PAK vs NED Match Prediction in Hindi, Match 1: पहले मैच में कितना बनेगा स्कोर और कौन रहेगा विजेता? जानें पूरी रिपोर्ट

Published - 06 Feb 2026, 10:23 AM | Updated - 07 Feb 2026, 08:46 AM

PAK vs NED Match Prediction
PAK vs NED Match 1 ICC T20 WC 2026

PAK vs NED Match Prediction: पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड मैच के साथ आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत होने जा रही है। यह मैच कोलंबो में खेला जाएगा। यह दोनों टीम ग्रुप-ए का हिस्सा है। पाकिस्तान का पहला अभ्यास मैच खराब मौसम के वजह से रद्द रहा है। जबकि नीदरलैंड को जिंबॉब्वे के खिलाफ अभ्यास मैच में हार का सामना करना पड़ा।

दोनों टीमों की कोशिश इस मैच में टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत करने के ऊपर रहेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और PAK vs NED Match Prediction पर नजर डालेंगे।

PAK vs NED Match 1 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:

  • मैच: पाकिस्तान vs नीदरलैंड (ICC T20 WC 2026)

  • स्टेडियम: सिंहली स्पोर्ट्स क्लब, कोलंबो

  • मैच की तारीख: 7 फरवरी 2026 (11:00 AM)

  • लाइव स्ट्रीमिंग: Jio Hotstar पर उपलब्ध होगी।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

  • कुल मैच: 2

  • पाकिस्तान ने जीते: 0

  • नीदरलैंड ने जीते: 0

  • ड्रॉ/टाई: 0

यह भी पढ़ें: ITA vs UAE Match Prediction in Hindi, Warm Up Match 15: आज अभ्यास मैच में कितना बनेगा स्कोर और कौन रहेगा विजेता? जानें पूरी रिपोर्ट

हालिया फॉर्म:

पाकिस्तान W W W L W
नीदरलैंड L L L W W

सिंहली स्पोर्ट्स क्लब, कोलंबो पिच रिपोर्ट:

PAK vs NED Match 1 सिंहली स्पोर्ट्स क्लब, कोलंबो में खेला जाएगा। इस मैदान पर पिछले मैचों के आंकड़ों के अनुसार बल्लेबाजी आसान नजर आई है। इस मैदान पर स्पिनरों को भी काफी मदद मिलती है। इस मैच में हल्की बारिश की भी संभावना जताई जा रही है।

  • पावर-प्ले अनुमानित स्कोर: 40-50 रन

  • पहली पारी अनुमानित स्कोर: 160-170 रन

  • दूसरी पारी अनुमानित स्कोर: 150-160 रन

PAK vs NED Match 1 संभावित प्लेइंग-XI:

पाकिस्तान: साहिबज़ादा फरहान, सैम अयूब, सलमान आगा (C), बाबर आज़म, उस्मान खान (wk), शादाब खान, मोहम्मद नवाज़, शाहीन अफ़रीदी, नसीम शाह, फ़हीम अशरफ़/उस्मान तारिक, और अबरार अहमद।

नीदरलैंड: मैक्स ओ'डॉड, विक्रमजीत सिंह, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (C/wk), बास डी लीडे, साकिब जुल्फिकार, काइल क्लेन, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन और रोएलोफ वैन डेर मेर्वे/नोआ क्रोस।

PAK vs NED Match Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?

  • सैम अयूब ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बल्ले और गेंद से काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। इस मैच में भी अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिला सकते हैं। यह बल्ले के साथ-साथ अच्छी गेंदबाजी भी करते हैं।

  • सलमान आगा भी बल्ले के साथ अच्छी फार्म में है। इन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। यह मिडिल ओवरों में पारी संभाल सकते हैं।

PAK vs NED Match Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?

  • मोहम्मद नवाज़ ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20 श्रृंखला में सबसे ज्यादा विकेट लिए थे। इस मैच में भी पाकिस्तान को मिडिल ओवर में ब्रेक-थ्रू दिला सकते हैं।

  • लोगान वैन बीक नीदरलैंड के प्रमुख ऑलराउंडर हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ इन्होंने 22 रन देकर 3 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी विकेट लेने की क्षमता रखते हैं।

PAK vs NED Match Prediction: आज किसकी रणनीति पड़ेगी भारी?

पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड मैच में सिंहली स्पोर्ट्स क्लब की पिच, हालिया फॉर्म, और अनुभव को देखते हुए पाकिस्तान टीम को इस मैच में आगे माना जा रहा है। पाकिस्तान ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया को भी 3-0 से हराया है जिससे टीम का मनोबल ऊपर है।

PAK vs NED Match Prediction, ICC T20 WC 2026 के लिए स्क्वाड:

पाकिस्तान: फखर ज़मान, सैम अयूब, बाबर आज़म, सलमान आगा (कप्तान), ख्वाजा नफे (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज़, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद, साहिबज़ादा फरहान, उस्मान खान, सलमान मिर्ज़ा, उस्मान तारिक

नीदरलैंड: मैक्स ओ'डॉड, ज़ैक लायन कैशेट, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान) (विकेटकीपर), बास डी लीडे, माइकल लेविट, नोआ क्रोस, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, रोलोफ वैन डेर मर्व, फ्रेड क्लासेन, काइल क्लेन, पॉल वैन मीकेरेन, साकिब ज़ुल्फ़िकार, टिम वैन डेर गुगटेन

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

Pakistan Cricket Team Netherlands Cricket Team ICC T20 WC 2026 PAK vs NED Match Prediction PAK vs NED Match 1 ICC T20 WC 2026 PAK vs NED Dream11 Prediction
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

PAK vs NED Match 1 कल सिंहली स्पोर्ट्स क्लब, कोलंबो में खेला जाएगा।

सिंहली स्पोर्ट्स क्लब की पिच बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com