'वो तो नहीं...' अर्जुन तेंदुलकर के बारे में रविचंद्रन अश्विन ने बोले ऐसे शब्द, सचिन पाजी भी हो जाएंगे आगबबूला

Published - 23 Mar 2026, 04:20 PM | Updated - 23 Mar 2026, 04:27 PM

Arjun Tendulkar

Arjun Tendulkar: भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर अर्जुन तेंदुलकर के लिए ऐसे शब्दों का उपयोग किया, जिसको सुनने के बाद सचिन तेंदुलकर भी खुद को आगबबूला होने से नहीं रोक पाएंगे। आईपीएल 2026 में अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) मुंबई इंडियंस नहीं बल्कि लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलने वाले हैं।

मिनी ऑक्शन से पहले लखनऊ ने मुंबई के साथ ट्रेड करके अर्जुन को अपने दल में शामिल किया था तो लखनऊ ने इसके बदले में ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को जाने दिया था। सबको लग रहा था कि अर्जुन को इस बार नई फ्रेंचाइजी खुद की प्रतिभा साबित करने का मौका देगी, लेकिन उससे पहले ही अश्विन ने अपनी भविष्यवाणी से सभी को चौंका दिया है।

वो नहीं खेलेगा- अश्विन

भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने के बाद अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया था, जिसपर वह आए दिन अपने विचार साझा करते रहते हैं। इसी बीच जब अश्विन ने अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) को लेकर सवाल पूछा गया कि क्या उसको इस बार खेलते हुए देखेंगे तो इस पर अश्विन ने तुरंत जवाब दिया,

’वो खेलेगा ही नहीं।’’ हालांकि, अश्विन ने इसके पीछे का कारण भी बताया। उन्होंने कहा कि लखनऊ सुपर जायंट्स की बॉलिंग लाइनअप में मयंक यादव, मोहसिन खान, आवेश खान, मोहम्मद शमी यानी इतने सारे तेज गेंदबाज हैं। ऐसे में वह कहां से खेलेंगे।

सिर्फ इस तरह से खेल सकते हैं अर्जुन- अश्विन

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर ये भी कहा कि अर्जुन तेंदुलकर के खेलने की संभावना बिल्कुल भी नहीं है। लेकिन अगर टीम में बहुत सारे खिलाड़ी एक साथ चोटिल हो जाते हैं तो फिर जाकर अर्जुल तेंदुलकर को खेलना का चांस मिल सकता है। यकीनन यह बात अर्जुन तेंदुलकर के पिता सचिन तेंदुलकर को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई होगी।

बता दें कि, लखनऊ सुपर जायंट्स अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लगातार खिलाड़ियों की ट्रेनिंग की वीडियोज पोस्ट कर रही है, जिसमें अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) भी नेट्स में जमकर गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं।

उनकी लय को देखने और कप्तान ऋषभ पंत के साथ लगातार चर्चाओं के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि, शुरुआती मैच न सही, लेकिन कुछ मैचों के बाद यकीनन वह अर्जुन को खुद की काबिलियत साबित करने का मौका दे सकते हैं।

रविचंद्रन अश्विन की बड़ी भविष्यवाणी, बोले 'ये IPL टीम टॉप-4 क्या TOP-6 में भी नहीं पहुंचेगी...'

युवी के साथ ट्रेनिंग करके लौटे Arjun Tendulkar

आईपीएल 2026 में प्रदर्शन और क्रिकेट के मैदान पर पिता से अलग अपनी पहचान बनाने के लिए अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) नेट्स में लगातार कड़ी मेहनत कर रहे हैं तो अपने खेल को सुधारने के लिए वह लगातार भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह से ट्रेनिंग ले रहे हैं।

जबकि शादी के अगले दिन भी वह युवराज सिंह के साथ प्रैक्टिस करते नजर आए थे, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि खुद को साबित करने के लिए यह युवा तेज गेंदबाज नेट्स में कितना पसीना बहा रहा है।

बता दें कि, युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह काफी बार अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) की बल्लेबाजी की तारीफ कर चुके हैं और उनमें वह अगले क्रिस गेल को देखते हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें सही मार्गदर्शन की जरूरत है।

नाथन एलिस-मैथ्यू शार्ट के बाद CSK को लगा तीसरा झटका, ये खिलाड़ी भी इंजर्ड, आधा सीजन करेगा मिस

Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

3 विकेट।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com