PAK vs NED: पाकिस्तान की जीत से शुरूआत, नीदरलैंड को 3 विकेट से रौंदा, जीत में चमके ये 2 खिलाड़ी
Published - 07 Feb 2026, 01:59 PM | Updated - 07 Feb 2026, 02:36 PM
Table of Contents
PAK vs NED: भारत बनाम नीदरलैंड्स के बीच सुपर हिट मुकाबले से आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत हो चुकी है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला श्रीलंका के कोलंबो में स्थित सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया।
इस मैच में नीदरलैंड्स (PAK vs NED) पहले बैटिंग करते हुए 19.5 ओवर में 147 रन पर ढेर हो गई, जबकि पाकिस्तान ने 148 रन का स्कोर को गिरते-पड़ते हासिल कर लिया। मैन इन ग्रीन ने टूर्नामेंट की शुरुआत जीत के साथ की है। पहले मैच में उन्होंने 3 विकेट से जीत हासिल की, जिसके साथ ही उन्होंने अपने अंकों का खाता भी खोल लिया है।
PAK vs NED: 147 पर सिमट गए डच बल्लेबाज
टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करने उतरी नीदरलैंड्स (PAK vs NED) की शुरुआत बेहद खराब रही थी। चौथे ओवर में मैक्स ओ'डॉउड 5 रन बनाकर आउट हो गए तो माइकल लेविट भी 24 के निजी स्कोर पर चलते बने। डच टीम ने 31 के स्कोर पर दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे, और ये सिलसिला 19.5 ओवर में 147 रन तक ऑलआउट होने तक ऐसे ही चलता रहा।
नीदरलैंड्स (PAK vs NED) की ओर विश्व कप 2026 के ओपनिंग मैच में बास डे लीड ने 30, कॉलिन एकरमैन ने 20 और कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने सर्वाधिक 37 रन की पारी खेली थी। जबकि आर्यन दत्त ने 8 गेंदों पर 13 रन जोड़कर टीम को 147 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
टी20 वर्ल्ड कप के लिए 40 कॉमेंटेटर के नाम का हुआ ऐलान, भारत के 4 दिग्गजों को भी मिली जगह
पाकिस्तानी गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन
नीदरलैंड्स (PAK vs NED) के खिलाफ विश्व कप 2026 के ओपनिंग मैच में पाकिस्तान की गेंदबाजी बेहद कमाल की रही। पाकिस्तान के प्रमुख तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने 3 ओवर में 28 रन देकर एक विकेट लिया।
जबकि सलमान मिर्जा ने 3.5 ओवर में 24 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए। वहीं, मोहम्मद नवाज, अबरार अहमद और साइम अयूब ने दो-दो विकेट अपने खाते में डाले। बता दें कि, डच बल्लेबाजों के पास पाकिस्तान (PAK vs NED) के गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी का जवाब बिल्कुल भी नहीं था।
गिरते-पड़ते पहुंचे 148 के पार
नीदरलैंड्स के द्वारा दिए गए 148 रनों का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। पाकिस्तान को पहला झटका साइम अयूब के रूप में लगा, जो कि 13 गेंदों पर 24 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद कप्तान सलमान अली आगा भी 12 से अधिक का स्कोर नहीं बना सके। शानदार फॉर्म में चल रहे साहिबजादा फरहान ने 31 गेंदों पर 47 रन की पारी खेली। लेकिन साहिबजादा का विकेट गिरने के बाद पाकिस्तान को जीत के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा।
साहिबजादा के बाद उस्मान खान भी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए तो बाबर आजाम ने भी 18 गेंदों पर केवल 15 रन ही बना सके। यहां तक पाकिस्तान के 100 रन पर पांच विकेट गिर चुके थे, जबकि 114 के स्कोर पर शादाब खान के रूप में पाकिस्तान को 7वां झटका लगा था और नीदरलैंड्स के पाले में खेल जाता नजर आ रहा था। लेकिन यहां से फहीम अशरफ ने 11 गेंदों पर नाबाद 29 रन जड़कर पाकिस्तान को जीत दिला दी।
जीत में चमके ये 2 खिलाड़ी
पाकिस्तान क्रिकेट टीम विश्व कप 2026 के पहले मुकाबले में काफी तेजी से जीत की ओर बढ़ रही थी, लेकिन नीदरलैंड्स की शानदार गेंदबाजी ने एक समय मैन इन ग्रीन की जीत मुश्किल कर दी थी। 98 पर तीसरा विकेट गंवानी वाली पाकिस्तान के देखते ही देखते 7 विकेट 114 के स्कोर पर हो गए, लेकिन फहीम अशरफ की 11 गेंदों पर नाबाद 29 रन की पारी ने टीम को जीत दिला दी।
पाक की जीत के सबसे बड़े हीरो फहीम ही रहे तो साहिबजादा फरहान के बल्ले से निकले 47 रन भी बहुत महत्वपूर्ण रहे। बता दें कि, पाकिस्तान की जीत में फहीम और साहिबजादा फरहान का काफी अहम योगदान रहा। वहीं, नीदरलैंड्स की ओर से आर्यन दत्त और पॉल वैन मीकेरेन ने दो-दो विकेट झटके तो लोगन वैन बीक, काइल क्लेन और रोएलॉफ वैन डेर मेरवे को एक-एक विकेट मिले।
टी20 वर्ल्ड कप के लिए 40 कॉमेंटेटर के नाम का हुआ ऐलान, भारत के 4 दिग्गजों को भी मिली जगह
Tagged:
Pakistan Cricket Team PAK vs NED cricket news Netherlands Cricket Team T20 World Cup 2026ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर