भारत के 7 टी20 6 ODI और एक टेस्ट मैच की डेट का हुआ अधिकारिक ऐलान, जानें कब-कहाँ किस टीम से खेलेगी टीम इंडिया

Published - 21 Mar 2026, 03:51 PM | Updated - 21 Mar 2026, 04:06 PM

Team India

Team India: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खत्म होते ही भारतीय क्रिकेट टीम का व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम सामने आ गया है। भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर तीसरा टी20 खिताब जीतने के बाद अब अगली सीरीज की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

आईपीएल में खिलाड़ियों की भागीदारी के बाद टीम इंडिया (Team India) 7 टी20, 6 वनडे और एक टेस्ट मैच की सीरीज खेलेगी, जिसकी तारीख और मुकाबलों का पूरा शेड्यूल आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया गया है।

अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज से होगी शुरुआत

आईपीएल के बाद टीम इंडिया (Team India) अपने व्यस्त अंतरराष्ट्रीय शेड्यूल की शुरुआत घरेलू सरजमीं पर अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ करेगी। इस सीरीज में एक टेस्ट और तीन वनडे मैच खेले जाएंगे।

पहला टेस्ट मुकाबला 6 जून को मुल्लांपुर में खेला जाएगा, जिसके बाद 14, 17 और 20 जून को क्रमशः धर्मशाला, लखनऊ और चेन्नई में वनडे मैच होंगे। यह सीरीज भारतीय टीम के लिए अहम होगी क्योंकि यहां से वनडे और टेस्ट संयोजन को मजबूत करने का मौका मिलेगा।

आयरलैंड के खिलाफ 2 टी20 मुकाबले खेलेगी Team India

अफगानिस्तान सीरीज के बाद टीम इंडिया (Team India) यूरोप दौरे पर जाएगी, जहां उसका सामना आयरलैंड क्रिकेट टीम से होगा। दोनों टीमों के बीच 26 और 28 जून को बेलफास्ट में दो टी20 मैच खेले जाएंगे। यह छोटे फॉर्मेट की सीरीज भारतीय टीम के लिए युवा खिलाड़ियों को आजमाने और टी20 संयोजन को और बेहतर बनाने का मौका देगी।

इंग्लैंड दौरे पर लंबी और अहम सीरीज

इसके बाद भारतीय टीम (Team India) का सबसे बड़ा चुनौतीपूर्ण दौरा इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ होगा। इस दौरे पर 5 टी20 और 3 वनडे मैच खेले जाएंगे। टी20 सीरीज 1 जुलाई से शुरू होकर 11 जुलाई तक चलेगी, जिसमें मैच चेस्टर-ले-स्ट्रीट, मैनचेस्टर, नॉटिंघम, ब्रिस्टल और साउथम्प्टन में खेले जाएंगे।

इसके बाद 14, 16 और 19 जुलाई को क्रमशः बर्मिंघम, कार्डिफ और लंदन में वनडे मैच होंगे। इंग्लैंड का यह दौरा टीम इंडिया के लिए बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि विदेशी परिस्थितियों में प्रदर्शन टीम की असली परीक्षा होगी।

टीम इंडिया का शेड्यूल इस प्रकार हैं :

तारीखमुकाबलाप्रारूपस्थान
06 जूनभारत vs अफगानिस्तानटेस्टमुल्लांपुर
14 जूनभारत vs अफगानिस्तानवनडेधर्मशाला
17 जूनभारत vs अफगानिस्तानवनडेलखनऊ
20 जूनभारत vs अफगानिस्तानवनडेचेन्नई
26 जूनभारत vs आयरलैंडटी20बेलफास्ट
28 जूनभारत vs आयरलैंडटी20बेलफास्ट
01 जुलाईभारत vs इंग्लैंडटी20चेस्टर-ले-स्ट्रीट
04 जुलाईभारत vs इंग्लैंडटी20मैनचेस्टर
07 जुलाईभारत vs इंग्लैंडटी20नॉटिंघम
09 जुलाईभारत vs इंग्लैंडटी20ब्रिस्टल
11 जुलाईभारत vs इंग्लैंडटी20साउथम्प्टन
14 जुलाईभारत vs इंग्लैंडवनडेबर्मिंघम
16 जुलाईभारत vs इंग्लैंडवनडेकार्डिफ
19 जुलाईभारत vs इंग्लैंडवनडेलंदन

ये भी पढ़े : क्रिकेट में रंगभेद? BCCI पर दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप, बोला- काले रंग की वजह से किया नजरअंदाज

Tagged:

team india IND vs AFG Ind vs Eng India Cricket Schedule
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com