NZ vs SA 1st T20I Preview: पहले T20I में कौन मारेगा बाजी? जानें पिच रिपोर्ट, मौसम,लाइव स्ट्रीमिंग और संभावित प्लेइंग XI

Published - 14 Mar 2026, 08:43 AM | Updated - 14 Mar 2026, 09:22 AM

NZ vs SA 1st T20I
NZ vs SA 1st T20I 2026

न्यूजीलैंड बनाम साउथ-अफ्रीका T20 श्रृंखला का पहला मैच 15 मार्च को बे ओवल, माउंट माउंगानुई में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समय अनुसार 11:45 AM बजे शुरू होगा। इस मैच का सीधा प्रसारण Sony Sports TEN Network, Fancode & Prime Video पर और लाइव स्कोर cricketaddictor.com पर उपलब्ध रहेगा। तो आईए जानते हैं इस मैच से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां…

NZ vs SA 1st T20I मैच प्रीव्यू:

न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका T20 विश्व कप के बाद एक बार फिर से आमने-सामने है। दोनों के बीच T20 श्रृंखला का पहला मैच बे ओवल, माउंट माउंगानुई मे खेला जाएगा। न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था। हालांकि फाइनल में न्यूजीलैंड टीम को भी भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है।

इस श्रृंखला में दोनों टीमें युवा खिलाड़ियों को मौका देना चाहेंगी। न्यूजीलैंड टीम में डेवॉन कॉनवे,टिम रॉबिन्सन तथा टॉम लैथम की वापसी हो रही है तो दूसरी तरफ साउथ अफ्रीका ने केशव महाराज के नेतृत्व में युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है। दोनों टीमों ने T20 विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन ट्रॉफी जीतने में नाकामयाब रही। इस पहले मैच में दोनों टीमों की कोशिश श्रृंखला में जीत के साथ शुरुआत करने की रहेगी।

यह भी पढ़ें: काव्या मारन के अबरार अहमद को खरीदने पर BCCI का अधिकारिक बयान हुआ जारी, कह डाली चौंकाने वाली बात

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

  • कुल मैच: 10
  • न्यूजीलैंड ने जीते: 5
  • साउथ-अफ्रीका ने जीते: 5
  • ड्रॉ/टाई: 0

बे ओवल, माउंट माउंगानुई पिच रिपोर्ट और मौसम अपडेट:

NZ vs SA 1st T20I
बे ओवल, माउंट माउंगानुई

माउंट माउंगानुई मौसम अपडेट:

बे ओवल, माउंट माउंगानुई में खेले जाने वाले पहले T20I के दौरान मौसम अनुकूल रहने की उम्मीद है। इस मैच के दौरान तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है तथा ह्यूमिडिटी 96% रहने की संभावना है।

बे ओवल, माउंट माउंगानुई पिच रिपोर्ट:

बे ओवल, माउंट माउंगानुई NZ vs SA 1st T20I की मेजबानी करने को तैयार है। बे ओवल स्टेडियम की पिच संतुलित मानी जाती है। इस मैदान पर सुपर स्मैश टूर्नामेंट के दौरान अच्छे स्कोर भी देखने को मिले हैं।

NZ vs SA 1st T20I बे ओवल, माउंट माउंगानुई स्टेटस:

पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत 55%
पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत 35%
पहली पारी का औसत स्कोर 159
दूसरी पारी का औसत स्कोर 132
उच्चतम स्कोर 243-5 WI vs NZ
न्यूनतम स्कोर 105-10 PAK vs NZ

NZ vs SA 1st T20I संभावित प्लेइंग 11:

न्यूजीलैंड: डेवॉन कॉनवे (विकेटकीपर), टिम रॉबिन्सन, निक केली, टॉम लैथम, बेवॉन जैकब्स, मिशेल सेंटनर (कप्तान), जिमी नीशम, जैक फाउल्केस, बेन सियर्स, काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी

साउथ-अफ्रीका: कॉनर एस्टरहुइज़न, टोनी डी ज़ोरज़ी, रुबिन हरमन, जॉर्डन हरमन, जेसन स्मिथ, डियान फ़ॉरेस्टर, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, लुथो सिपामला, नकोबानी मोकोएना

NZ vs SA 1st T20I टॉप पिक्स:

खिलाड़ी रोल क्यों जरूरी
मिशेल सेंटनर ऑलराउंडर बल्लेबाज+स्पिनर
कॉनर एस्टरहुइज़न बल्लेबाज तेज स्ट्राइक रेट के लिए जाने जाते हैं
डेवॉन कॉनवे बल्लेबाज टॉपऑर्डर बल्लेबाज+ विकेटकीपर
टोनी डी ज़ोरज़ी बल्लेबाज इनफॉर्म बल्लेबाज
काइल जैमीसन गेंदबाज इन्फॉर्म गेंदबाज

NZ vs SA 1st T20I में विशेषज्ञ की राय:

न्यूजीलैंड बनाम साउथ-अफ्रीका पहला T20 में एक अच्छी टक्कर देखने को मिल सकती है। साउथ अफ्रीका ने इस श्रृंखला के लिए युवा खिलाड़ियों को टीम में जगह दी है, जबकि न्यूजीलैंड टीम में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का एक अच्छा मिश्रण है। न्यूजीलैंड टीम को इस श्रृंखला में घरेलू परिस्थितियों का भी फायदा मिलेगा जिसके चलते इस पहले मैच में न्यूजीलैंड टीम थोड़ा आगे नजर आ रही है।

न्यूजीलैंड के जीतने की संभावना: 60%

साउथ-अफ्रीका के जीतने की संभावना: 40%

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

south africa cricket team New Zealand cricket team NZ vs SA NZ vs SA 1st T20I
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

न्यूजीलैंड बनाम साउथ-अफ्रीका T20 श्रृंखला का पहला मैच 15 मार्च को बे ओवल, माउंट माउंगानुई में खेला जाएगा।

इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Sony Sports TEN Network, Fancode & Prime Video उपलब्ध रहेगी
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com