NZ-W vs ZIM-W Match Prediction in Hindi, 1st T20I: पहले T20 में कितना बनेगा स्कोर और कौन रहेगा विजेता? जानें पूरी रिपोर्ट

Published - 24 Feb 2026, 03:44 PM | Updated - 24 Feb 2026, 04:31 PM

NZ-W vs ZIM-W Match Prediction
NZ-W vs ZIM-W 1st T20I 2026

NZ-W vs ZIM-W Match Prediction: न्यूजीलैंड वूमेन बनाम ज़िम्बाब्वे वूमेन पहला T20 हैमिल्टन में खेला जाएगा। न्यूजीलैंड वूमेन टीम ने अपनी पिछली T20 श्रृंखला ऑस्ट्रेलिया वूमेन के खिलाफ खेली जिसमें उसे 3-0 से करारी हार झेलनी पड़ी है। दूसरी तरफ ज़िम्बाब्वे वूमेन टीम का प्रदर्शन भी काफी खराब रहा है। ज़िम्बाब्वे वूमेन ने पिछला मुकाबला T20 वर्ल्ड कप क्वालीफायर में नेपाल वूमेन के खिलाफ खेला जिसमें वह 6 विकेट से हार गई। ज़िम्बाब्वे वूमेन इस फॉर्मेट में लगातार पांच मैच हार चुकी है।

इस श्रृंखला में दोनों टीम जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और NZ-W vs ZIM-W Match Prediction पर नजर डालेंगे।

NZ-W vs ZIM-W 1st T20I से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:

मैच न्यूजीलैंड वूमेन vs ज़िम्बाब्वे वूमेन
स्टेडियम सेडन पार्क, हैमिल्टन
मैच की तारीख 25 फरवरी 2026 (11:45 AM)
लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV, Star Sports TEN Network

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

  • कुल मैच: DNP

  • न्यूजीलैंड वूमेन ने जीते: 0

  • ज़िम्बाब्वे वूमेन ने जीते: 0

  • ड्रॉ/टाई: 0

दोनों टीम पहली बार T20 फॉर्मेट में आमने-सामने होंगी।

यह भी पढ़ें: IND vs ZIM T20 Date And Time: कब कहाँ और कैसे देखें भारत-जिम्बाब्वे का मुकाबला? जानें कहाँ देखें फ्री LIVE स्ट्रीम

हालिया फॉर्म:

न्यूजीलैंड वूमेन L L L W L
ज़िम्बाब्वे वूमेन L L L L L

सेडन पार्क, हैमिल्टन पिच रिपोर्ट:

NZ-W vs ZIM-W 1st T20I सेडन पार्क, हैमिल्टन में खेला जाएगा। सेडन पार्क की पिच संतुलित मानी जाती है। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली टीम फायदे में रही है।

NZ-W vs ZIM-W Match Prediction सीनारियो 1: अगर ज़िम्बाब्वे वूमेन पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 30–35

  • अनुमानित कुल स्कोर: 110–120

  • मैच परिणाम: न्यूजीलैंड वूमेन की जीत की संभावना

NZ-W vs ZIM-W Match Prediction सीनारियो 2: अगर न्यूजीलैंड वूमेन पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 40–50

  • अनुमानित कुल स्कोर: 140–150

  • मैच परिणाम: न्यूजीलैंड वूमेन की जीत की संभावना

NZ-W vs ZIM-W 1st T20I संभावित प्लेइंग-XI:

न्यूजीलैंड वूमेन: जॉर्जिया प्लिमर, मैडी ग्रीन, अमेलिया केर (c), ब्रुक हॉलिडे, इज़ी शार्प, इसाबेला गेज (wk), नेन्सी पटेल, जेस केर, रोज़मेरी मैयर, केली नाइट, ब्री इलिंग।

ज़िम्बाब्वे वूमेन: मोडेस्टर मुपाचिकवा, केलिस नधलोवु, चिएद्ज़ा धुरुरू (wk), बिलव्ड बिज़ा, चिपो मुगेरी तिरिपानो, जोसेफिन नकोमो, न्याशा ग्वानज़ुरा, क्रिस्टाबेल चैटोंज़वा, प्रेशियस मारेंज, तेंदई मकुशा, नोमवेलो सिबांडा (c)।

NZ-W vs ZIM-W Match Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?

  • जॉर्जिया प्लिमर इस मैच में न्यूजीलैंड के लिए ओपन करेंगी। इन्होंने अपने पिछले 3 मैचों में 80 रन बनाए हैं। इस मैच में अच्छी शुरुआत दिला सकती है।
  • मैडी ग्रीन भी काफी अनुभवी बल्लेबाज है। इन्होंने अपने पिछले 3 मैचों में 83 रन बनाए हैं। यह भी इस मैच में बड़ा स्कोर कर सकती हैं।

NZ-W vs ZIM-W Match Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?

  • अमेलिया केर न्यूजीलैंड वूमेन टीम की कप्तान और प्रमुख ऑलराउंडर है इन्होंने अपने पिछले 3 मैच में 7 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी बल्ले और गेंद से अच्छा योगदान कर सकती है।

  • क्रिस्टाबेल चैटोंज़वा ने आईसीसी T20 वर्ल्ड कप क्वालीफायर में अच्छी गेंदबाजी की है। इस मैच में भी विकेट लेने की उम्मीद है।

NZ-W vs ZIM-W Match Prediction: जानें किसकी रणनीति पड़ेगी भारी?

न्यूजीलैंड वूमेन ज़िम्बाब्वे वूमेन की तुलना में काफी मजबूत टीम है। इस श्रृंखला में न्यूजीलैंड वूमेन को घरेलू परिस्थितियों का भी फायदा मिलेगा। जिसके चलते इस मैच में न्यूजीलैंड वूमेन आगे नजर आ रही है।

न्यूजीलैंड वूमेन बनाम ज़िम्बाब्वे वूमेन T20 श्रृंखला के लिए स्क्वाड:

न्यूजीलैंड वूमेन: मैडी ग्रीन, जॉर्जिया प्लिमर, अमेलिया केर (कप्तान), पोली इंग्लिस (विकेट कीपर), रोज़मेरी मैयर, ब्रुक हॉलिडे, नेन्सी पटेल, ब्री इलिंग, जेस केर, इसाबेला गेज, केली नाइट, इज़ी शार्प, फ्लोरा डेवोनशायर

ज़िम्बाब्वे वूमेन: चिपो मुगेरी-तिरिपानो, बिलव्ड बिज़ा, मोडेस्टर मुपाचिकवा, केलिस नधलोवु, लोरेन त्सुमा, जोसेफिन नकोमो, चिएद्ज़ा धुरुरू (विकेटकीपर), क्रिस्टाबेल चैटोंज़वा, नोमवेलो सिबांडा (कप्तान), ऑड्रे माज़विशाया, लोरिन फ़िरी, न्याशा ग्वानज़ुरा, एडेल ज़िमुनु, तेंदई मकुशा, प्रेशियस मारेंज

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

Zimbabwe Women NZ-W vs ZIM-W Match Prediction NZ-W vs ZIM-W 1st T20I New Zealand women
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

NZ-W vs ZIM-W 1st T20I सेडन पार्क, हैमिल्टन में खेला जाएगा।

Sony LIV, Star Sports TEN Network
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com