अब बचे मैचों में सिर्फ इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेगी टीम इंडिया, कोच गंभीर ने खोज ली सबसे तगड़ी अंतिम-11

Published - 15 Feb 2026, 05:57 PM | Updated - 16 Feb 2026, 01:04 PM

Team India

Team India: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 अपने निर्णायक चरण में पहुंच चुका है और अब हर मुकाबला टीमों के लिए बेहद अहम बन गया है। ऐसे में आज भारतीय टीम (Team India) का सामना चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होने जा रहा है, जिस पर दुनिया भर के क्रिकेट फैंस की निगाहें टिकी हैं।

यह मुकाबला सिर्फ दो टीमों के बीच नहीं, बल्कि रणनीति, मानसिक मजबूती और बड़े मंच पर खुद को साबित करने की चुनौती भी है। इस हाई-वोल्टेज मैच से पहले टीम इंडिया (Team India) के हेड कोच गौतम गंभीर ने बड़ा फैसला लेते हुए अपनी सबसे मजबूत और संतुलित प्लेइंग इलेवन तय कर ली है।

सूत्रों के अनुसार, अब बचे हुए मैचों में टीम इसी अंतिम-11 के साथ मैदान में उतर सकती है, ताकि किसी भी तरह के प्रयोग से बचते हुए संयोजन को स्थिर रखा जा सके। आइए जानते हैं किन-किन खिलाड़ियों को मिली प्लेइंग XI में जगह।

अभिषेक शर्मा और ईशान किशन करेंगे ओपनिंग

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अहम चरण में पहुंच चुकी टीम इंडिया (Team India) अब किसी भी तरह का प्रयोग करने के मूड में नहीं है। टीम मैनेजमेंट ने ओपनिंग संयोजन में बड़ा बदलाव करते हुए संजू सैमसन की जगह अभिषेक शर्मा को मौका देने का फैसला किया है।

अभिषेक शर्मा अमेरिका के खिलाफ मैच में शुन्य पर आउट हुए थे और पेट की खराबी के कारण नामीबिया के खिलाफ मैच नहीं खेले थे और अब वह पूरी तरह फिट हो चुके हैं और पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुक़ाबले और बाकि के टूर्नामेंट में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे। उनके साथ ईशान किशन पारी की शुरुआत करेंगे और विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।

मिडिल ऑर्डर: भरोसे और आक्रामकता का मिश्रण

नंबर तीन पर तिलक वर्मा टीम को स्थिरता प्रदान करेंगे, जबकि टीम इंडिया (Team India) के कप्तान सूर्यकुमार यादव चौथे स्थान पर बल्लेबाजी की कमान संभालेंगे। सूर्यकुमार की 360 डिग्री बल्लेबाजी किसी भी गेंदबाज़ी आक्रमण को ध्वस्त करने की क्षमता रखती है।

पांचवें नंबर पर हार्दिक पांड्या टीम के मुख्य ऑलराउंडर के रूप में खेलेंगे, जो बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंद से भी अहम योगदान दे सकते हैं। शिवम दुबे और रिंकू सिंह निचले क्रम में टीम की फिनिशिंग ताकत होंगे, जो आखिरी ओवरों में तेजी से रन बटोरने की क्षमता रखते हैं।

ऑलराउंडर्स से मिलेगा संतुलन और गहराई

इस प्लेइंग इलेवन की सबसे बड़ी ताकत इसका संतुलन है। हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे और अक्षर पटेल जैसे खिलाड़ी टीम को बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में मजबूती देते हैं।

अक्षर पटेल मध्य ओवरों में कसी हुई गेंदबाजी के साथ उपयोगी रन भी बना सकते हैं। इन ऑलराउंडर्स की मौजूदगी कप्तान को रणनीतिक लचीलापन देती है और किसी भी परिस्थिति में संयोजन बदलने का विकल्प खुला रखती है।

गेंदबाजी आक्रमण: अनुभव और विविधता

गेंदबाजी विभाग में जसप्रीत बुमराह टीम (Team India) के सबसे बड़े मैच विनर माने जा रहे हैं, जो डेथ ओवरों में सटीक यॉर्कर और विविधताओं से मैच का रुख पलट सकते हैं। अर्शदीप सिंह नई गेंद से स्विंग और शुरुआती विकेट दिलाने की जिम्मेदारी निभाएंगे।

स्पिन विभाग में वरुण चक्रवर्ती अपनी रहस्यमयी गेंदों से बल्लेबाज़ों को चकमा देने की क्षमता रखते हैं, जबकि अक्षर पटेल नियंत्रण बनाए रखेंगे। यह संतुलित और विविध गेंदबाजी आक्रमण टीम इंडिया को किसी भी परिस्थिति में मुकाबला करने के लिए पूरी तरह तैयार दिखाता है।

बाकि बचे हुए मुक़ाबलों में Team India की संभावित प्लेइंग XI :

अभिषेक शर्मा , ईशान किशन (WK), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (C), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

ये भी पढ़े : क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले का विवादित बयान वायरल, "भारत-पाक मुकाबलों को पैसे और राजनीति ने हाईजैक कर लिया.....

Tagged:

team india Gautam Gambhir cricket news T20 World Cup 2026
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com