 12वां मुकाबला खेला गया, जिसका गवाह कोलंबो का सिंहली स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड बना। टॉस जीतकर यूएसए के कप्तान मोनांक पटेल ने पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी के लिए मैदान पर बुलाया, जिसके बाद टीम निर्धारित 20 ओवर में 158 रन स्कोरबोर्ड पर लगा पाई। इसके जवाब में अमेरिका (PAK vs USA) की टीम 190/9 रन का स्कोर हासिल करने में सफल कामयाब हुई, जिसकी वजह से उसके हाथ 32 रनों से हार लगी।

PAK vs USA: साहिबज़ादा फरहान के बल्ले ने मचाई तबाही

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरी पाकिस्तान टीम (PAK vs USA) को सलामी बल्लेबाज शाहिजादा फरहान ने तूफ़ानी अर्धशतकीय पारी खेल शानदार शुरुआत दिलाई। 41 गेंदों का सामना करते हुए उन्होंने छह चौकों और पांच छक्कों की मदद से 73 रन बनाए।

इस दौरान उन्हें सैम अयूब (19) और पूर्व कप्तान बाबर आजम का भी सहयोग मिला, जिनके साथ उन्होंने क्रमशः 54 रन और 81 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। हालांकि, इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी और अच्छी पार्टनरशिप नहीं कर सका। इस दौरान बाबर आजम पाकिस्तान के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी रहे, जिनके बल्ले से 32 गेंदों में 46 रन निकले।

यह भी पढ़ें: अभिषेक-बुमराह बीमार, पाकिस्तान के खिलाफ रविवार के मैच के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया घोषित

शेडली वैन शाल्कविक बने पाकिस्तान टीम के लिए काल

PAK vs USA: Shadley Van Schalkwy

15.5 ओवर में साहिबज़ादा फरहान के आउट हो जाने के बाद पाकिस्तान टीम (PAK vs USA) की पारी लड़खड़ा गई, जिसके चलते टीम अंतिम पांच ओवरों में महज 47 रन ही बना पाई। इस दौरान किसी भी खिलाड़ी के लिए क्रीज़ पर ज्यादा देर तक टिके रह पाना काफी मुश्किल साबित हुआ। शादाब खान 30 रन बनाकर आउट हुए। जबकि उस्मान खान और अबरार अहमद और खाता खोलने में नाकाम रहे।

शाहीन शाह अफरीदी ने 9 रन और मोहम्मद नवाज़ ने 5 रन बनाए। कप्तान सलमन आगा और फाहीम अशरफ ने 1-1 रन के निजी स्कोर पर अपना विकेट खो दिया। यूएसए के लिए शेडली वैन शाल्कविक ने एक बार फिर दमदार गेंदबाजी की और बल्लेबाजों पर कहर बरपाया। वह चार ओवर में 25 रन खर्च कर 4 विकेट झटक पाए। सौरभ नेत्रावल्कर, मोहम्मद मोहसिन और हरमीत सिंह ने एक-एक विकेट झटकी।

PAK vs USA: यूएसए ने झेली हार

pak vs usa

निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने के लिए आई अमेरिकी टीम की पारी का आगाज बहुत धीमा रहा। शुरुआती नौ ओवर में यूएसए दो विकेट के नुकसान पर महज 58 रन ही बना पाई। इस बीच सलामी बल्लेबाज शयन जहांगीर ने 49रन की पारी खेल टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाने में मदद की, लेकिन उन्हें अन्य किसी खिलाड़ी का साथ नहीं मिल सका। अंत में मिलिंद कुमार और शुभम रंजने ने संयुक्त 54 रन बनाए।

लेकिन 15.6 ओवर में उस्मान तारिक ने मिलिंद कुमार को पवेलियन भेजकर अमेरिका की जीत की आखिरी उम्मीद को भी तोड़ दिया। बल्लेबाजी में लगातार संघर्ष करने के बाद अमेरिका टीम 158 रन ही बना पाई और उसने 32 रनों से हार झेली। पाकिस्तान के लिए शादाब खान ने दो विकेट हासिल की। जबकि उस्मान तारिक ने 3 विकेट ली। शाहीन शाह अफ्रीदी, अबरार अहमद और मोहम्मज नवाज एक-एक विकेट ले पाए।

इस दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने छोड़ दिया अपना देश, अब UAE में करेगा अपने करियर की शुरूआत

Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com