रिंकू-धोनी ही नहीं, बल्कि इन 10 भारतीय खिलाड़ियों के पास भी है सरकारी नौकरी, यहां देखिए पूरी लिस्ट

Published - 24 Mar 2026, 02:24 PM | Updated - 24 Mar 2026, 02:51 PM

Government Job

Government Job: भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा क्षेत्रीय खेल अधिकारी (RSO) के पद पर नियुक्त जा रहा है। यह पद उनको उनके शानदार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करने के बाद दिया जा रहा है, जिसे पाने के बाद वह काफी खुश नजर आ रहे हैं।

रिंकू के अलावा महेंद्र सिंह धोनी भी सरकारी नौकरी (Government Job) करते हैं। वह भारतीय आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर काबिज है। लेकिन सिर्फ यही दोनों खिलाड़ी नहीं, बल्कि ऐसे 10 भारतीय प्लेयर हैं, जिनके पास सरकारी नौकरी है। नीचे देखिए पूरी लिस्ट।

मोहम्मद सिराज DSP

भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को टी20 विश्व कप 2024 में शानदार प्रदर्शन के बाद तेलंगाना सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी थी। उनको पुलिस विभाग में DSP (पुलिस उपाधीक्षक) का पदभार सौंपा गया था। जबकि उनके साथ खिलाड़ी उनको कभी-कभी डीएसपी कहकर भी पुकारते हैं।

जोगिंदर शर्मा के पास DSP का पद

साल 2007 में साउथ अफ्रीका की सरजमीं पर भारतीय टीम ने टी20 विश्व के फाइनल में पाकिस्तान को हराकर खिताब पर कब्जा किया था। खिताबी मैच का फाइनल ओवर उस समय दाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज जोगिंदर शर्मा डाल रहे।

उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए भारत को ऐतिहासिक खिताब जिताया था, जिसके बाद उनको हरियाणा सरकार ने पुलिस विभाग में पुलिस उपाधीक्षक का पद सौंपा था। वह फिलहाल इस पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

सचिन तेंदुलकर वायुसेना में कैप्टन

भारतीय टीम के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के पास भी सरकारी नौकरी (Government Job) है। वह भारतीय एयरफोर्स में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनके पास वायुसेना में कैप्टन का पद है।

कपिल देव के पास आर्मी में नौकरी

भारत को पहला वनडे विश्व कप का खिताब जिताने वाले पूर्व कप्तान कपिल देव इंडियन आर्मी से जुड़े हुए हैं। वह यहां पर लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर कार्यरत हैं। बता दें कि, पूर्व भारतीय कप्तान कई बार सेना के अभ्यास सत्र में भाग ले चुके हैं।

युजवेंद्र चहल इनकम टैक्स अधिकारी

टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल भले ही टीम से बाहर चल रहे हैं, लेकिन उनके पास भी सरकारी नौकरी (Government Job) है। चहल इनकम टैक्स में कार्यरत हैं।

केएल राहुल सहायक प्रबंधन

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल भी सरकारी नौकरी (Government Job) रखने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल है। केएल फिलहाल रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में सहायक प्रबंधक के पद पर मौजूद हैं। बता दें कि, यह खिलाड़ी भारत के लिए वनडे और टेस्ट में खेलता नजर आता है तो टी20 प्रारूप में अपनी जगह बनाने के लिए अभी भी प्रयास कर रहा है।

उमेश यादव की RBI में नौकरी

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज उमेश यादव को काफी लंबे समय से टीम इंडिया में वापसी का मौका नहीं मिला है। लेकिन यह खिलाड़ी केएल राहुल की तरह की भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया सहायक प्रबंधन के पद पर कार्यकत हैं। उन्होंने क्रिकेट जारी रखते हुए यह भूमिका संभाली है।

IPL 2026 के लिए हुई इन 5 खिलाड़ियों की सप्राइज एंट्री, रातों-रात मिली टीम में जगह

दीप्ति शर्मा के पास डीएसपी का पद

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा के पास भी डीएसपी का पद मौजूद है। उन्हें 27 जनवरी 2025 को उत्तर प्रदेश पुलिस में औपचारिक रूप से पुलिस उपाधीक्षक का पद सौंपा गया था। उनकी शानदार उपलब्धियों के बाद उनको यह पद मिला था।

ऋचा घोष भी DSP पद पर मौजूद

महिला क्रिकेट टीम की विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष को महिला वनडे विश्व कप 2025 में शानदार प्रदर्शन के बाद बंगाल सरकार ने पुलिस विभाग में उन्हें डीएसपी का पदभार सौंपा गया था। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने खुद उनको नियुक्ति पत्र सौंपा था।

महेंद्र सिंह धोनी के पास भी Government Job

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी सरकारी नौकरी (Government Job) वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं। धोनी इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर कार्यरत हैं। साथ ही वह आर्मी की ट्रेनिंग के दौरान वहां पर मौजूद रहते हैं।

RCB पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, जोश हेजलवुड के बाद ये खूंखार गेंदबाज हुआ टीम से बाहर

Tagged:

team india Rinku Singh Government Job
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

चेन्नई सुपर किंग्स।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com