NZ-W vs SA-W 1st ODI Match Prediction- पहले वनडे में कौन मारेगा बाजी? जानें पिच रिपोर्ट, और टॉप पिक्स
Published - 28 Mar 2026, 03:50 PM | Updated - 28 Mar 2026, 04:28 PM
Table of Contents
NZ-W vs SA-W 1st ODI Match Prediction: न्यूजीलैंड वूमेन vs साउथ अफ्रीका वूमेन पहला वनडे हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा। न्यूजीलैंड वूमेन ने T20 श्रृंखला के आखिरी मैच में साउथ अफ्रीका वूमेन को 92 रन से हराकर 4-1 से श्रृंखला अपने नाम की है। इस श्रृंखला में भी न्यूजीलैंड वूमेन अपने प्रदर्शन को दोहराना चाहेगी।
दूसरी तरफ साउथ अफ्रीका वूमेन ने एकदिवसीय फॉर्मेट में पाकिस्तान वूमेन के खिलाफ अपनी पिछली श्रृंखला जीती है। वह इस श्रृंखला में वापसी करने के इरादे से मैदान में उतरेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और NZ-W vs SA-W 1st ODI Match Prediction पर नजर डालेंगे।
NZ-W vs SA-W 1st ODI Match Prediction से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:
| मैच | न्यूजीलैंड वूमेन vs साउथ अफ्रीका वूमेन |
| स्टेडियम | हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च |
| मैच की तारीख | 29 मार्च 2026 (06:30 AM) |
| लाइव स्ट्रीमिंग | Fancode, Sony LIV, Sony Sports TEN Network |
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:
कुल मैच: 10
न्यूजीलैंड वूमेन ने जीते: 2
साउथ अफ्रीका वूमेन ने जीते: 8
ड्रॉ/टाई: 0
हालिया फॉर्म (पिछले 5 मैच):
| न्यूजीलैंड वूमेन | W | W | W | L | L |
| साउथ अफ्रीका वूमेन | L | W | W | W | W |
हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च पिच रिपोर्ट:
NZ-W vs SA-W 1st ODI हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा। इस मैदान पर अभी तक 8 मैच खेले जा चुके हैं जिसमें औसत स्कोर 242 रन देखने को मिला है।
NZ-W vs SA-W 1st ODI Match Prediction सीनारियो 1: अगर साउथ अफ्रीका वूमेन पहले बल्लेबाजी करती है
पावरप्ले स्कोर: 45–50
अनुमानित कुल स्कोर: 250–270
मैच परिणाम: साउथ अफ्रीका वूमेन की जीत की संभावना
NZ-W vs SA-W 1st ODI Match Prediction सीनारियो 2: अगर न्यूजीलैंड वूमेन पहले बल्लेबाजी करती है
पावरप्ले स्कोर: 40–45
अनुमानित कुल स्कोर: 240–260
मैच परिणाम: साउथ अफ्रीका वूमेन की जीत की संभावना
न्यूजीलैंड वूमेन बनाम साउथ-अफ्रीका संभावित प्लेइंग-XI:
न्यूजीलैंड वूमेन: अमेलिया केर (कप्तान), जॉर्जिया प्लिमर, मैडी ग्रीन, इज़ी शार्प, ब्रुक हॉलिडे, इसाबेला गेज (विकेट कीपर), जेस केर, सूज़ी बेट्स, नेन्सी पटेल, रोज़मेरी मैयर, ब्री इलिंग
साउथ अफ्रीका वूमेन: लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), ताज़मिन ब्रिट्स, कायला रेनेके, सुने लुस, एनेरी डेरकसेन, सिनालो जाफ्ता (विकेट कीपर), क्लो ट्रायोन, नादिन डी क्लर्क, तुमी सेखुखुने, नॉनकुलुलेको म्लाबा, अयांडा हलुबी।
NZ-W vs SA-W 1st ODI Match Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?
अमेलिया केर T20 श्रृंखला में टॉप परफॉर्मर रही है। ये बल्ले और गेंद के साथ अच्छी फॉर्म में चल रही है। इसलिए इस मैच में भी अच्छा स्कोर कर सकती है।
लॉरा वोल्वार्ड्ट साउथ अफ्रीका वूमेन की सबसे प्रमुख बल्लेबाज है। यह T20 श्रृंखला में बड़ी पारी नहीं खेल पाई पर इस मुकाबले में अच्छा स्कोर कर सकती हैं।
NZ-W vs SA-W 1st ODI Match Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?
जेस केर न्यूजीलैंड वूमेन की अनुभवी गेंदबाज है। T20 श्रृंखला में इन्होंने सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। यह अच्छी लय में दिख रही हैै इस मैच में भी विकेट लेने की उम्मीद है।
नादिन डी क्लर्क साउथ अफ्रीका वूमेन की प्रमुख और अनुभवी ऑलराउंडर है। पाकिस्तान वूमेन के खिलाफ इन्होंने 5 विकेट लिए और 58 रन बनाए थे इस मैच में भी प्रमुख खिलाड़ी रहेगी।
NZ-W vs SA-W 1st ODI Match Prediction: जानें किसकी रणनीति पड़ेगी भारी?
न्यूजीलैंड वूमेन vs साउथ अफ्रीका वूमेन पहले वनडे में एक अच्छी टक्कर देखने को मिल सकती है। न्यूजीलैंड वूमेन ने T20 श्रृंखला 4-1 से जीती है जिससे टीम का मनोबल ऊपर है। हालांकि सोफी डिवाइन की गैर मौजूदगी में न्यूजीलैंड वूमेन काफी हद तक अमेलिया केर के प्रदर्शन पर निर्भर करेगी। इसके अलावा इस फॉर्मेट में साउथ अफ्रीका वूमेन का रिकॉर्ड अच्छा रहा है और वह पाकिस्तान वूमेन के खिलाफ पिछली श्रृंखला जीतकर आ रही है। इसलिए इस पहले मैच में साउथ अफ्रीका वूमेन आगे है।
यह भी पढ़ें: MUL vs ISL Today Match Prediction, 4th T20: जानें PSL के चौथे मैच में कितना बनेगा स्कोर और किस टीम की होगी जीत?
न्यूजीलैंड वूमेन बनाम साउथ-अफ्रीका वूमेन स्क्वाड:
न्यूजीलैंड वूमेन: सुजी बेट्स, जॉर्जिया प्लिमर, अमेलिया केर (कप्तान), इज़ी शार्प, ब्रुक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, इसाबेला गेज (विकेट कीपर), नेन्सी पटेल, जेस केर, रोज़मेरी मैयर, ब्री इलिंग, केली नाइट, फ्लोरा डेवोनशायर
साउथ अफ्रीका वूमेन: लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), टैज़मिन ब्रिट्स, सुने लुस, कायला रेनेके, एनेरी डेरकसेन, सिनालो जाफ्ता (विकेट कीपर), क्लो ट्रायोन, नादिन डे क्लर्क, तुमी सेखुखुने, नॉनकुलुलेको म्लाबा, अयांडा हुलुबी, मसाबाता क्लास, अयाबोंगा खाका, एनेके बॉश, कराबो मेसो
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।
Tagged:
NZ-W vs SA-W NZ-W vs SA-W 1st ODI Match Prediction NZ-W vs SA-W 1stऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।