रवि शास्त्री नहीं बल्कि RCB का ये दिग्गज बनेगा इंग्लैंड का हेड कोच, IPL को अलविदा कहकर जायेगा लंदन
Published - 10 Jan 2026, 01:06 PM | Updated - 10 Jan 2026, 01:09 PM
Table of Contents
RCB: एशेज 2025-26 में ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली 4-1 की शर्मनाक हार ने इंग्लैंड क्रिकेट में खलबली मचा दी है। सिडनी टेस्ट में हार के साथ ही इंग्लैंड का 'बैजबॉल' का गुब्बारा फूट गया है। अब इस हार के बाद इंग्लैंड की टीम में बड़े बदलाव की मांग उठने लगी है।
इसी बीच इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज केविन पीटरसन ने एक ऐसा नाम सुझाया है जिसने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। बताया जा रहा है कि इस दिग्गज को इंग्लैंड का कोच नियुक्त किया जा सकता है। ये दिग्गज खिलाड़ी आरसीबी (RCB) के कोच के तौर पर भी सेवा दे चुके हैं।
केविन पीटरसन ने RCB कोच एंडी फ्लावर को दिया सर्मथन
जहाँ कुछ लोग भारतीय दिग्गज रवि शास्त्री का नाम ले रहे थे, वहीं केविन पीटरसन ने साफ कर दिया है कि इंग्लैंड को किसी और की नहीं बल्कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के मास्टरमाइंड एंडी फ्लावर की जरूरत है। पीटरसन ने सोशल मीडिया पर लिखा कि एंडी फ्लावर अब पूरी तरह बदल चुके हैं और वह आधुनिक क्रिकेट को बहुत अच्छी तरह समझते हैं। पीटरसन का मानना है कि इंग्लैंड को अब एक ऐसे कोच की जरूरत है जो सिर्फ आक्रामकता नहीं, बल्कि रणनीति से मैच जीतना जानता हो।
RCB को पहली बार चैंपियन बनाने वाले कोच हैं फ्लावर
एंडी फ्लावर का नाम इस वक्त चर्चा में इसलिए है क्योंकि उन्होंने वो काम कर दिखाया जो पिछले 18 सालों में कोई नहीं कर पाया था। साल 2025 के आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को अपनी पहली ट्रॉफी जिताने के पीछे एंडी फ्लावर का ही हाथ था।
उनकी कोचिंग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और आईपीएल के इतिहास को बदल दिया। अब पीटरसन चाहते हैं कि फ्लावर आईपीएल को अलविदा कहें और वापस लंदन जाकर इंग्लैंड की टेस्ट टीम की कमान संभालें।
क्या फेल हो गया मैकुलम का 'बैजबॉल'?
ब्रेंडन मैकुलम और बेन स्टोक्स की जोड़ी ने इंग्लैंड के खेलने का तरीका तो बदल दिया, लेकिन हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई एशेज सीरीज में उनकी एक न चली। पर्थ, ब्रिस्बेन और एडिलेड में इंग्लैंड की करारी हार ने यह साबित कर दिया कि टेस्ट क्रिकेट सिर्फ तेज खेलने से नहीं जीता जाता।
दूसरी तरफ, एंडी फ्लावर का रिकॉर्ड गवाह है कि वह टेस्ट क्रिकेट के माहिर खिलाड़ी हैं। उनकी कोचिंग में ही इंग्लैंड पहले टेस्ट में नंबर-1 बना था। आरीसीबी के लिए एंडी फ्लावर ने जो किर्तीमान रचा है वह अब इंग्लैंड के लिए भी कर सकते हैं।
वड़ोदरा में होने वाले पहले ODI के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन फाइनल, रोहित, गिल, कोहली, अय्यर, केएल....
क्या दोबारा इंग्लैंड लौटेंगे फ्लावर?
एंडी फ्लावर पहले भी इंग्लैंड के साथ काफी सफल रहे हैं। लेकिन तब उनके और पीटरसन के बीच काफी विवाद हुए थे। अब वही पीटरसन कह रहे हैं कि फ्लावर बदल चुके हैं और वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जैसी टीम को मैनेज करना जानते हैं, तो वह इंग्लैंड के लिए सबसे बेस्ट विकल्प हैं।
अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड रवि शास्त्री या किसी अन्य नाम की जगह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के इस दिग्गज को वापस लंदन बुलाता है। 57 साल के एंडी फ्लावर ने जिंबावे के लिए 63 टेस्ट, 213 वनडे और 21 टी20 में खेल चुके हैं।
वड़ोदरा में होने वाले पहले ODI के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन फाइनल, रोहित, गिल, कोहली, अय्यर, केएल....
View this post on Instagram
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर