NZ vs WI 1st ODI Preview in Hindi: पहले वनडे में कौन मारेगा बाजी! जानें पिच रिपोर्ट, मौसम और संभावित प्लेइंग XI

Published - 14 Nov 2025, 04:55 PM | Updated - 14 Nov 2025, 04:56 PM

NZ vs WI 1st ODI
NZ vs WI 1st ODI 2025

NZ vs WI 1st ODI, 2025 मैच डिटेल:

न्यूजीलैंड बनाम वेस्टइंडीज एकदिवसीय श्रृंखला का पहला मैच 16 नवंबर को Hagley Oval, Christchurch, New Zealand में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समय अनुसार 06:30 AM बजे शुरू होगा। इस मैच का सीधा प्रसारण Star Sports Network,Sony LIV & FAN CODE पर और लाइव स्कोर cricketaddictor.com पर उपलब्ध रहेगा। तो आईए जानते हैं इस मैच से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां…

NZ vs WI 1st ODI, 2025 मैच प्रीव्यू:

न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज T20 श्रृंखला के बाद एकदिवसीय श्रृंखला में आमने-सामने होगी। न्यूजीलैंड टीम ने आखिरी T20 मैच में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराकर 3-1 से T20 श्रृंखला जीती है। इस आखिरी मैच में न्यूजीलैंड के लिए तेज गेंदबाज जैकब डफी ने 4 विकेट लिए हैं और दोनों सलामी बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। इस श्रृंखला में केन विलियमसन भी टीम में वापसी कर रहे हैं।

वेस्टइंडीज T20 श्रृंखला के खराब प्रदर्शन को भूलकर इस श्रृंखला में बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी। वेस्टइंडीज ने पिछली एकदिवसीय श्रृंखला बांग्लादेश के खिलाफ खेली जिसमें वह 2-1 से हार गई। न्यूजीलैंड टीम ने अपनी पिछली एकदिवसीय श्रृंखला में इंग्लैंड को 3-0 से हराया है।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (पिछले 10 मैच):

एकदिवसीय फॉर्मेट में भी न्यूजीलैंड टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है। न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछले 10 मैचों में से 8 मैच जीते हैं।

टीम मैच (पिछले 5 सालों के आंकड़े)
न्यूजीलैंड ने जीते 8
वेस्टइंडीज ने जीते 2
Tie0
NR0

हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च पिच रिपोर्ट और मौसम अपडेट:

पहले वनडे की वेदर रिपोर्ट काफी अच्छी है। इस मैच के दौरान तापमान 14-16 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आसमान बिल्कुल साफ रहेगा बारिश की संभावना नहीं है। ह्यूमिडिटी 54% तक रहने की उम्मीद है।

हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च की पिच संतुलित मानी जाती है। यहां पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम फायदे में रही है। तेज गेंदबाजों ने पिच पर अच्छा प्रदर्शन किया है।

पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत 53%
पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत47%
पहली पारी का औसत स्कोर 256
दूसरी पारी का औसत स्कोर 196
कुल विकेट (पिछले 10 मैचों के आंकड़े) 129
तेज गेंदबाजों ने लिए (64%)83
स्पिनर्स ने लिए (36%)46

NZ vs WI 1st ODI संभावित प्लेइंग 11:

न्यूजीलैंड: डेवन कॉनवे, टॉम लैथम (विकेटकीपर), केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, रचिन रवींद्र, मिशेल सैंटनर, माइकल ब्रेसवेल, काइल जैमीसन/जैकब डफी, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी

वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान व विकेटकीपर), एलिक अथानाजे, जॉन कैम्पबेल, कीसी कार्टी, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेस, जस्टिन ग्रीव्स, रोमारियो शेफर्ड, खारी पियरे, जेडन सील्स, मैथ्यू फोर्ड

NZ vs WI 1st ODI, 2025 टॉप पिक्स:

PlayerRoleRecent Performance
डेरिल मिशेलBAT44(68), 56(59), 78(91)
रचिन रवींद्रAR46(37), 54(58), 17(17)
जॉन कैम्पबेलBAT77(69), 42(38), 0(2)
जेडन सील्सBOWL3-48, 6-18, 3-23
जैकब डफीBOWL3-56, 1-16, 3-55

NZ vs WI 1st ODI, 2025: एक्सपर्ट एडवाइज:

न्यूजीलैंड टीम ने एकदिवसीय फॉर्मेट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और लगातार पांच मैच जीते हैं। इस पहले मैच में भी न्यूजीलैंड टीम में विजेता रह सकती है। इस श्रृंखला में टीम में अनुभवी खिलाड़ी केन विलियमसन और टॉम लैथम की वापसी हुई है तथा गेंदबाजी यूनिट में भी मैट हेनरी खेलते हुए नजर आएंगे जिससे टीम को मजबूती मिलेगी।

न्यूजीलैंड टीम की बल्लेबाजी यूनिट काफी मजबूत नजर आ रही है। दूसरी तरफ वेस्टइंडीज के लिए उनकी बल्लेबाजी ही चिंता का विषय रही है। इस श्रृंखला में वेस्टइंडीज को अपने बल्लेबाजों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

न्यूजीलैंड के जीतने की संभावना: 60%

वेस्टइंडीज के जीतने की संभावना: 40%

न्यूजीलैंड बनाम वेस्टइंडीज एकदिवसीय श्रृंखला के लिए स्क्वाड:

न्यूजीलैंड: डेवन कॉनवे, डेरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, रचिन रवींद्र, मिशेल सैंटनर, माइकल ब्रेसवेल, नाथन स्मिथ, जैकब डफी, ईश सोढ़ी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम, केन विलियमसन, विल यंग, मैट हेनरी, ब्लेयर टिकनर

वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान, एलिक अथानाजे, एकीम अगस्टे, जॉन कैम्पबेल, कीसी कार्टी, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड जस्टिन ग्रीव्स, अमीर जांगू, जोहान लेने, खारी पियरे, शेरफेन रदरफोर्ड, जेडन सील्स, रोमारियो शेफर्ड, शमर स्प्रिंगर।

Tagged:

Newzealand Cricket team Westindies Cricket team New Zealand vs West Indies NZ vs WI NZ vs WI 1st ODI
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

एकदिवसीय श्रृंखला का पहला मैच 16 नवंबर को Hagley Oval, Christchurch, New Zealand में खेला जाएगा।

यह पिच पेसर्स के लिए अनुकूल रहती है। नई गेंद से अच्छी स्विंग मिलती है और बल्लेबाजों को शुरुआत में दिक्कत आती है, लेकिन बाद में बल्लेबाजी आसान हो जाती है।

मौसम सामान्यतः ठंडा रहता है। बारिश की संभावना नहीं है।

न्यूजीलैंड को घरेलू कंडीशंस, पिच और टीम बैलेंस की वजह से फेवरेट माना जा रहा है।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com