NZ-W vs BAN-W 11th Match Preview in Hindi: न्यूजीलैंड वूमेन के लिए करो या मरो की स्थिति, बांग्लादेश दे सकती है कड़ी टक्कर, यहां देखें पूरी रिपोर्ट

Published - 08 Oct 2025, 04:23 PM | Updated - 05 Jan 2026, 06:08 PM

NZ-W vs BAN-W
NZ-W vs BAN-W Match 11 Women's World Cup 2025

NZ-W vs BAN-W 11th ODI Women’s WC 2025 मैच डिटेल:

न्यूजीलैंड वूमेन बनाम बांग्लादेश वूमेन के बीच आईसीसी वूमेन वर्ल्ड कप 2025 का 11वा मैच 10 अक्टूबर को Barsapara Cricket Stadium, Guwahati, India में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समय अनुसार 03:00 PM बजे शुरू होगा। इस मैच का सीधा प्रसारण Jio Hotstar, Fancode पर और लाइव स्कोर cricketaddictor.com पर उपलब्ध रहेगा। तो आईए जानते हैं इस मैच से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां…

NZ-W vs BAN-W 11th ODI Women’s WC 2025 मैच प्रीव्यू:

न्यूजीलैंड वूमेन टीम का प्रदर्शन अभी तक टूर्नामेंट में काफी निराशाजनक रहा है। पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 88 रन की हार के बाद न्यूजीलैंड वूमेन को साउथ अफ्रीका वूमेन के खिलाफ दूसरे मैच में 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। न्यूजीलैंड वूमेन इस समय अंकतालिका में सातवें स्थान पर है। टीम के खराब प्रदर्शन की वजह टीम की बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन रहा है। कप्तान सोफी डिवाइन को छोड़कर बाकी सभी फ्लॉप रही है। न्यूजीलैंड वूमेन किस मैच में टूर्नामेंट में वापसी करना चाहेगी।

बांग्लादेश वूमेन ने पहले मैच में पाकिस्तान वूमेन को हराकर एक अच्छी शुरुआत की लेकिन दूसरे मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। बांग्लादेश वूमेन चौथे स्थान पर है। शोभना मोस्टोरी,राबेया खान तथा फाहिमा खातून ने इस लॉ स्कोरिंग मुकाबले में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और इंग्लैंड वूमेन को अच्छी टक्कर दी है। बांग्लादेश वूमेन इस मैच में दूसरी जीत के इरादे से उतरेगी।

न्यूजीलैंड वूमेन बनाम बांग्लादेश वूमेन हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

न्यूजीलैंड वूमेन और बांग्लादेश वूमेन के बीच पिछले 5 सालों में 2 मैच खेला गया है जिसमें न्यूजीलैंड वूमेन ने दोनों मैच जीते हैं।

टीम मैच (पिछले 5 सालों के आंकड़े)
न्यूजीलैंड वूमेन ने जीते 2
बांग्लादेश वूमेन ने जीते 0
Tie0
NR0

NZ-W vs BAN-W 11th ODI मौसम और पिच रिपोर्ट:

वूमेन वर्ल्ड कप 2025 का यह 11वा मैच गुवाहाटी में खेला जाएगा। इस मैच में तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। मैच के दौरान बारिश की संभावना है। ह्यूमिडिटी भी 62% तक रहने की उम्मीद है।

यह मैच Barsapara Cricket Stadium, Guwahati, India में खेला जाएगा। बांग्लादेश वूमेन ने अपना पिछला मैच इंग्लैंड के खिलाफ इसी मैदान पर खेला है। इस मैच में लो स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिला है। इस मैदान पर पिछले 4 मैचों के आंकड़े देखे जाए तो पहले पारी का औसत स्कोर 142 रन है और दूसरी पारी का औसत स्कोर 129 रन है। एक नजर स्टेडियम के आंकड़ों पर…

पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत 25%
पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत75%
पहली पारी का औसत स्कोर 142
दूसरी पारी का औसत स्कोर 129
कुल विकेट (पिछले 4 मैचों के आंकड़े) 56
तेज गेंदबाजों ने लिए 18
स्पिनर्स ने लिए 36

न्यूजीलैंड वूमेन बनाम बांग्लादेश वूमेन मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11:

न्यूजीलैंड वूमेन: सूजी बेट्स, जॉर्जिया प्लिमर, अमेलिया केर, सोफी डिवाइन (कप्तान), ब्रुक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, इसाबेला गेज (विकेटकीपर), जेस केर, ली ताहुहू, ईडन कार्सन, ब्री इलिंग

बांग्लादेश वूमेन: रुब्या हैदर, शर्मिन अख्तर, निगार सुल्ताना (कप्तान और विकेटकीपर), शोभना मोस्टोरी, रितु मोनी, शोर्ना अख्तर, फाहिमा खातून, नाहिदा अख्तर, राबेया खान, मारुफा अख्तर, शंजीदा अख्तर मेघला

महिला विश्व कप के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड:

न्यूजीलैंड वूमेन: ली ताहुहू, मैडी ग्रीन, सोफी डिवाइन (कप्तान), सूजी बेट्स, अमेलिया केर, रोज़मेरी मैयर, जेस केर, ब्री इलिंग, ब्रुक हॉलिडे, जॉर्जिया प्लिमर, इसाबेला गेज (विकेट कीपर), ईडन कार्सन, फ्लोरा डेवोनशायर, पोली इंग्लिस (विकेट कीपर), बेला जेम्स (विकेट कीपर)

बांग्लादेश वूमेन: निगार सुल्ताना (विकेटकीपर)(कप्तान), फरगना हक, फाहिमा खातून, नाहिदा अख्तर, रितु मोनी, शोभना मोस्तरी, फरिहा इस्लाम, रूबिया-हैदर झिलिक, शर्मिन अख्तर, शंजीदा अख्तर मघला, मारुफा अख्तर, राबेया खातून, दिलारा अख्तर (विकेटकीपर), निशिता अख्तर निशी, शोर्ना अख्तर, इश्मा तंजीम, जन्नतुल फर्दुस

न्यूजीलैंड वूमेन बनाम बांग्लादेश वूमेन मैच के लिए प्रमुख खिलाड़ी:

न्यूजीलैंड वूमेनप्वाइंट्स बांग्लादेश वूमेन प्वाइंट्स
सोफी डिवाइन251मारुफा अख्तर150
अमेलिया केर197फाहिमा खातून149
जेस केर128राबेया खान116
ली ताहुहू124शोभना मोस्टोरी110

न्यूजीलैंड वूमेन बनाम बांग्लादेश वूमेन मैच में क्या है एक्सपर्ट की राय:

न्यूजीलैंड वूमेन बनाम बांग्लादेश वूमेन मैच में एक अच्छी टक्कर देखने को मिल सकती है। बांग्लादेश वूमेन टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। टीम की गेंदबाज लगातार अंतराल पर विकेट निकालने में कामयाब रही हैं। न्यूजीलैंड वूमेन टीम की बल्लेबाजी यूनिट संघर्ष कर रही है ऐसे में बांग्लादेश वूमेन अच्छी चुनौती पेश कर सकती हैं।

सोफी डिवाइन,अमेलिया केर जैसी अनुभवी ऑलराउंडर के चलते न्यूजीलैंड वूमेन टीम इस मैच में थोड़ा आगे है। ब्लैक कैप्स के लिए यह मैच काफी महत्वपूर्ण है। इस मैच को जीतकर न्यूजीलैंड टूर्नामेंट में अपनी उम्मीदें कायम रखना चाहेगी।

न्यूजीलैंड वूमेन के जीतने की संभावना: 60%

बांग्लादेश वूमेन के जीतने की संभावना: 40%

Tagged:

ICC Women's World Cup New Zealand Women vs Bangladesh Women NZ-W vs BAN-W New Zealand Women Cricket Team
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

यह मैच 10 अक्टूबर को गुवाहाटी में खेला जाएगा।

इस मैच के दौरान बारिश की संभावना जताई जा रही है।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com