NZ vs SA 4th T20I Match Prediction- रन, विकेट और पिच रिपोर्ट के साथ जानें चौथे T20 में कौन मारेगा बाजी?

Published - 22 Mar 2026, 09:34 AM | Updated - 22 Mar 2026, 09:36 AM

NZ vs SA 4th T20I Match Prediction
NZ vs SA 4th T20I 2026

NZ vs SA 4th T20I Match Prediction: न्यूजीलैंड टीम ने तीसरी T20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका टीम को 8 विकेट से हराकर श्रृंखला में 2-1 की बढ़त बना ली है। इस मैच मेंपहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका टीम ने 136 रन बनाए जिसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 16.2 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 137 रन बना डालें। न्यूजीलैंड टीम के तरफ से डेवॉन कॉनवे, टॉम लैथम और लॉकी फर्ग्यूसन ने इस मैच में अच्छा प्रदर्शन किया है।

वहीं साउथ अफ्रीका के लिए नोकंबानी मोकोएना ने सर्वाधिक 26 रन बनाए हैं। इस मैच में न्यूजीलैंड टीम श्रृंखला अपने नाम करना चाहेगी, वहीं साउथ अफ्रीका की कोशिश बराबरी करने की रहेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और NZ vs SA 4th T20I Match Prediction पर नजर डालेंगे।

NZ vs SA 4th T20I Match Prediction से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:

मैचन्यूजीलैंड vs साउथ-अफ्रीका
स्टेडियमस्काई स्टेडियम, वेलिंगटन
मैच की तारीख22 मार्च 2026 (11:45 PM)
लाइव स्ट्रीमिंगFANCODE, Sony LIV, Sony Sports TEN

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

  • कुल मैच: 10

  • न्यूजीलैंड ने जीते: 7

  • साउथ-अफ्रीका ने जीते: 3

  • ड्रॉ/टाई: 0

हालिया फॉर्म:

न्यूजीलैंड WWLLW
साउथ-अफ्रीका LLWLW

स्काई स्टेडियम, वेलिंगटन पिच रिपोर्ट:

NZ vs SA 4th T20I स्काई स्टेडियम, वेलिंगटन में खेला जाएगा। इस मैदान पर अभी तक 29 मैच खेले गए हैं, जिसमें औसत स्कोर 172 रन रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने पिछले 5 में से 4 मुकाबले जीते हैं।

NZ vs SA 4th T20I Match Prediction सीनारियो 1: अगर साउथ अफ्रीका पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 45–50

  • अनुमानित कुल स्कोर: 155–165

  • मैच परिणाम: न्यूजीलैंड की जीत की संभावना

NZ vs SA 4th T20I Match Prediction सीनारियो 2: अगर न्यूजीलैंड पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 50–55

  • अनुमानित कुल स्कोर: 165–175

  • मैच परिणाम: न्यूजीलैंड की जीत की संभावना

NZ vs SA 4th T20I संभावित प्लेइंग-XI:

न्यूजीलैंड: डेवॉन कॉनवे, टॉम लैथम (विकेटकीपर), टिम रॉबिन्सन, निक केली, बेवॉन जैकब्स, मिशेल सेंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, कोल मैककॉन्ची, काइल जैमीसन, बेन सियर्स, लॉकी फर्ग्यूसन

साउथ अफ्रीका: वियान मुल्डर, टोनी डी ज़ोरज़ी, कॉनर एस्टरहुइज़न (विकेटकीपर), रुबिन हरमन, जेसन स्मिथ, डियान फ़ॉरेस्टर, जॉर्ज लिंडे, गेराल्ड कोएत्ज़ी, केशव महाराज (कप्तान), नकोबानी मोकोएना, लुथो सिपामला

NZ vs SA 4th T20I Match Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?

  • डेवॉन कॉनवे इस श्रृंखला में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज है। इन्होंने 3 पारियों में 100 रन बनाए हैं पिछले मैच में भी 39 रन बनाए थे इस मैच में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते है।

  • जॉर्ज लिंडे साउथ अफ्रीका के तरफ से अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं इन्होंने 2 मैच में 56 रन बनाए हैं। इस मैच में बड़ी पारी खेल सकते है।

NZ vs SA 4th T20I Match Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?

  • मिशेल सेंटनर ने इस श्रृंखला में अभी तक अच्छी गेंदबाजी की है और 3 मैचों में 5 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी विकेट निकाल सकते हैं।
  • लॉकी फर्ग्यूसन को पिछले मैच में प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया है। यह अभी तक श्रृंखला में 4 विकेट ले चुके हैं। इस मैच में भी प्रमुख गेंदबाज रहेंगे।

NZ vs SA 4th T20I Match Prediction: जानें कौन मारेगा बाजी?

न्यूजीलैंड vs साउथ अफ्रीका चौथे T20 में एक अच्छी टक्कर देखने को मिल सकती है। न्यूजीलैंड टीम ने तीसरे मैच में 8 विकेट से जीत दर्ज की है। न्यूजीलैंड टीम में साउथ अफ्रीका की तुलना में ज्यादा अनुभवी खिलाड़ी है और घरेलू परिस्थितियों भी पक्ष में इसी कारण इस मैच में कीवी टीम का पलड़ा भारी नज़र आ रहा है।

यह भी पढ़ें: उन 20 खिलाड़ियों के नाम आए सामने, जिन्हें वर्ल्ड कप 2027 के लिए कर लिया गया फाइनल, गिल(कप्तान), कोहली, रोहित, केएल, बुमराह.....

न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका T20 श्रृंखला के लिए स्क्वाड:

न्यूजीलैंड: टोनी डी ज़ोरज़ी, जेसन स्मिथ, जॉर्डन हरमन, जॉर्ज लिंडे, वियान मुल्डर, कॉनर एस्टरहुइज़न (विकेटकीपर), प्रेनेलन सुब्रायन, डियान फॉरेस्टर, गेराल्ड कोएत्ज़ी, ओटनील बार्टमैन, केशव महाराज (कप्तान), लुथो सिपामला, रुबिन हरमन, एंडिले सिमेलेन, नकोबानी मोकोएना

साउथ अफ्रीका: डेवॉन कॉनवे (विकेटकीपर), टिम रॉबिन्सन, टॉम लैथम, जेम्स नीशम, जोश क्लार्कसन, मिशेल सेंटनर (कप्तान), बेवॉन जैकब्स, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, लॉकी फर्ग्यूसन, ईश सोढ़ी, कोल मैककोन्ची, डेन क्लीवर, निक केली, बेन सियर्स, केटेन डी क्लार्क, जेडन लेनोक्स, ज़कारी फाउल्केस

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

south africa cricket team New Zealand cricket team New Zealand vs South Africa NZ vs SA 4th T20I Match Prediction NZ vs SA 4th T20I
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

NZ vs SA 4th T20I स्काई स्टेडियम, वेलिंगटन में खेला जाएगा।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com