NZ vs AFG: KKR बल्लेबाज के तूफ़ान में उड़ी अफगानिस्तान, विस्फोटक बल्लेबाजी से न्यूजीलैंड को दिलाई 5 विकेट से जीत

Published - 08 Feb 2026, 04:30 PM | Updated - 09 Feb 2026, 01:02 PM

NZ Vs AFG

NZ vs AFG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में चेन्नई में खेले गए न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान (NZ vs AFG) के बीच चौथे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराकर अपने अभियान की जीत के साथ शुरुआत की।

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए अफगानिस्तान ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने संयम और आक्रामक बल्लेबाज़ी का बेहतरीन संतुलन दिखाते हुए 5 विकेट खोकर 13 गेंद शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया।

इस जीत के हीरो रहे केकेआर के स्टार बल्लेबाज़, जिन्होंने दबाव भरे मुकाबले में अहम पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई।

अफगानिस्तान की दमदार बल्लेबाज़ी, न्यूजीलैंड के गेंदबाज़ों ने किया जवाबी वार

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले (NZ vs AFG) में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। अफगानिस्तान की शुरुआत तेज रही। रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने 27 रन बनाए, लेकिन टीम को शुरुआती झटके लगे।

इब्राहिम जादरान भी ज्यादा देर नहीं टिक सके। इसके बाद गुलबदीन नैब ने शानदार अंदाज़ में 35 गेंदों पर 63 रन ठोककर पारी को संभाला।

सदीकुल्लाह अटल (29) और दरविश रसूली (20) ने भी अहम योगदान दिया। अंत में अजमतुल्लाह ओमरजई (14) और मोहम्मद नबी (10) ने तेज रन जोड़कर स्कोर को मजबूत स्थिति तक पहुंचाया।

अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 182 रन बनाए। गेंदबाज़ी में न्यूजीलैंड की ओर से लॉकी फर्ग्यूसन सबसे सफल रहे, जिन्होंने 2 विकेट हासिल किए। मैट हेनरी, जैकब डफी और रचिन रवींद्र को 1-1 सफलता मिली, जबकि मिचेल सैंटनर ने किफायती गेंदबाज़ी करते हुए रन गति पर नियंत्रण बनाए रखा।

NZ vs AFG : KKR बल्लेबाज के तूफ़ान में उड़ी अफगानिस्तान

183 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड (NZ vs AFG) की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने शुरुआती ओवरों में दो विकेट गंवा दिए। लेकिन इसके बाद केकेआर के स्टार बल्लेबाज़ टिम सेफर्ट ने मोर्चा संभाल लिया।

टिम सेफर्ट ने 42 गेंदों पर 65 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। उन्होंने आक्रामक अंदाज़ में रन बनाते हुए मैच का रुख न्यूजीलैंड की ओर मोड़ दिया। उनके साथ ग्लेन फिलिप्स ने भी 25 गेंदों पर 42 रनों की तेज पारी खेलकर रन गति बनाए रखी।

अंत में डैरिल मिचेल (25*) और कप्तान मिचेल सैंटनर (17*) ने संयम के साथ मैच फिनिश किया। न्यूजीलैंड ने 17.5 ओवर में 5 विकेट खोकर 183 रन बना लिए और 13 गेंद शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया।

अफगानिस्तान की ओर से मुजीब उर रहमान ने 2 विकेट लिए, जबकि राशिद खान, अजमतुल्लाह ओमरजई और मोहम्मद नबी को 1-1 सफलता मिली, लेकिन सिफर्ट की तूफानी पारी के सामने यह कोशिश नाकाफी साबित हुई।

ये भी पढ़े : ये अफगानी खिलाड़ी भारत के साथ निभा रहा सच्ची दोस्ती, पाकिस्तान सुपर लीग से नाम ले रहा वापस

Tagged:

kkr cricket news NZ VS AFG T20 World Cup 2026
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

न्यूजीलैंड अफगानिस्तान के खिलाफ 5 विकेट से जीती

टीम शेफर्ड ने अफगानिस्तान के खिलाफ बनाए सबसे ज्यादा रन
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com