कोहली-सचिन नहीं भारत के अंडर-19 कप्तान आयुष महात्रे ने इस क्रिकेटर को बताया अपना आइडल
Published - 23 Jan 2026, 03:09 PM | Updated - 23 Jan 2026, 03:14 PM
Table of Contents
Ayush Mhatre: भारतीय अंडर-19 टीम इस समय जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में खेले जा रहे आईसीसी अंडर-19 वनडे विश्व कप 2026 में हिस्सा ले रही है। टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत 15 जनवरी से की थी।
जबकि बीसीसीआई की जुनियर चयन समिति ने टीम इंडिया की कमान युवा सलामी बल्लेबाज आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) के कंधों पर सौंपी है और उनकी अगुवाई में टीम का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। लेकिन इसी बीच जब उनसे उनके आइडल खिलाड़ी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने विराट कोहली या सचिन तेंदुलकर का नाम नहीं लिया, बल्कि उन्होंने एक ऐसे खिलाड़ी को अपना आइडल बताया, जिसने भारत को टी20 विश्व कप का खिताब जिताया है।
Ayush Mhatre ने इसे बताया अपना आइडल
भारतीय टीम के उभरते हुए सितारे आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) ने हाल ही में आईसीसी को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा उनके पसंदीदा खिलाड़ी हैं और वह उनको टेलीविजन में बल्लेबाजी करते हुए देखा करते थे। हालांकि, ये कोई पहला मौका नहीं है, जब आयुष म्हात्रे ने रोहित शर्मा को अपना आइडल खिलाड़ी बताया है, बल्कि इससे पहले भी वह कई बार रोहित शर्मा को अपना आइडल खिलाड़ी बता चुके हैं।
आयुष (Ayush Mhatre) ने जनवरी 2026 में रणजी ट्रॉफी सीजन के दौरान कहा था कि जिस खिलाड़ी को कभी आप टीवी में बैटिंग करते हुए देखा करते थे आज उसी के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करने का अनुभव काफी शानदार है। खासकर तब, जब वह आपके आइडल हों।
धोनी ने सिखाया शांत रहना
भारत के अंडर-19 कप्तान आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) जब मुंबई के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 खेल रहे थे, तब उनके एमएस धोनी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि धोनी ने मुझे मैदान पर शांत रहने और आक्रामक होकर फैसले न लेने की सलाह दी थी।
वहीं, आयुष ने ये भी कहा कि उन्हें कप्तानी करना पसंद है और यह करते समय उनको बिल्कुल भी दबाव महसूस नहीं होता है। बता दें कि, आयुष (Ayush Mhatre) को कई दिग्गज खिलाड़ी भारत के अगले कप्तान के तौर पर देख रहे हैं। जबकि उनको एक ऐसे बल्लेबाज के रूप में भी देखा जाता है, जिसके पास आक्रामक और धैर्य दोनों तरह से खेलने की कला मौजूद है।
शुभमन गिल की छीन रही कप्तानी, अब रोहित शर्मा फिर से बनेंगे टीम इंडिया के नए ODI कप्तान
विश्व कप में खेल रहे हैं आयुष
आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) इस समय जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में खेले जा रहे अंडर-19 वनडे वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया कप्तानी संभाल रहे हैं। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने अभी तक दो मुकाबले खेले हैं और दोनों में टीम इंडिया को जीत मिली है। वह अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान पर मौजूद है।
लेकिन कप्तान का फॉर्म टूर्नामेंट में चिंता का विषय बना हुआ है। आयुष ने विश्व कप में अभी तक खेले दो मैचों में सिर्फ 25 रन बनाए हैं। जहां यूएसए के खिलाफ उन्होंने 19 रन बनाए थे तो बांग्लादेश अंडर-19 के खिलाफ उनके बल्ले से मात्र 6 रन निकले थे। हालांकि, टीम इंडिया ने दोनों मैचों को बेहद आसानी से जीत लिया था।
हेड कोच के सिर पर गिरा मुसीबतों का पहाड़, एक साथ 3 खिलाड़ी चोटिल होकर टी20 वर्ल्ड कप से बाहर
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर