NZ vs SA Today Match Prediction, 1st T20I: रन, विकेट और पिच रिपोर्ट के साथ जानें कौन मारेगा बाजी?

Published - 14 Mar 2026, 03:44 PM | Updated - 14 Mar 2026, 03:51 PM

NZ vs SA Today Match Prediction
NZ vs SA 1st T20I 2026

NZ vs SA Today Match Prediction: न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका पहला T20I बे ओवल, माउंट माउंगानुई में खेला जाएगा। यह दोनों T20 विश्व कप के बाद एक बार फिर से आमने-सामने होगी। दोनों टीमों ने T20 विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन किया है जहां न्यूजीलैंड फाइनल तक पहुंचने में कामयाब रही वहीं साउथ अफ्रीका को सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

साउथ अफ्रीका ने इस दौरे पर एक युवा टीम का गठन किया है जिसका नेतृत्व अनुभव स्पिनर केशव महाराज करते हुए नजर आएंगे। दूसरी तरफ न्यूजीलैंड टीम भी अपनी बेंच स्ट्रेंथ को आजमाने की कोशिश करेगी, जिससे दोनों टीमों के बीच एक दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और NZ vs SA Today Match Prediction पर नजर डालेंगे।

NZ vs SA Today Match Prediction से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:

मैचन्यूजीलैंड vs साउथ अफ्रीका
स्टेडियमबे ओवल, माउंट माउंगानुई
मैच की तारीख15 मार्च 2026 (10:00 PM)
लाइव स्ट्रीमिंगFANCODE, Sony LIV, Sony Sports TEN

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

  • कुल मैच: 10

  • न्यूजीलैंड ने जीते: 5

  • साउथ अफ्रीका ने जीते: 5

  • ड्रॉ/टाई: 0

हालिया फॉर्म:

न्यूजीलैंड LWLWW
साउथ अफ्रीका LWWWW

बे ओवल, माउंट माउंगानुई पिच रिपोर्ट:

NZ vs SA 1st T20I मैच बे ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर अभी तक 20 मैच खेले गए हैं, जिसमें औसत स्कोर 159 रन रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 55 फ़ीसदी मुकाबले जीते हैं।

NZ vs SA Today Match Prediction सीनारियो 1: अगर साउथ अफ्रीका पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 50–55

  • अनुमानित कुल स्कोर: 180–190

  • मैच परिणाम: न्यूजीलैंड की जीत की संभावना

NZ vs SA Today Match Prediction सीनारियो 2: अगर न्यूजीलैंड पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 45–50

  • अनुमानित कुल स्कोर: 165–170

  • मैच परिणाम: न्यूजीलैंड की जीत की संभावना

NZ vs SA 1st T20I संभावित प्लेइंग-XI:

न्यूजीलैंड: डेवॉन कॉनवे (विकेटकीपर), टिम रॉबिन्सन, निक केली, टॉम लैथम, बेवॉन जैकब्स, मिशेल सेंटनर (कप्तान), जिमी नीशम, जैक फाउल्केस, बेन सियर्स, काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी

साउथ अफ्रीका: कॉनर एस्टरहुइज़न, टोनी डी ज़ोरज़ी, रुबिन हरमन, जॉर्डन हरमन, जेसन स्मिथ, डियान फ़ॉरेस्टर, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, लुथो सिपामला, नकोबानी मोकोएना

NZ vs SA Today Match Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?

  • बेवॉन जैकब्स ने इस साल सुपर स्मैश टूर्नामेंट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। यह इस मैच में न्यूजीलैंड के तरफ से ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं।

  • डेवॉन कॉनवे न्यूजीलैंड टीम के अनुभवी सलामी बल्लेबाज हैं। इस मैच में यह टीम को तेज शुरुआत दिला सकते हैं।

NZ vs SA Today Match Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?

  • नकोबानी मोकोएना साउथ अफ्रीका के तरफ से इस मैच में प्रमुख गेंदबाज रहेंगे इन्होंने अपने पिछले 3 मैच में 4 विकेट लिए हैं।

  • बेन सियर्स इस साल सुपर स्मैश टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। इन्होंने अपने पिछले 3 मैचों में 7 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं।

NZ vs SA Today Match Prediction: जानें कौन मारेगा बाजी?

न्यूजीलैंड vs साउथ अफ्रीका पहले T20 में एक अच्छी टक्कर देखने को मिल सकती है। दोनों टीमें युवा खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रही हैं। हालांकि न्यूजीलैंड टीम में डेवॉन कॉनवे, टॉम लैथम और मिशेल सेंटनर जैसे अनुभवी खिलाड़ी है और घरेलू परिस्थितियों भी पक्ष में है जिसके चलते न्यूजीलैंड टीम इस मैच में आगे दिख रही है।

यह भी पढ़ें: PAK vs BAN मैच पर मचा हड़कंप! दर्द से बेहाल पाकिस्तान का ये खिलाड़ी पहुंचा अस्पताल, हालत गंभीर

न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका T20 श्रृंखला के लिए स्क्वाड:

न्यूजीलैंड: टोनी डी ज़ोरज़ी, जेसन स्मिथ, जॉर्डन हरमन, जॉर्ज लिंडे, वियान मुल्डर, कॉनर एस्टरहुइज़न (विकेट कीपर), प्रेनेलन सुब्रायन, डियान फॉरेस्टर, गेराल्ड कोएत्ज़ी, ओटनील बार्टमैन, केशव महाराज (कप्तान), लुथो सिपामला, रुबिन हरमन, एंडिले सिमेलेन, नकोबानी मोकोएना

साउथ अफ्रीका: डेवॉन कॉनवे (विकेट कीपर), टिम रॉबिन्सन, टॉम लैथम, जेम्स नीशम, जोश क्लार्कसन, मिशेल सेंटनर (कप्तान), बेवॉन जैकब्स, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, लॉकी फर्ग्यूसन, ईश सोढ़ी, कोल मैककोन्ची, डेन क्लीवर, निक केली, बेन सियर्स, केटेन डी क्लार्क, जेडन लेनोक्स, ज़कारी फाउल्केस

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

south africa cricket team New Zealand cricket team New Zealand vs South Africa NZ vs SA 1st T20I NZ vs SA Today Match Prediction
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

NZ vs SA 1st T20I मैच बे ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा।

पिच बल्लेबाजी के अनुकूल है।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com