अपने ही खिलाड़ियों पर भड़की पाक एंकर, बोलीं—‘ना बैटिंग आती है, ना बॉलिंग निकम्मे' .....

Published - 16 Feb 2026, 12:22 PM | Updated - 16 Feb 2026, 01:08 PM

IND vs PAK

IND vs PAK: रविवार को श्रीलंका के कोलंबो में भारत बनाम पाकिस्तान का मुकाबला खेला गया था। इस मैच में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 61 रन की धमाकेदार जीत हासिल की है। जबकि, इस जीत के साथ भारतीय टीम ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

टी20 विश्व कप 2026 के इस सुपर हिट मैच में भारत-पाकिस्तान (IND vs PAK) के फैंस धमाकेदार मुकाबले की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन अंत में पाकिस्तान भारत के 175 रन के जवाब में केवल 114 रन पर ढेर हो गई। जबकि पाकिस्तान की इस हार से पाक एंकर अपने ही खिलाड़ियों पर भड़क उठीं और बोलीं कि ना उन्हें बैटिंग आती है और ना बॉलिंग निकम्मे….।

IND vs PAK: पाकिस्तानी एंकर ने लगाई फटकार

भारत के खिलाफ शर्मनाक बल्लेबाजी और साधारण गेंदबाजी के बाद पाकिस्तानी टीम (IND vs PAK) को अपनी आवाम से काफी खरी-खोटी सुनने को मिल रही है। इसी बीच पाकिस्तान की एंकर हुदा शाह ने भी अपनी टीम को फटकार लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। हुदा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें कहतीं हैं कि

‘’बल्लेबाजी की प्रैक्टिस हुई है, बॉलिंग की प्रैक्टिस हुई है, ये प्रैक्टिस की है इन्होंने। इन्तेहां इम्बैरेसमेंट हो रही है। हमें पहले से लग रहा था कि बेइज्जती बहुत बुरी होनी है। इस कदर बेइज्जती, मतलब इतने निकम्मे प्लेयर्स हैं ये।’’

बता दें कि, हुदा ने अपनी वीडियो में पाकिस्तानी खिलाड़ियों की शर्मनाक हार पर उनको जमकर सुनाया है।

पाकिस्तान ने लिया था यू-टर्न

पाकिस्तानी एंकर हुदा शाह ने अपनी वायरल वीडियो में पाकिस्तान (IND vs PAK) के खिलाड़ियों के लिए आगे कहा कि,

‘’इससे तो अच्छा था कि हमें ये फैसला वापस ही नहीं लेना चाहिए था खेलने का। हम कम से कम इस बेइज्जती से तो बच जाते।’’

गौरतलब है कि पाकिस्तान सरकार ने भारत-पाकिस्तान मैच से पहले इसके बॉयकट की धमकी दी थी और घोषणा की थी कि वह भारत के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में मुकाबला नहीं खेलेगी।

लेकिन बाद में पाकिस्तानी सरकार ने यू-टर्न लिया और भारत (IND vs PAK) के खिलाफ मैच खेलने के लिए मैदान पर उतरी। बता दें कि, इस मैच को देखने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी भी पहुंचे थे, जिसके सामने उनकी टीम को विश्व क्रिकेट में एक बार फिर शर्मिंदा होना पड़ा है।

नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले के लिए सामने आई भारत की प्लेइंग इलेवन, सूर्या (कप्तान), अर्शदीप, सुंदर, संजू, सिराज...

पूर्व पाकिस्तानी प्लेयर्स भी निकाल रहे हैं गुस्सा

भारत के खिलाफ हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम (IND vs PAK) के पूर्व खिलाड़ी सोशल मीडिया मंच और पाकिस्तानी टीवी चैनल्स पर अपने खिलाड़ियों की जमकर क्लास लगा रहे हैं। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने एक पाकिस्तानी टीवी शो में बैठकर कहा कि,

‘’अगर मुझे फैसला करना है तो मैं बाबर, शाहीन और शादाब इन तीनों को बाहर करना चाहूंगा। ये तीनों खिलाड़ी काफी लंबे समय से टीम के साथ हैं, लेकिन टीम को परिणाम नहीं मिल पा रहे हैं, जैसे की हमें मिलने चाहिए।’’

वहीं, पाकिस्तान (IND vs PAK) के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने एबीपी न्यूज चैनल पर बैठकर कहा कि

‘’नकवी जो क्रिकेट नहीं जानते हैं, वह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयनमैन बन गए हैं। बाबर को वह सुपरस्टार मानते हैं। लेकिन वह हमें एक भी मैच नहीं जीता सकते हैं। दुनिया का सबसे बड़ा जुर्म है नाकाबिल और जहील आदमी को बड़ा काम दे देना।"

नीदरलैंड के खिलाफ आराम करेंगे कप्तान सूर्यकुमार यादव! फिर ये 2 खिलाड़ी होंगे कप्तान-उपकप्तान

Tagged:

IND vs PAK india vs pakistan T20 World Cup 2026 Huda Shah
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

8 बार।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com