1-2 नहीं टीम इंडिया के 3 खिलाड़ी चल रहे अनफिट, नामीबिया के खिलाफ नहीं होंगे चयन के लिए उपलब्ध
Published - 10 Feb 2026, 12:46 PM | Updated - 10 Feb 2026, 01:10 PM
Table of Contents
Team India: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम का अगला मुकाबला 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में नामीबिया से होगा। इससे पहले भारत ने सात फरवरी को टूर्नामेंट के ओपनिंग डे में संयुक्त राज्य अमेरिका को हराया था, जबकि अब उनका लक्ष्य नामीबिया को पटखनी देने पर होगा।
लेकिन इस मैच में भारत (Team India) के तीन स्टार खिलाड़ी खेलते हुए नजर नहीं आएं। दरअसल, ये तीनों खिलाड़ी फिलहाल अनफिट चल रहे हैं, जिसके कारण नामीबिया के खिलाफ ये प्लेयर चयन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। चलिए विस्तारपूर्वक बताते हैं कि कौन हैं ये तीन खिलाड़ी, जो अनफिट चल रहे हैं।
वाशिंगटन सुंदर का दिल्ली मैच खेलना मुश्किल !
भारतीय टीम (Team India) के युवा ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे। सुंदर साइड स्ट्रेन चोट से जूझ रहे थे, लेकिन अब खबरें हैं कि वह फिट हो चुके हैं और दिल्ली में टीम के साथ जुड़ जाएंगे। लेकिन वह दिल्ली में नामीबिया के खिलाफ मुकाबला खेलेंगे या नहीं इसपर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है।
बता दें कि, सुंदर टीम इंडिया (Team India) के वर्तमान में अनुभवी ऑफ स्पिन गेंदबाज हैं, जो कि निचले क्रम में आकर तेजी से रन बनाने की काबिलियत रखते हैं। यही कारण है कि टीम प्रबंधन ने सुंदर के चोटिल होने के बावजूद उनको स्क्वाड में बनाए रखा है। लेकिन नामीबिया के खिलाफ टीम प्रबंधन उनको शायद ही मैदान पर उतारे।
जसप्रीत बुमराह भी चल रहे हैं बीमार
भारतीय टीम (Team India) के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ मुकाबला खेलने का मौका नहीं मिला था। यूएसए के विरुद्ध मैच के समय कप्तान सूर्या ने कहा था कि बुमराह की तबीयत ठीक नहीं है, जिसके कारण वह यह मैच नहीं खेल रहे हैं।
जबकि यह कंफर्म नहीं हुआ है कि बुमराह नामीबिया के खिलाफ होने वाले मैच में खेलते नजर आएंगे या नहीं। हालांकि, जहां तक उम्मीद की जा रही है टीम (Team India) प्रबंधन दिल्ली टी20 मैच में बुमराह बेंच पर बैठ सकते हैं, ताकि पाकिस्तान के खिलाफ हाई-वोल्टेज मैच तक वह पूरी तरह से फिट हो सके। बता दें कि, बुमराह को यूएसए मैच से पहले तेज बुखार हो गया था, जो कि मौसम में बदलाव के कारण हुआ था।
टी20 वर्ल्ड कप ना खेलने पर बांग्लादेश के लिए ICC ने सुनाया अनोखा फैसला, दंड के बजाय दे डाला ईनाम
अभिषेक शर्मा ने भी दिया Team India को झटका
टीम इंडिया (Team India) के आक्रामक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा भी फिलहाल पूरी तरह से फिट नहीं हैं। अमेरिका के खिलाफ मैच के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा था कि अभिषेक की तबीयत खराब हैं। दरअसल, अमेरिका के खिलाफ मैच के दौरान अभिषेक शर्मा क्षेत्ररक्षण करने के लिए मैदान पर नहीं उतरे थे। उनकी जगह संजू ने फील्डिंग की थी। जबकि कोच गौतम गंभीर के घर आयोजित डिनर से भी अभिषेक जल्दी निकल गए थे।
जबकि पहले मैच के बाद टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने कहा था कि अभिषेक का पेट खराब है। ऐसे में देखना होगा कि नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले अभिषेक पूरी तरह से फिट हो पाते हैं या फिर उनकी जगह संजू सैमसन को मैदान पर उतारा जाएगा। बता दें कि, अभिषेक यूएसए के खिलाफ गोल्डन डक का शिकार बने थे। जबकि दूसरे मैच में अगर वह फिट नहीं होते हैं तो संजू सैमसन को मौका दिया जा सकता है।
टी20 वर्ल्ड कप ना खेलने पर बांग्लादेश के लिए ICC ने सुनाया अनोखा फैसला, दंड के बजाय दे डाला ईनाम
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर