Valentine’s Day पर हार्दिक पांड्या ने माहिका को दिया अनमोल तोहफा, गर्लफ्रेंड के नाम का करवा लिया टैटू

Published - 14 Feb 2026, 12:43 PM | Updated - 14 Feb 2026, 12:44 PM

Hardik Pandya 2

Hardik Pandya: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने वैलेंटाइन डे पर अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को एक अनमोल तोहफा दिया है। हार्दिक ने अपने नेक पर गर्लफ्रेंड के नाम का टैटू करवाया है।

वहीं, सोशल मीडिया पर हार्दिक पंड्या की ये तस्वीर काफी वायरल हो रही है, जिसको प्रशंसक काफी पसंद कर रहे हैं और इस कपल पर जमकर अपना प्यार लुटा रहे हैं। जबकि कुछ प्रशंसकों को हार्दिक का माहिका के लिए इस तरह से प्यार का इजहार करना काफी पसंद आ रहा है।

हार्दिक ने बनाया माहिका के नाम का टैटू

Hardik Pandya 3

टीम इंडिया के धाकड़ ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने वैलेंटाइन डे पर अपनी प्रेमिका माहिका शर्मा के लिए खास टैटू बनाया है। दरअसल, हार्दिक ने अपनी गर्दन के पीछे ‘’M’’ अक्षर का टैटू करवाया है, जिसका मतलब माहिका शर्मा से लगाया जा रहा है।

इस टैटू को मशहूर टैटू आर्टिस्ट सनी भानुशाली द्वारा एलियंस टैटू ने बनाया है, और इसको बनाने मुख्य आर्टिस्ट तुषार मराणे द्वारा बनाया गया है। टीम मुताबिक हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) अपनी गर्लफ्रेंड माहिका को वैलेंटाइन डे के खास मौके पर ट्रिब्यूट देना चाहते थे और यही कारण है कि हार्दिक ने अपनी गर्दन पर ये खास टैटू बनाया है।

क्यों खास है Hardik Pandya का ये टैटू?

हार्दिक पंड्या के द्वारा बनाया गया ये टैटू उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस टैटू में माहिका के ‘’M’’ नाम के अलावा दो तेंदुए भी नजर आ रहे हैं, जो कि एक पर्मानेंट टैटू है। टैटू में साफ देखा जा सकता है कि एक तेंदुआ बोल्ड और असली नजर आ रहा है, दो कि पावर, जोश और एम्बिशेन की निशानी है।

बता दें कि, माहिका शर्मा इस समय हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) के साथ श्रीलंका में हैं। इस कपल ने दिल्ली से एक साथ श्रीलंका के लिए उड़ान भरी थी। जबकि इस दौरान माहिका ने हार्दिक के लिए सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर एक खास नोट भी शेयर किया था। माहिका ने अपनी स्टोरी में लिखा था कि टाइम पर ‘’दिल्ली आ गई हूं…मेरी लाइफ के मैन ऑफ द मैच।’’

अभिषेक शर्मा लप्पेबाज बल्लेबाज, उसे OUT करना बेहद आसान: मोहम्मद आमिर

श्रीलंका के खिलाफ होगी शानदार प्रदर्शन की उम्मीद

हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) से पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को श्रीलंका में होने वाले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। हार्दिक ने 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ मुकाबले में पहले बल्ले से शानदार पचासा ठोका था तो गेंद से विकेट भी चटकाए थे।

हार्दिक (Hardik Pandya) को उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया था। जबकि अब हार्दिक पाकिस्तान के खिलाफ भी इसी तरह के प्रदर्शन को दोहराना चाहेंगे। वहीं, इस मैच के दौरान हार्दिक की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा भी मैदान पर उनको चियर करने के लिए मौजूद रहेंगी।

कुलदीप यादव की चमकी किस्मत, पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे मुकाबला, इस बॉलर को करेंगे रिप्लेस

Tagged:

hardik pandya T20 World Cup Valentine's day Mahieka Sharma
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

15 फरवरी 2026 को।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com