NZ-W vs ZIM-W Match Prediction in Hindi, 3rd T20I: कीवी टीम जारी रहेगा दबदबा या जिंबॉब्वे वूमेन दिखाएगी दम? जानें पूरी रिपोर्ट
Published - 28 Feb 2026, 12:04 PM | Updated - 28 Feb 2026, 12:10 PM
Table of Contents
NZ-W vs ZIM-W Match Prediction: न्यूजीलैंड वूमेन बनाम ज़िम्बाब्वे वूमेन दूसरे T20 में एक बार फिर से एकतरफा मुकाबला देखने को मिला। जिसमें न्यूजीलैंड वूमेन 110 रन के बड़े अंतर से मैच जीतने में कामयाब रही। इस मैच में न्यूजीलैंड वूमेन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 196 रन का बड़ा टोटल खड़ा किया जिसके जवाब में जिंबॉब्वे वूमेन 86 रन पर सिमट गई।
न्यूजीलैंड वूमेन के तरफ से सलामी बल्लेबाज इसाबेला गेज ने 54 गेंद में 85 रन बनाए और गेंदबाजी यूनिट से नेन्सी पटेल ने 2 विकेट लिए है। न्यूजीलैंड वूमेन इस तीसरे मैच में श्रृंखला में क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और NZ-W vs ZIM-W Match Prediction पर नजर डालेंगे।
NZ-W vs ZIM-W 3rd T20I से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:
| मैच | न्यूजीलैंड वूमेन vs ज़िम्बाब्वे वूमेन |
| स्टेडियम | सेडन पार्क, हैमिल्टन |
| मैच की तारीख | 1 मार्च 2026 (05:45 AM) |
| लाइव स्ट्रीमिंग | Sony LIV, Star Sports TEN Network |
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:
कुल मैच: 2
न्यूजीलैंड वूमेन ने जीते: 2
ज़िम्बाब्वे वूमेन ने जीते: 0
ड्रॉ/टाई: 0
हालिया फॉर्म:
| न्यूजीलैंड वूमेन | W | W | L | L | L |
| ज़िम्बाब्वे वूमेन | L | L | L | L | L |
सेडन पार्क, हैमिल्टन पिच रिपोर्ट:
NZ-W vs ZIM-W 3rd T20I सेडन पार्क, हैमिल्टन में खेला जाएगा। सेडन पार्क की पिच संतुलित मानी जाती है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम फायदे में रही है।
NZ-W vs ZIM-W Match Prediction सीनारियो 1: अगर ज़िम्बाब्वे वूमेन पहले बल्लेबाजी करती है
पावरप्ले स्कोर: 30–35
अनुमानित कुल स्कोर: 110–120
मैच परिणाम: न्यूजीलैंड वूमेन की जीत की संभावना
NZ-W vs ZIM-W Match Prediction सीनारियो 2: अगर न्यूजीलैंड वूमेन पहले बल्लेबाजी करती है
पावरप्ले स्कोर: 50–55
अनुमानित कुल स्कोर: 180–200
मैच परिणाम: न्यूजीलैंड वूमेन की जीत की संभावना
NZ-W vs ZIM-W 3rd T20I संभावित प्लेइंग-XI:
न्यूजीलैंड वूमेन: अमेलिया केर (कप्तान), इसाबेला गेज (विकेट कीपर), इज़ी शार्प, ब्रुक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, जेस केर, पॉली इंग्लिस, नेन्सी पटेल, रोज़मेरी मैयर, केली नाइट, ब्री इलिंग
ज़िम्बाब्वे वूमेन: केलिस नधलोवु, न्याशा ग्वानज़ुरा, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, बिलव्ड बिज़ा, चिएड्ज़ा धुरुरू (विकेट कीपर), लोरीन फ़िरी, क्रिस्टाबेल चैटोंज़वा, लोरेन त्सुमा, एडेल ज़िमुनु, तेंदई मकुशा, नोमवेलो सिबांडा (कप्तान)
NZ-W vs ZIM-W Match Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?
अमेलिया केर ने दूसरे T20 में 52 गेंद में 82 रन बनाए हैं यह अभी तक श्रृंखला में 183 रन बना चुकी है और 3 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी यह बड़ा स्कोर कर सकती हैं।
इसाबेला गेज न्यूजीलैंड वूमेन की सलामी बल्लेबाज है। इन्होंने पिछले मैच में 54 गेंद में 85 रन की नाबाद पारी खेली है। यह अभी तक 151 रन बना चुकी हैं इस मैच में भी अच्छी शुरुआत दिला सकती हैं।
NZ-W vs ZIM-W Match Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?
नेन्सी पटेल ने दूसरे T20 में अच्छी गेंदबाजी की है और 4 ओवर में सिर्फ 11 रन देकर 2 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी यह अच्छा प्रदर्शन कर सकती हैं।
जेस केर न्यूजीलैंड वूमेन की अनुभवी गेंदबाज है इन्होंने पिछले मैच में 4 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट लिए है। इस मैच में भी प्रमुख गेंदबाज रहेगी।
NZ-W vs ZIM-W Match Prediction: जानें किसकी रणनीति पड़ेगी भारी?
न्यूजीलैंड वूमेन ज़िम्बाब्वे वूमेन की तुलना में काफी मजबूत टीम है। न्यूजीलैंड वूमेन श्रृंखला में लगातार दो मैच जीतकर अच्छी फार्म में है दोनों मैचों में न्यूजीलैंड वूमेन ने बड़ा टोटल खड़ा किया है। इस तीसरे और आखिरी मैच में भी न्यूजीलैंड टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।
यह भी पढ़ें: IND vs WI मैच के लिए कोलकाता के ईडन-गार्डन का पिच एनालिसिस, बल्लेबाज या गेंदबाज जानें कौन करेगा मैच पर कब्ज़ा?
न्यूजीलैंड वूमेन बनाम ज़िम्बाब्वे वूमेन T20 श्रृंखला के लिए स्क्वाड:
न्यूजीलैंड वूमेन: इसाबेला गेज, जॉर्जिया प्लिमर, अमेलिया केर (कप्तान), ब्रुक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, इज़ी शार्प, पॉली इंग्लिस (विकेट कीपर), जेस केर, नेन्सी पटेल, रोज़मेरी मैयर, ब्री इलिंग, केली नाइट, फ्लोरा डेवोनशायर
ज़िम्बाब्वे वूमेन: चिपो मुगेरी-तिरिपानो, बिलव्ड बिज़ा, मोडेस्टर मुपाचिकवा, केलिस नधलोवु, लोरेन त्सुमा, जोसेफिन नकोमो, चिएद्ज़ा धुरुरू (विकेटकीपर), क्रिस्टाबेल चैटोंज़वा, नोमवेलो सिबांडा (कप्तान), ऑड्रे माज़विशाया, लोरिन फ़िरी, न्याशा ग्वानज़ुरा, एडेल ज़िमुनु, तेंदई मकुशा, प्रेशियस मारेंज
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।
Tagged:
New Zealand cricket team Zimbabwe Women T20 NZ-W vs ZIM-W Match Prediction NZ-W vs ZIM-W NZ-W vs ZIM-W 3rd T20Iऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।