संजू-टिम सिफ़र्ट नहीं, बल्कि ये खिलाड़ी था टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सर्वश्रेष्ठ सलामी बल्लेबाज, ये आंकड़ें दे रहे हैं गवाही

Published - 10 Mar 2026, 09:05 AM | Updated - 10 Mar 2026, 09:12 AM

T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) के फाईनल का रोमांचक समापन के बाद, जहां भारतीय टीम ने एक बार फिर विश्व विजेता बनने का गौरव हासिल किया, क्रिकेट जगत में बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर चर्चाएं तेज हैं। हालांकि संजू सैमसन और टिम सिफ़र्ट जैसे खिलाड़ियों ने अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया और खूब सुर्खियां बटोरीं, लेकिन जब बात आंकड़ों की आती है, तो एक नाम सबसे ऊपर उभरकर सामने आता है।

साहिबजादा के नाम T20 World Cup 2026 में सबसे ज्यादा रन

Sahibjada Farhan

साहिबजादा फरहान ने इस टूर्नामेंट में बल्लेबाजी का एक ऐसा स्तर पेश किया जिसे तोड़ पाना किसी भी बल्लेबाज के लिए बड़ी चुनौती होगी। उन्होंने कुल 6 पारियों में 383 रन बनाए जो टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) में किसी भी खिलाड़ी द्वारा बनाए गए सर्वाधिक रन हैं।

उनका औसत 76.60 का रहा, जो टी20 प्रारूप में अद्भुत है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि उन्होंने दो शतक जड़े जिससे वह एक ही विश्व कप संस्करण में दो शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने विराट कोहली के एक टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन 2014 में 319 रन के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया।

इधर भारत ने जीता टी20 विश्वकप 2026, उधर भरी-जवानी में 26 वर्षीय खिलाड़ी ने किया क्रिकेट छोड़ने का फैसला

फरहान का शानदार व्यक्तिगत प्रदर्शन

भले ही पाकिस्तान की टीम नॉकआउट चरण में जगह नहीं बना सकी, लेकिन फरहान का व्यक्तिगत प्रदर्शन बेमिसाल रहा। उन्होंने न केवल तेज शुरुआत दी, बल्कि क्रीज पर टिककर लंबी पारियां खेलने की क्षमता भी दिखाई।

जहां अन्य सलामी बल्लेबाज पावरप्ले के बाद संघर्ष करते नजर आए, वहीं फरहान ने अपनी तकनीकी पहलू से विपक्षी गेंदबाजों को पूरी तरह पस्त कर दिया। उनके शॉट्स में क्लास थी और दबाव झेलने का संयम भी, जो उन्हें एक टी20 सलामी बल्लेबाज के रूप मजबूती देता है।

फाइनल के बाद सचिन तेंदुलकर का पोस्ट हुआ वायरल, इन दो खिलाड़ियों की जमकर तारीफ

T20 World Cup 2026 में फरहान सबसे अलग क्यों ?

अगर हम सभी बल्लेबाज की तुलना करें तो संजू सैमसन (321 रन) और टिम सिफ़र्ट (326 रन) ने निश्चित रूप से शानदार क्रिकेट खेली, लेकिन साहिबजादा फरहान का इम्पैक्टसबसे अलग रही। 160.25 की स्ट्राइक रेट के साथ इतने बड़े टूर्नामेंट में 383 रन बनाना यह दिखाता है कि वे सिर्फ आक्रामक नहीं, बल्कि एक मैच विनर के रूप में उभरे।

उनके आंकड़ों की गवाही साफ है कि इस टूर्नामेंट की पिचों पर, जहां बल्लेबाज टिकने के लिए जूझ रहे थे, वहां फरहान ने बल्लेबाजी को बेहद आसान बना दिया था। यह कहना गलत नहीं होगा कि आंकड़ों में साहिबजादा फरहान ही इस विश्व कप के सर्वश्रेष्ठ सलामी बल्लेबाज रहे, जिन्होंने अपने बल्ले से इतिहास रच दिया।

Tagged:

team india Sanju Samson Tim seifert T20 World Cup 2026 Sahibjada Farhan
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com