Otago vs Canterbury 3rd T20 Prediction in Hindi: आज कौन मारेगा बाजी? पढ़ें रन, विकेट और पूरी मैच प्रेडिक्शन रिपोर्ट

Published - 27 Dec 2025, 03:38 PM | Updated - 28 Dec 2025, 08:07 AM

Otago vs Canterbury
Otago vs Canterbury Super Smash

Super Smash 2025: ओटागो बनाम कैंटरबरी Super Smash 2025-26 टूर्नामेंट का तीसरा मैच मोलिन्यूक्स पार्क में खेला जाएगा। ओटागो पिछले संस्करण में चौथे स्थान पर रही थी वहीं कैंटरबरी को फाइनल में 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इस साल दोनों टीम जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगी। आइए इस लेख के जरिए जानते हैं इस मैच से जुड़ी कुछ जानकारियों के बारे में....

Otago vs Canterbury Super Smash 2025-26 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:

  • मैच: ओटागो vs कैंटरबरी (Super Smash 2025-26)

  • स्टेडियम: मोलिन्यूक्स पार्क, न्यूज़ीलैंड

  • मैच की तारीख: 28 दिसंबर 2025 (08:55 PM)

  • लाइव स्ट्रीमिंग (भारत में): Sony LIV, Star Sports TEN Network पर उपलब्ध होगी।

  • लाइव स्कोर: ओटागो vs कैंटरबरी

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

मैच ओटागो ने जीते कैंटरबरी ने जीते ड्रॉ/टाई
10 3 7 0

यह भी पढ़ें: CS vs WEL 2nd T20 Prediction in Hindi: Super Smash में आज किसका चलेगा बल्ला और कौन करेगा विकेटों की बारिश? पढ़ें पूरी प्रेडिक्शन रिपोर्ट

हालिया फॉर्म:

ओटागो ने पिछले 5 में से 1 मैच जीता है वही कैंटरबरी ने 3 मैच जीतें है।

ओटागो L L L L W
कैंटरबरी L W W L W

मोलिन्यूक्स पार्क पिच रिपोर्ट:

यह मैच मोलिन्यूक्स पार्क, न्यूज़ीलैंड में खेला जाएगा। इस मैदान पर पिछला मैच Otago vs CS के बीच खेला गया था जिसमें पिच संतुलित नजर आई है। इस मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम फायदे में रही है।

आईए जानते हैं कैसा रहा है इस स्टेडियम पर पिछले साल स्कोरिंग पैटर्न…

Overs 1st Inn 2nd Inn
6 Overs 37 Runs 46 Runs
10 Overs 63 Runs 71 Runs
15 Overs 98 Runs 100 Runs
20 Overs 141 Runs 124 Runs

Otago vs Canterbury 3rd T20 Prediction: कौन बनाएगा सबसे ज्यादा रन?

  • टॉम लैथम: कैंटरबरी टीम के सलामी बल्लेबाज है। इन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में काफी रन बनाए हैं। इस मैच में भी है बड़ी पारी खेल सकते हैं।

  • ग्लेन फिलिप्स: ओटागो के तरफ से इस मैच में प्रमुख बल्लेबाज रहेंगे। T20 फॉर्मेट में यह 83 मैच में 1929 रन बना चुके हैं।

  • मैक्स चू: इस मैच में यह भी अच्छा स्कोर कर सकते हैं। इन्होंने डोमेस्टिक क्रिकेट में इस साल काफी रन बनाए हैं।

Otago vs Canterbury 3rd T20 Prediction: कौन लेगा सबसे ज्यादा विकेट?

  • ईश सोढ़ी: कैंटरबरी टीम के तरफ से इस मैच में यह 2 से 3 विकेट ले सकते हैं। यह काफी अनुभवी स्पिनर है।

  • एंड्रयू हेज़लडाइन: ओटागो की तरफ से इस मैच में प्रमुख खिलाड़ी रहेंगे। इन्होंने पिछले 3 मैच में 4 विकेट लिए हैं।

  • काइल जैमीसन: यह भी काफी अनुभवी गेंदबाज है इन्होंने इस साल वेस्टइंडीज के खिलाफ T20 और एकदिवसीय श्रृंखला में 11 विकेट लिए हैं।

Otago vs Canterbury 3rd T20 Prediction: किस टीम की होगी जीत?

कैंटरबरी इस मैच में विजेता रह सकती है। कैंटरबरी टीम ने पिछले साल काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और वह फाइनल तक पहुंचने में कामयाब रही थी। इस मैदान पर भी कैंटरबरी का जीत प्रतिशत ओटागो से ज्यादा है और हेड-टू-हेड आंकड़ों में भी कैंटरबरी आगे रही है। दोनों टीमों की हालिया फॉर्म देखी जाए तो भी ओटागो ने पिछले 5 में से 1 मैच जीता है वही कैंटरबरी ने 3 मैच जीतें है।

Otago vs Canterbury 3rd T20 Prediction: संभावित प्लेइंग-XI:

ओटागो: जमाल टॉड, जैक बॉयल, लुई जॉनसन, ग्लेन फिलिप्स, ल्यूक जॉर्जसन (कप्तान), मैक्स चू (विकेट कीपर), एंड्रयू हेज़लडाइन, मैथ्यू बेकन, डैनरू फर्न्स, बेन लॉकरोज़, जेक गिब्सन

कैंटरबरी: चैड बोवेस, टॉम लैथम (विकेटकीपर), मैथ्यू बॉयल, हेनरी निकोल्स, कोल मैककॉन्ची (कप्तान), सीन डेवी, मिशेल हे, काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, फ्रेजर शेट, लियो कार्टर

ओटागो बनाम कैंटरबरी Super Smash 2025 के लिए स्क्वाड:

ओटागो: जमाल टॉड, जैक बॉयल, लुई जॉनसन, ग्लेन फिलिप्स, ल्यूक जॉर्जसन (कप्तान), मैक्स चू (विकेटकीपर), एंड्रयू हेज़लडाइन, मैथ्यू बेकन, डैनरू फर्न्स, बेन लॉकरोज़, जेक गिब्सन, ट्रॉय जॉनसन


कैंटरबरी: चैड बोवेस, टॉम लैथम (विकेट कीपर), मैथ्यू बॉयल, हेनरी निकोल्स, कोल मैककॉन्ची (कप्तान), सीन डेवी, मिशेल हे, काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, फ्रेजर शेट, कैमरन पॉल, लियो कार्टर

Tagged:

Super Smash T20 League Otago vs Canterbury Otago vs Canterbury Super Smash 2025 OTG vs CANT Otago vs Canterbury 3rd T20 Prediction
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com