PAK vs IRE Match Prediction in Hindi, Warm Up Match 9: अभ्यास मैच में कितना होगा स्कोर और कौन मारेगा बाज़ी? देखें पूरी रिपोर्ट
Published - 04 Feb 2026, 12:03 PM | Updated - 04 Feb 2026, 12:07 PM
Table of Contents
PAK vs IRE Match Prediction: पाकिस्तान और आयरलैंड के बीच आज टूर्नामेंट का 9वां अभ्यास मैच कोलंबो में खेला जाएगा। पाकिस्तान टीम ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया को T20 श्रृंखला में हराया है दूसरी तरफ आयरलैंड ने टीम ने भी इटली और यूएई के खिलाफ T20 श्रृंखलाएं जीती है।
दोनों टीम आज इस अभ्यास मैच में अपने सभी खिलाड़ियों को मौका देना चाहेंगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और PAK vs IRE Match Prediction पर नजर डालेंगे।
PAK vs IRE Warm-Up Match 9 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:
मैच: पाकिस्तान vs आयरलैंड (ICC T20 WC 2026)
स्टेडियम: सिंहली स्पोर्ट्स क्लब, कोलंबो
मैच की तारीख: 4 फरवरी 2026 (07:00 PM)
लाइव स्ट्रीमिंग: Jio Hotstar पर उपलब्ध होगी।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:
कुल मैच: 5
पाकिस्तान ने जीते: 1
आयरलैंड ने जीते: 4
ड्रॉ/टाई: 0
हालिया फॉर्म:
दोनों टीमें अच्छी लय में दिख रही हैं, जिससे मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है।
| पाकिस्तान | W | W | L | W | W |
| आयरलैंड | W | W | W | L | W |
सिंहली स्पोर्ट्स क्लब, कोलंबो पिच रिपोर्ट:
सिंहली स्पोर्ट्स क्लब, कोलंबो PAK vs IRE अभ्यास मैच की मेजबानी करने को तैयार है। इस पिच पर बल्लेबाजी आसान नजर आई है।
पावर-प्ले अनुमानित स्कोर: 40-50 रन
पहली पारी अनुमानित स्कोर: 150-160 रन
दूसरी पारी अनुमानित स्कोर: 160-170 रन
PAK vs IRE Warm Up Match संभावित प्लेइंग-XI:
पाकिस्तान: फखर जमान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी, अबरार अहमद।
आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग ©, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोरकन टकर (विकेटकीपर), कर्टिस कैम्फर, जॉर्ज डॉकरेल, गेराथ डेलानी, मार्क अडायर, जोश लिटिल, बैरी मैकार्थी, क्रेग यंग।
PAK vs IRE Match Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?
सैम अयूब ने तीसरे T20 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 37 गेंद में 56 रन बनाए हैं। इस मैच में भी अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिला सकते हैं।
हैरी टेक्टर आयरलैंड टीम के सबसे प्रमुख बल्लेबाज हैं यह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं। इटली के खिलाफ इन्होंने काफी रन बनाए थे इस मैच में भी अच्छा स्कोर कर सकते हैं।
PAK vs IRE Match Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?
मोहम्मद नवाज़ ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी मैच में 5 विकेट लिए हैं। यह अच्छी फार्म में है इस मैच में भी विकेट लेने की उम्मीद हैं।
बैरी मैकार्थी आयरलैंड की तरफ से लगातार विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। यूएई के खिलाफ भी 2 मैच में 4 विकेट लिए हैं इस मैच में भी यह विकेट निकाल सकते हैं।
PAK vs IRE Match Prediction: आज किसकी रणनीति पड़ेगी भारी?
पाकिस्तान बनाम आयरलैंड अभ्यास मैच में सिंहली स्पोर्ट्स क्लब की पिच, हालिया फॉर्म, और टीम संतुलन को देखते हुए पाकिस्तान इस अभ्यास मैच में आगे माना जा रहा है।
PAK vs IRE Match Prediction: ICC T20 WC 2026 के लिए स्क्वाड:
पाकिस्तान: फखर ज़मान, सैम अयूब, बाबर आज़म, सलमान आगा (कप्तान), ख्वाजा नफे (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज़, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद, साहिबज़ादा फरहान, उस्मान खान, सलमान मिर्ज़ा, उस्मान तारिक
आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोरकन टकर (विकेटकीपर), कर्टिस कैम्फर, बेंजामिन कैलिट्ज़, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज़, टिम टेक्टर, जोशुआ लिटिल, बेंजामिन व्हाइट, क्रेग यंग
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।
Tagged:
Pakistan Cricket Team ireland cricket team PAK vs IRE PAK vs IRE Match Predictionऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।