PAK vs ENG: हैरी ब्रुक ने उड़ाई पाकिस्तानी गेंदबाजों की धज्जियां, तूफ़ानी शतकीय पारी खेल इंग्लैंड को दिलाई 2 विकेट से शानदार जीत
Published - 24 Feb 2026, 09:43 PM | Updated - 24 Feb 2026, 10:36 PM
Table of Contents
मंगलवार को पाकिस्तान और इंग्लैंड (PAK vs ENG) के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 45वां मुकाबला खेला गया, जिसका गवाह पल्लेकेले का मैदान बना। यह भिड़ंत जीतने के लिए दोनों टीमें एक-दूसरे को कांटे की टक्कर देती नजर आई। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने साहिबज़ादा फरहान की विस्फोटक पारी की मदद से 165 रन का टारगेट सेट किया, जिसको हासिल करते हुए इंग्लिश टीम (PAK vs ENG) 166 रन बनाने में सफल रही। इसके चलते उसके हाथ 2 विकेट से जीत लगी।
PAK vs ENG: साहिबज़ादा फरहान के बल्ले ने उगली आग

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए आई पाकिस्तान टीम (PAK vs ENG) ने शुरुआत में ही अपने सलामी बल्लेबाज सैम अयूब का विकेट गंवा दिया। जोफ्रा आर्चर की गेंद पर वह महज 7 रन बनाकर आउट हो गए। कुछ देर बाद कप्तान सलमान आगा ने भी 5 रन के निजी स्कोर पर अपना विकेट खो दिया। ऐसे में पूर्व कप्तान बाबर आजम बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए और उन्होंने 25 रनों की छोटी पारी खेल टीम के स्कोर को आगे बढ़ाने में योगदान दिया।
10.5 ओवर में जेमी ओवर्टन ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर पाकिस्तान टीम पर दबाव बनाने की कोशिश की। लेकिन जहां एक छोर पर विकेट गिरने का सिलसिला जारी था, वहीं दूसरी ओर साहिबज़ादा फरहान ने मोर्चा संभाले रखा और 45 गेंदों में सात चौकों और दो छक्कों की मदद से 63 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनकी बाबर आजम के साथ तीसरे विकेट के लिए 46 रनों की साझेदारी की।
IND vs ZIM मैच से पहले भारत को लगा 440 वॉल्ट का झटका, टीम का साथ छोड़कर घर वापिस लौटे रिंकू सिंह
जेमी ओवर्टन ने दिलाई इंग्लैंड को बड़ी सफलता
पाकिस्तान (PAK vs ENG) का स्कोरबोर्ड तेज़ी से आगे बढ़ाता देख इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रुक ने बड़ा दांव खेला और 16वें ओवर में एक बार फिर जेमी ओवर्टन को गेंद थमाई। इस ओवर की चौथी गेंद पर उन्होंने साहिबज़ादा फरहान को एलबीडब्ल्यू आउट कर अपनी टीम को बड़ी सफलता दिलाई। उनका विकेट गिरने ही पाकिस्तान की पारी लड़खड़ा गई और निचले क्रम के बल्लेबाज 20 ओवर पूरे होने तक महज 42 रन ही जोड़ पाए।
इस बीच फखर जमान ने 25 रन और शादाब खान ने 23 रन की अहम पारी खेली। उस्मान खान 8 रन, शाहीन शाह अफरीदी 2 रन और सलमान मिर्जा 2 रन ही जड़ सके। इंग्लैंड के लिए लियम डॉसन ने तीन विकेट झटकी। जोफ्रा आर्चर और जेमी ओवर्टन ने 2-2 विकेट निकाली। आदिल राशिद के हाथ एक सफलता लगी।
PAK vs ENG: हैरी ब्रुक ने जड़ा शतक
165 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। शुरुआती पांच ओवरो में ही टीम ने अपनी तीन अहम विकेट खो दी। टीम ने अपने सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट, जोस बटलर और जेकब बेथल का विकेट सस्ते में गंवा दिया।
जहां फिल साल्ट गोल्डन डक आउट हुए, वहीं जोस बटलर ने दो रन और जेकब बेथल 8 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, दूसरे छोर पर कप्तान हैरी ब्रुक चट्टान की तरह डटे रहें और 100 रनों तूफ़ानी शतकीय पारी खेल टीम के स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ाने का जिम्मा संभाला। उन्हें रोक पाना पाकिस्तानी गेंदबाजों के लिए नामुमकिन रहा। इस दौरान उनकी सैम करन और विल जैक्स के साथ क्रमशः 45 और 52 रनों की अहम साझेदारी हुई।
मोहम्मद नवाज की ओवर ने मैच को बनाया रोमांचक
16.6 ओवर में शाहीन शाह अफरीदी की गेंद पर हैरी ब्रुक के आउट हो जाने के बाद इंग्लैंड टीम (PAK vs ENG) के लिए निर्धारित लक्ष्य को हासिल करना मुश्किल होगा। 19वें ओवर में मोहम्मद नवाज ने कसी हुई गेंदबाजी कर इंग्लिश बल्लेबाजों पर दबाव बनाया। अपने इस ओवर में उन्होंने जेमी ओवर्टन और विल जैक्स का विकेट झटक अपनी टीम को जीत दिलाने की कोशिश की।
लेकिन अगले ओवर में उनकी मेहनत बर्बाद चली गई। 20वें ओवर की पहली गेंद पर जोफ्रा आर्चर ने विनिंग चौका जड़ इंग्लैंड के स्कोरबोर्ड को 166 तक पहुंचा दिया। पाकिस्तान के लिए शाहीन शाह अफरीदी ने चार विकेट निकाली। उस्मान तारिक और मोहम्मद नवाज ने 2-2 विकेट ली।
फिर होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़त, ICC ने जारी किया T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए नया शेड्यूल
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर