टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के दिन 35 वर्षीय कप्तान ने किया संन्यास का ऐलान, नम आँखों से बोला 'ये मेरा अंतिम मैच...'
Published - 08 Mar 2026, 06:06 PM | Updated - 08 Mar 2026, 06:12 PM
Table of Contents
T20 World Cup Final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला न केवल खिताबी जंग के लिए याद रखा जाएगा, बल्कि यह एक महान अध्याय के अंत का भी गवाह बना। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम मैच (T20 World Cup Final) में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने की कोशिश में होगी। लेकिन इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर सबको चौंका दिया। 35 वर्षीय इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने देश के लिए कुल आठ विश्व कप खिताब जीता है।
एलिसा हीली का T20 World Cup Final के दिन लिया संन्यास

एलिसा हीली ने अपने करियर के दौरान ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम को नई ऊंचाइयों पर पहुँचाया। उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने कई आईसीसी खिताब जीते और मैदान पर अपनी आक्रामकता के लिए पहचानी गईं।
भारत के खिलाफ हालिया सीरीज के समापन के बाद उन्होंने सोशल मीडिया और प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए अपनी भावनाओं को साझा किया। उन्होंने बताया कि यह निर्णय उनके लिए आसान नहीं था, लेकिन वह चाहती थीं कि वह अपने चरम पर रहते हुए खेल को अलविदा कहें। हीली के संन्यास से महिला क्रिकेट के एक बड़े अध्याय का समापन हो गया है।
T20 World Cup Final के बीच आई बड़ी खबर
जिस समय पूरी दुनिया की नज़रें टी20 वर्ल्ड कप फाइनल (T20 World Cup Final) के महामुकाबले पर टिकी थीं, उसी समय एलिसा हीली के संन्यास की खबर ने सोशल मीडिया पर हलचल पैदा कर दी।
ईएसपीएन क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार, हीली ने पहले ही संकेत दे दिए थे कि वह घरेलू परिस्थितियों में भारत के खिलाफ अपना आखिरी मैच खेलेंगी।
उन्होंने अपने विदाई भाषण में साथी खिलाड़ियों, परिवार और प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया। उनके जाने से ऑस्ट्रेलियाई टीम में न केवल एक शानदार सलामी बल्लेबाज, बल्कि एक महान कप्तान की जगह भी खाली हो गई है।
यादें जो हमेशा रहेंगी फैंस के जेहन में जिंदा
एलिसा हीली की विरासत केवल उनके रनों या शतकों तक सीमित नहीं है। उन्होंने महिला क्रिकेट के प्रति नजरिये को बदलने में बड़ी भूमिका निभाई। विकेट के पीछे उनकी फुर्ती और विकेट के आगे उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी ने उन्हें गेम चेंजर बनाया। उनके संन्यास पर दिग्गज क्रिकेटरों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
अब ऑस्ट्रेलियाई टीम को एक नए नेतृत्व की तलाश होगी, जो हीली द्वारा किए गए उच्च मानकों को आगे बढ़ा सके। फैंस के लिए यह एक भावुक पल है क्योंकि उन्होंने अपने चहेते सितारे को आखिरी बार मैदान पर देख लिया है।
आज शाम से भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप फाइनल (T20 World Cup Final) मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है और ऐसे में इस खबर को जानकर सभी आश्चर्यचकित हैं।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर