सिर्फ श्रेयस अय्यर ही नहीं बल्कि, इन 6 खिलाड़ियों की चमकने वाली है किस्मत, BCCI सेंट्रल कॉन्टैक्ट देने की कर रही है तैयारी
Published - 15 Mar 2025, 06:52 AM
Table of Contents
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड जल्द ही सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर सकता है। इस बार के कॉन्ट्रैक्ट में मीडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की वापसी पक्की है। लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय खेमे की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले इस खिलाड़ी के अलावा टीम इंडिया के इन खिलाड़ियों की किस्तम भी चमकने वाली है। खिलाड़ियों का बीता प्रदर्शन बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में उनकी जगह लगभग पक्की कर चुका है। जिसके बाद माना जा रहा है कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से इन खिलाड़ियों को करोड़ों लुटाने वाला है। कौन हैं ये खिलाड़ी? क्यों लिस्ट में जगह बनना है तय? जानिए...
श्रेयस अय्यर
/cricket-addictor-hindi/media/media_files/2025/03/15/JpsR3dFR6JsrqYGPVq2Q.png)
भारतीय टीम के चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की भूमिका किसी परिचय की मोहताज नहीं है। खिलाडी़ ने विनर टीम इंडिया के लिए टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। मीडिल ऑर्डर में खिलाड़ी ने टीम को गिरते विकेट्स के बीच संभाला है। इसलिए खिलाड़ी का प्रदर्शन और भी अहम हो जाता है। वो आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी (243 रन) हैं। जबकि पहले नंबर पर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीतने वाले न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र (263 रन) हैं। श्रेयस के इस प्रदर्शन के बाद साफ है कि उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में अपनी जगह वापस जरुर मिलेगी।
वरुण चक्रवर्ती
/cricket-addictor-hindi/media/media_files/2025/03/15/vgcGpGkir0BXcNLvljah.png)
भारतीय टीम के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने भी श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की तरह ही चैंपियंस ट्रॉफी में कमाल का प्रदर्शन किया है। टूर्नामेंट से पहले ही खिलाड़ी को टीम इंडिया के लिए वनडे में डेब्यू का मौका मिला था। जिसके बाद खिलाड़ी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा वनडे इंटरनेशनल खेलने हुए 5 विकेट ले लिए थे। टूर्नामेंट में वरुण चक्रवर्ती ने कुल 9 विकेट हासिल किए थे। साथ ही खिलाड़ी को आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए भी नॉमिनेट किया गया। इंग्लैंड के खिलाफ खिलाड़ी ने टी-20 सीरीज में भी खास भूमिका अदा की थी। जिसके बाद उनका सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में आना पक्का है।
हर्षित राणा
/cricket-addictor-hindi/media/media_files/2025/03/15/NV3XLmTHOTUgKpq89dgY.png)
पहले आईपीएल में केकेआर के लिए और फिर भारतीय टीम के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में हर्षित राणा ने कमाल का प्रदर्शन किया है। वो भारतीय टीम के लिए काफी कम समय में तीनों फॉर्मेट में डेब्यू कर चुके हैं। खिलाड़ी ने टीम इंडिया को चैंपियन बनाने में योगदान दिया। साथ ही उन्हें भारतीय टीम का अहम खिलाड़ी भी माना जा रहा है। जिसके चलते खिलाड़ी को श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की तरह ही सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में जगह मिल सकती है।
रियान पराग
/cricket-addictor-hindi/media/media_files/2025/03/15/P1eQQ1AqzXS5UFJWAC0r.png)
ऑलराउंडर युवा खिलाड़ी रियान पराग भी टीम इंडिया के लिए बड़े खिला़ड़ी साबित हो सकते हैं। 23 साल के खिलाड़ी ने अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया है। जिसके बाद उन्हें श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के साथ ही सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में जगह मिल सकती है। रियान पराग ने टीम इंडिया के लिए 8 टी-20 अंतरराष्ट्रीय और एक वनडे मैच खेला है। ऑलराउंडर खिला़ड़ी ने भारत के लिए आखिरी टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच बांग्लादेश के खिलाफ अक्टूबर 2024 में खेला था।
आकाश दीप
/cricket-addictor-hindi/media/media_files/2025/03/15/9eGq3G9HNzPK5Igo9BEq.png)
टीम इंडिया की ओर से आकाशदीप न 7 टेस्ट मैचो में 15 विकेट हासिल किए हैं। खिला़ड़ी की गेंदबाजी स्किन ने दिग्गजों को भी प्रभावित किया है। साथ ही उन्होंने भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के आखिरी टेस्ट मैच भी खेला था। 28 साल के आकाशदीप को अगर श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की तरह ही सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट में जगह मिल जाती है, तो हैरान की बात नहीं होगी।
रमनदीप सिंह
/cricket-addictor-hindi/media/media_files/2025/03/15/h23NmN1XaWsMPebH9jbo.png)
इस बार जब मुमकिन है कि बीसीसीआई श्रेयस (Shreyas Iyer) को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में वापसी दे, तब रमनदीप को भी इसमें जगह मिल सकती है। रमनदीप ने इमर्जिंग एशिया कप में शानदार प्रदर्शन किया था। एक ऑलराउंडर के तौर पर खिलाड़ी ने काफी अच्छा प्रदर्शन कर सभी का ध्यान अपनी ओऱ खींचा था। खिलाडी़ ने टीम इंडिया के लिए अब तक 2 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने कुल 15 रन बनाए हैं और कुल एक विकेट हासिल किया है।
ये भी पढ़ें- होली पर रंगों में रंगी मोहम्मद शमी की बेटी को देख भड़के कट्टरपंथी, खूब कहा उल्टा-सीधा, तस्वीरें वायरल