हार्दिक-रसेल नहीं ये खिलाड़ी हैं IPL का सबसे विस्फोटक, इसी का पूरी हिस्ट्री में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट

Published - 22 Mar 2026, 04:49 PM | Updated - 22 Mar 2026, 05:02 PM

IPL

इंडियन प्रीमियर लीग हमेशा से ही विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है। इस टूर्नामेंट में कई ऐसे खिलाड़ी आए जिन्होंने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से मैच का रुख पलट दिया। जब स्ट्राइक रेट की बात होती है, तो अक्सर आंद्रे रसेल और हार्दिक पांड्या जैसे नाम सामने आते हैं। लेकिन आंकड़े कुछ और ही कहानी बताते हैं। हालिया रिकॉर्ड्स के अनुसार, एक ऐसा खिलाड़ी है जिसने पूरे करियर में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट हासिल किया है और सभी दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है।

IPL में स्ट्राइक रेट क्यों है सबसे अहम पैमाना?

SALT AND KOHLI

T20 क्रिकेट में स्ट्राइक रेट बल्लेबाज की असली पहचान बन चुका है। यह बताता है कि खिलाड़ी कितनी तेजी से रन बना रहा है। आईपीएल जैसे हाई-स्कोरिंग टूर्नामेंट में यह और भी महत्वपूर्ण हो जाता है।

अगर कोई बल्लेबाज 150+ स्ट्राइक रेट से खेलता है, तो वह मैच का रुख कुछ ही गेंदों में बदल सकता है। यही कारण है कि टीमें फिनिशर और पावर हिटर खिलाड़ियों को ज्यादा महत्व देती हैं। स्ट्राइक रेट जितना ज्यादा, उतनी ही टीम की जीत की संभावना मजबूत होती है।

फिल साल्ट पहले स्थान पर

स्ट्राइक रेट की बात करें तो एक तय न्यूनतम पारियों के साथ तो फिल सॉल्ट इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। उनका स्ट्राइक रेट लगभग 175.7 है, जो उन्हें आईपीएल इतिहास का सबसे विस्फोटक बल्लेबाज बनाता है। दूसरे नंबर पर आते हैं आंद्रे रसेल, जिनका स्ट्राइक रेट करीब 174+ है और उन्होंने 100 से ज्यादा पारियों में यह आंकड़ा बनाए रखा है, जो उन्हें बेहद खास बनाता है।

तीसरे स्थान पर ट्रैविस हेड, चौथे पर हेनरिक क्लासेन और पांचवें पर निकोलस पूरन जैसे विस्फोटक खिलाड़ी मौजूद हैं, जो लगातार 160+ स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं। यह साफ है कि अब आईपीएल में सिर्फ नाम नहीं, बल्कि आपका एक अलग पहचान होना जरूरी है।

केविन पीटरसन ने चुनी IPL की ऑल टाइम इलेवन, हार्दिक-रोहित जैसे बड़े खिलाड़ी बाहर, 5 विदेशीयों को दिया मौका

इस लिस्ट में और कौन-कौन से बड़े नाम शामिल?

अगर IPL इतिहास के टॉप स्ट्राइक रेट खिलाड़ियों की बात करें तो इसमें कई बड़े नाम शामिल हैं जिसमें सुनील नरेन का लगभग 165+ स्ट्राइक रेट रहा है। वहीं लियाम लिविंगस्टोन का 160+ स्ट्राइक रेट हैं। इस सूची में ग्लेन मैक्सवेल भी मौजूद हैं जिनका स्ट्राइक रेट 156+ का रहा है, वहीं वीरेंद्र सहवाग 155+ तो एबी डिविलियर्स का 150+ स्ट्राइक रेट है।

इन खिलाड़ियों ने अलग-अलग दौर में आईपीएल को अपने अंदाज से परिभाषित किया है। खास बात यह है कि इनमें से कई खिलाड़ी लंबे समय तक खेलते हुए भी हाई स्ट्राइक रेट बनाए रखने में सफल रहे हैं।

ये बल्ल्लेबाज IPL हिस्ट्री का चौका किंग, लगा चुका 771 चौके, जानें क्या इसका नाम

IPL में बदलती बल्लेबाजी की तस्वीर

आज का IPL पहले से कहीं ज्यादा आक्रामक हो चुका है। जहां पहले 150 का स्ट्राइक रेट शानदार माना जाता था, वहीं अब 170-180 सामान्य होता जा रहा है।

युवा खिलाड़ी शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखा रहे हैं और यही कारण है कि फिल सॉल्ट जैसे खिलाड़ी टॉप पर पहुंच गए हैं। आने वाले समय में यह रिकॉर्ड और भी तेजी से टूट सकता है।

IPL में विस्फोटक बल्लेबाजी की बात करें तो सिर्फ बड़े नाम ही नहीं, बल्कि आंकड़े असली कहानी बताते हैं। फिल सॉल्ट का रिकॉर्ड से साफ पता चलता है कि नई पीढ़ी के खिलाड़ी अब पुराने दिग्गजों को भी पीछे छोड़ रहे हैं। IPL का रोमांच इसी वजह से हर साल और बढ़ता जा रहा है।

Tagged:

hardik pandya ipl Andre Russell Phil Salt IPL 2026
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com