NZ-W vs SA-W 7th Match Preview in Hindi: पहली जीत की तलाश में दोनों टीमें, देखें पिच, मौसम और संभावित XI

Published - 05 Oct 2025, 01:12 PM | Updated - 05 Jan 2026, 06:08 PM

NZ-W vs SA-W
NZ-W vs SA-W Match 7 Women's World Cup

NZ-W vs SA-W 7th ODI Women’s WC 2025 मैच डिटेल:

न्यूजीलैंड वूमेन बनाम साउथ-अफ्रीका वूमेन के बीच आईसीसी वूमेन वर्ल्ड कप 2025 का सातवा मैच 6 अक्टूबर को Holkar Stadium, Indore, India में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समय अनुसार 03:00 PM बजे शुरू होगा। इस मैच का सीधा प्रसारण Jio Hotstar, Fancode पर और लाइव स्कोर cricketaddictor.com पर उपलब्ध रहेगा। तो आईए जानते हैं इस मैच से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां…

NZ-W vs SA-W 7th ODI Women’s WC 2025 मैच प्रीव्यू:

न्यूजीलैंड वूमेन और साउथ अफ्रीका वूमेन दोनों टीमों की शुरुआत टूर्नामेंट में हार के साथ हुई है। न्यूजीलैंड वूमेन टीम ने अपना पहला मैच ऑस्ट्रेलिया वूमेन के खिलाफ खेला जिसमें वह 326 रन का पीछा करते हुए 237 रन पर ही सिमट गई और 89 रन से मैच हार गई। इस मैच में न्यूजीलैंड वूमेन के तरफ से कप्तान सोफी डिवाइन ने शतक जड़ा और ली ताहुहू ने 3 विकेट लिए हैं। न्यूजीलैंड वूमेन अंकतालिका में सातवें स्थान पर है।

साउथ अफ्रीका वूमेन नेअपना पहला मैच इंग्लैंड वूमेन के खिलाफ खेला। इस मैच में साउथ अफ्रीका वूमेन पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 69 रन पर ऑल आउट हो गई और इंग्लैंड ने बिना कोई विकेट गवाई 73 रन बना डालें। साउथ अफ्रीका के तरफ से सिनालो जाफ्ता सर्वाधिक ने 22 रन बनाए। इस करारी हार के चलते साउथ अफ्रीका वूमेन अंकतालिका में अंतिम स्थान पर है। दोनों टीमों की कोशिश इस मैच में टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करने के ऊपर रहेगी।

न्यूजीलैंड वूमेन बनाम साउथ-अफ्रीका वूमेन हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच पिछले 10 मैचों में साउथ अफ्रीका वूमेन ने 7 मैच जीते हैं और न्यूजीलैंड वूमेन ने 3 मैच जीते हैं।

टीम मैच (पिछले 10 सालों के आंकड़े)
न्यूजीलैंड वूमेन ने जीते 3
साउथ-अफ्रीका वूमेन ने जीते 7
Tie0
NR0

NZ-W vs SA-W 7th ODI मौसम और पिच रिपोर्ट:

वूमेन वर्ल्ड कप 2025 का यह 7वा मैच इंदौर में खेला जाएगा। इस मैच में तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। मैच के दौरान हल्की बारिश की संभावना भी है पर ह्यूमिडिटी भी 64% तक रहने की उम्मीद है।

यह मैच Holkar Stadium, Indore, India में खेला जाएगा। न्यूजीलैंड वूमेन टीम ने अपना पिछला मैच इसी मैदान पर खेला था तेज गेंदबाजों ने इस मैच में अच्छा प्रदर्शन किया है टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना इस पिच पर एक अच्छा निर्णय रहेगा एक नजर स्टेडियम के आंकड़ों पर…

पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत 80%
पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत20%
पहली पारी का औसत स्कोर 331
दूसरी पारी का औसत स्कोर 257
कुल विकेट (पिछले 10 मैचों के आंकड़े) 99
तेज गेंदबाजों ने लिए 55
स्पिनर्स ने लिए 44

न्यूजीलैंड वूमेन बनाम साउथ-अफ्रीका वूमेन मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11:

न्यूजीलैंड वूमेन: सूजी बेट्स, जॉर्जिया प्लिमर, अमेलिया केर, सोफी डिवाइन (कप्तान), ब्रुक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, इसाबेला गेज (विकेटकीपर), जेस केर, ली ताहुहू, ईडन कार्सन, ब्री इलिंग

साउथ-अफ्रीका वूमेन: लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), तज़मिन ब्रिट्स, सुने लुस, मारिज़ैन कप्प, एनेके बॉश, सिनालो जाफ़्टा (विकेटकीपर), क्लो ट्रायॉन, नादिन डी क्लर्क, मसाबाता क्लास, अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा

महिला विश्व कप के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड:

न्यूजीलैंड वूमेन: ली ताहुहू, मैडी ग्रीन, सोफी डिवाइन (कप्तान), सूजी बेट्स, अमेलिया केर, रोज़मेरी मैयर, जेस केर, ब्री इलिंग, ब्रुक हॉलिडे, जॉर्जिया प्लिमर, इसाबेला गेज (विकेट कीपर), ईडन कार्सन, फ्लोरा डेवोनशायर, पोली इंग्लिस (विकेट कीपर), बेला जेम्स (विकेट कीपर)

साउथ-अफ्रीका वूमेन: लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), सुने लुस, मारिजैन कप्प, मसाबाता क्लास, तुमी सेखुखुने, नादिन डी क्लार्क, तज़मिन ब्रिट्स, नोंडुमिसो शंगासे, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), एनेके बॉश, अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा, क्लो ट्रायॉन, एनेरी डर्कसन, काराबो मेसो (विकेटकीपर)

न्यूजीलैंड वूमेन बनाम साउथ-अफ्रीका वूमेन मैच के लिए प्रमुख खिलाड़ी:

न्यूजीलैंड वूमेनसाउथ-अफ्रीका वूमेन
सोफी डिवाइनलौरा वोल्वार्ड्ट
अमेलिया केरमारिजैन कप्प
जेस केरतज़मिन ब्रिट्स
ली ताहुहूअयाबोंगा खाका

न्यूजीलैंड वूमेन बनाम साउथ-अफ्रीका वूमेन मैच में क्या है एक्सपर्ट की राय:

न्यूजीलैंड वूमेन और साउथ अफ्रीका वूमेन के बीच इस मैच में एक अच्छी टक्कर देखने को मिल सकती है दोनों टीम काफी संतुलित है। पिछले मैच में साउथ अफ्रीका वूमेन की बल्लेबाज़ी पूरी तरह फ्लॉप रही थी, लेकिन इस मुकाबले में टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

न्यूजीलैंड वूमेन टीम अपनी दो प्रमुख ऑलराउंडर सोफी डिवाइन,अमेलिया केर पर निर्भर करती है। साउथ अफ्रीका वूमेन टीम का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के खिलाफ अच्छा है और बल्लेबाजी यूनिट भी मजबूत है इस मैच में साउथ अफ्रीका वूमेन बाजी मार सकती है।

न्यूजीलैंड वूमेन के जीतने की संभावना: 45%

साउथ-अफ्रीका वूमेन के जीतने की संभावना: 55%

Tagged:

ICC Women's World Cup New Zealand Women vs South Africa Women NZ-W vs SA-W New Zealand Women Cricket Team
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

यह मैच 6 अक्टूबर को Holkar Stadium, Indore, India में खेला जाएगा।

पिछले 10 माचो के आंकड़ों में साउथ अफ्रीका वूमेन आगे है।

पिच बल्लेबाज़ों को मदद करेगी लेकिन नई गेंद से तेज़ गेंदबाज़ भी असर डाल सकते हैं।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com