अब बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी नहीं, इस स्टेडियम में खेला जाएगा IPL 2026 का फाइनल मुकाबला

Published - 15 Mar 2026, 09:12 AM | Updated - 15 Mar 2026, 09:19 AM

IPL 2026

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का शेड्यूल बीसीसीआई घोषित कर चुकी है. जिसके मुताबिक, 28 मार्च से 12 अप्रैल के बीच 20 मैच खेले जाएंगे. पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा. यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा.

पहले हाफ के मैचों में M. Chinnaswamy Stadium को दो मैचों की मेजबानी मिली है. रिपोर्ट्स का दावा था कि IPL 2026 का फाइनल भी यहीं खेला जाएगा. लेकिन अब इसे बदलने की बात सामने आ रही है.

IPL 2026 का फाइनल इस स्टेडियम में खेला जाएगा

IPL 2026

दरअसल, इस सीजन एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहले हाफ के दो मैच खेले जाएंगे. ओपनिंग के अलावा पांच अप्रैल को बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला भी यहीं खेला जाएगा.

खबरों के मुताबिक, इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मैच चिन्नास्वामी स्टेडियम (M. Chinnaswamy Stadium) में होना था, लेकिन अब सामने आई रिपोट्स का दावा है कि इसे बदलकर नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) कर दिया जाएगा.

साफ शब्दों में समझे तो IPL फाइनल बेंगलुरु से शिफ्ट होकर अहमदाबाद में हो सकता है. क्योंकि नरेंद्र मोदी स्टेडियम सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है. इसमें करीब में 1.32 लाख दर्शकों की बैठने की सुविधा है.

Narendra Modi Stadium 63 एकड़ में फैला हुआ है. जिसमें 11 सेंटर पिच, जिम के साथ 4 ड्रेसिंग रूम, एक इनडोर क्रिकेट अकादमी मौजूद है. साथ ही एक बड़ा स्विमिंग पूल भी है.

RCB के खिलाफ इस प्लेइंग-11 के साथ उतरेगी SRH, हेड-अभिषेक ओपनिंग, नंबर-3-4-5 पर ईशान-रेड्डी-क्लासेन

इस वजह से बढ़ी IPL 2026 की तारीख

IPL 2026 के लिए अभी पहले ही फेज का शेड्यूल ऐलान हुआ है. दूसरा 5 राज्यों में होने वाले चुनाव की तारीखें सामने आने के बाद होगा. 2008 में आईपीएल होने के बाद से ही 2009, 2014, 2019 और 2024 के चुनाव की घोषणा के बाद से ही लीग के शेड्यूल दो हिस्सों में आता है.

गौरतलब है कि पहले आईपीएल की शुरूआत 26 मार्च से होनी थी लेकिन देश के 5 राज्यों में चुनाव के कारण डेट को बढ़ा दिया गया. क्योंकि विधानसभा चुनाव वाले राज्यों में 4 प्रमुख स्टेडियम है.

तमिलनाडु में चेन्नई सुपर किंग्स का होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) है. पश्चिम बंगाल के कोलकाता में ईडन गार्डन्स कोलकाता नाइट राइडर्स का घरेलू मैदान है. वहीं, असम के गुवाहाटी में रॉयल्स का सेकेंड होम वेन्यू बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम है. ऐसे में इंडियन प्रीमियर लीग के मुकाबले की तारीख 28 मार्च कर दी गई है.

IPL 2026 के लिए पंजाब किंग्स की 25 सदस्यीय टीम की घोषणा, अय्यर (कप्तान), अर्शदीप, चहल, प्रियांश, शशांक, स्टोइनिस

Tagged:

RCB Narendra Modi Stadium M. Chinnaswamy Stadium IPL 2026 Indian Premier League 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

28 मार्च से

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com