PAK vs AUS: 232 रन का पीछा भी नहीं कर पाया पाकिस्तान, सिर्फ 190 पर हुआ ऑलआउट, ऑस्ट्रेलिया ने जीता दूसरा ODI
Published - 03 Jun 2026, 11:41 AM | Updated - 03 Jun 2026, 01:42 PM
Table of Contents
ऑस्ट्रेलिया टीम तीन मैच (PAK vs AUS) की वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान दौरे पर आई हुई, जिसके दो मुकाबले खेले जा चुके हैं. 2 जून को लाहौर के गद्दाफी क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमों को दूसरे मैच के लिए आमना-सामना हुआ. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी कंगारु टीम ने 231 रन का लक्ष्य निर्धारित किया. इसके जवाब में पाकिस्तान की पारी 190 रनों पर ढेर हो गई, जिसकी वजह से उसको 41 रनों से शर्मनाक हार झेलनी पड़ी. इसी के साथ मेहमान टीम ने PAK vs AUS ODI सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल कर ली.
PAK vs AUS: जोस इंग्लिश-कैमरुन ग्रीन की जोड़ी ने मचाया धमाल
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम की शुरुआत बिल्कुल अच्छी नही रही. टीम की पारी की पहली गेंद पर ही सलामी बल्लेबाज एलेक्स कैरी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. हालांकि, इसके बाद कप्तान जोस इंग्लिश ने मोर्चा संभालते हुए अर्धशतकीय पारी खेली और 51 रन बनाए. कैमरुन ग्रीन का भी प्रर्दशन शानदार रहा. उनके बल्ले से 92 गेंदों में 53 निकले. कप्तान जोश इंग्लिश के अलावा उन्होंने मैट रेनशॉ के साथ बड़ी साझेदारी की.
अफगानिस्तान ODI सीरीज से बाहर होंगे Rohit Sharma और Hardik Pandya? अचानक BCCI के फैसले ने बढ़ाई हलचल
ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 230 रन
कैमरुन ग्रीन ने जोश इंग्लिश और मैट रेनशॉ के साथ मिलकर क्रमशः 51 और 65 रन बनाए. ने जबकि मैट रेनशॉ ने व्यक्तिगत रूप से 43 रन बनाए. ओलिवर पीक ने 31 रन का योगदान दिया. इन तीनों खिलाड़ियों को छोड़कर ऑस्ट्रेलिया का कोई भी बल्लेबाज अपना जलवा नहीं दिखा सका. मैथ्यू शॉर्ट ने 15 रन जड़े. वहीं, मार्नस लाबुशेन, मैथ्यू कुहनेमैन और नेथन एलिस 5-5 रन बनाकर आउट हो गए. पाकिस्तान (PAK vs AUS) के लिए शाहीन शाह अफ्रीदी ने तीन विकेट झटकी. हारिस रउफ, अराफ़ात मिन्हास और अबरार अहमद ने दो-दो विकेट निकाली.
PAK vs AUS: ताश के पत्तों की तरह बिखरी पाकिस्तान टीम

दिए गए टारगेट को हासिल करने के लिए आई पाकिस्तान टीम की पारी 190 रन पर ही सिमट गई. शदब खान (71) के अलावा कोई भी खिलाड़ी बड़ी और प्रभावशाली पारी नहीं खेल सका. जहां एक तरफ विकेट गिरने का सिलसिला जारी था तो वहीं दूसरी ओर उन्होंने पारी को संभालने की कोशिश की. हालांकि, इस बीच गाज़ी गोरी ने 37 रन और अराफ़ात मिनहास ने 33 रन बनाए. बाबर आजम 16 रन औऱ शाहीन शाह अफ्रीदी ने 11 रन की पारी खेली. साहिबजादा फरहान 3 रन, सलमान आगा 7 रन और अब्दुल समद 2 रन बनाकर आउट हो गए.
माज सदाकत, हारिस रउफ और अबरार अहमद खाता खोलने में नाकाम हुए. ऑस्ट्रेलिया की ओर से नेथन एलिस ने 4 विकेट झटकते हुए पाकिस्तान टीम के बल्लेबाजी क्रम की कमर तोड़ दी. उन्होंने 3.70 के इकॉनमी रेट से ये विकेट निकाले. इस प्रर्दशन की वजह से वह टीम को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीत पाए. मैथ्यू शॉर्ट के हाथ तीन सफलता लगी. मैथ्यू कुहनेमैन, तनवीर संगा और एडम जैम्पा एक-एक विकेट ले सके.
टीम इंडिया के नए बॉलिंग कोच की हुई घोषणा, 630 विकेट लेने वाले दिग्गज भारतीय को मिली जिम्मेदारी
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर