रोहित शर्मा नहीं इस बल्लेबाज ने जड़े हैं हिस्ट्री में सबसे ज्यादा छक्के, यही है IPL का असली सिक्सर किंग

Published - 22 Mar 2026, 01:40 PM | Updated - 22 Mar 2026, 01:53 PM

IPL

IPL: इंडियन प्रीमियर में जब भी सिक्सर किंग की बात आती है तो प्रशंसकों के जुबान पर सबसे पहला नाम मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा या फिर चेन्नई के पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह का आता है, क्योंकि ये खिलाड़ी साल 2008 से इस टूर्नामेंट का हिस्सा हैं और बड़े-बड़े हिट्स लगाने के लिए जाने जाते हैं।

लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि आईपीएल (IPL) हिस्ट्री में सबसे अधिक सिक्स रोहित शर्मा के बल्ले से नहीं निकले हैं, बल्कि ये खिलाड़ी असली में आईपीएल का सिक्सर किंग माना जाता है। इस प्लेयर ने आईपीएल इतिहास में सिर्फ 142 मैच खेले हैं, जिसमें 350 से ज्यादा छक्के लगाए हैं।

रोहित शर्मा ने लगाए हैं 302 सिक्स

आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने साल 2008 से 2025 के बीच कुल 272 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 267 पारियों में रोहित ने 29.73 की औसत और 132.09 के स्ट्राइक रेट से कुल 7046 रन बनाए हैं।

इस दौरान रोहित शर्मा ने दो शतक और 47 अर्धशतक ठोके हैं, जो कि दुनिया के सबसे खतरनाक सलामी बल्लेबाज माने जाने वाले रोहित ने आईपीएल में कुल 302 सिक्स लगाए हैं। वह इस लीग में सर्वाधिक सिक्स लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पहले नहीं बल्कि दूसरे स्थान पर है।

पहले स्थान पर इसका कब्जा

इंडियन प्रीमियर लीग की हिस्ट्री के सिक्सर किंग की बात करें तो वह कोई और नहीं बल्कि वेस्टइंडीज के पूर्व ओपनर क्रिस गेल हैं। गेल ने आईपीएल (IPL) में साल 2009 से लेकर 2021 के बीच कुल 142 मैच खेले हैं, जिसकी 141 पारियों में उन्होंने 39.72 की औसत और 148.96 के स्ट्राइक रेट के साथ 4965 रन बनाए हैं।

आईपीएल (IPL) में गेल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, कोलकाता नाइट राइडर्स, किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स), पंजाब किंग्स के लिए खेल चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से कुल 357 सिक्स निकले हैं, जो कि आईपीएल के 18 संस्करण के इतिहास में सबसे अधिक हैं। फिलहाल गेल के इस रिकॉर्ड के आस-पास भी कोई दूसरा बल्लेबाज नजर नहीं आ रहा है।

IPL 2026: शाहरुख खान ने चुरा लिया नीता अंबानी का कोहिनूर हीरा, रिप्लेसमेंट प्लेयर के रूप में कर लिया शामिल!

IPL के सबसे बेहतरीन ओपनर

क्रिस गेल को आईपीएल इतिहास का सर्वश्रेष्ठ सलामी बल्लेबाज भी माना जाता है, जिन्होंने इस लीग में 6 शतक और 31 अर्धशतक लगाए हैं। गेल को उनकी सिक्स हिटिंग के लिए जाना जाता था, जबकि आईपीएल का सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर भी इसी बल्लेबाज के नाम है।

साल 2012 में पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ नाबाद 175 रन की इतिहासिक पारी खेली थी, जो कि आज भी अटूट है। वहीं, यूनिवर्स बॉश के नाम से मशहूर क्रिस गेल ने टी20 इतिहास में कुल 463 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 22 शतक और 88 अर्धशतकों की मदद से 14 हजार 562 रन बनाए हैं। इस दौरान गेल के बल्ले से 1056 सिक्स निकले हैं।

केविन पीटरसन ने चुनी IPL की ऑल टाइम इलेवन, हार्दिक-रोहित जैसे बड़े खिलाड़ी बाहर, 5 विदेशीयों को दिया मौका

Tagged:

Rohit Sharma ipl chris gayle Most Sixes in IPL
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

291 सिक्स।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com