धोनी-रोहित तो नहीं लेकिन IPL 2026 के बाद ये 2 खिलाड़ी कर सकते संन्यास का ऐलान, फिटनेस-फॉर्म अब दोनों खराब

Published - 22 Mar 2026, 09:17 AM | Updated - 22 Mar 2026, 09:33 AM

IPL 2026

आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है, और एक बार फिर दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की नजरें इस रोमांचक लीग पर टिकी होंगी। हर सीजन की तरह इस बार भी कई युवा खिलाड़ी अपनी पहचान बनाने उतरेंगे, तो वहीं कुछ दिग्गज खिलाड़ियों के लिए यह सीजन उनके करियर का आखिरी पड़ाव साबित हो सकता है।

एम एस धोनी और रोहित शर्मा जैसे महान खिलाड़ी अभी भी फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं, लेकिन IPL 2026 के बाद कुछ और बड़े नाम इस लीग को अलविदा कह सकते हैं।

दरअसल, बदलती फिटनेस, गिरती फॉर्म और टीम में युवा खिलाड़ियों की बढ़ती प्रतिस्पर्धा अब कई अनुभवी खिलाड़ियों के लिए चुनौती बन चुकी है। ऐसे में दो ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनका प्रदर्शन पिछले कुछ समय से उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा है और माना जा रहा है कि IPL 2026 उनके करियर का आखिरी सीजन साबित हो सकता है।

IPL 2026 के बाद ये 2 खिलाड़ी कर सकते संन्यास का ऐलान

आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है, और इस सीजन में जहां युवा खिलाड़ियों पर नजरें रहेंगी, वहीं कुछ अनुभवी खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर भी चर्चा तेज है। एम एस धोनी और रोहित शर्मा नहीं, बल्कि इशांत शर्मा और अजिंक्य रहाणे के संन्यास की अटकलें लगाई जा रही हैं।

गुजरात टाइटंस से खेल रहे ईशांत शर्मा और कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे हाल के सीजन में फॉर्म और फिटनेस से जूझते नजर आए हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि IPL 2026 उनके करियर का आखिरी सीजन साबित हो सकता है।

ईशांत शर्मा का IPL 2025 में प्रदर्शन

IPL 2025 में ईशांत शर्मा का प्रदर्शन ज्यादा प्रभावशाली नहीं रहा। उन्होंने 7 मैचों में सिर्फ 4 विकेट लिए, जबकि उनका इकॉनमी रेट 11.18 रहा, जो टीम के लिए महंगा साबित हुआ।

अब वह IPL 2026 में भी Gujarat Titans का हिस्सा होंगे, ऐसे में उनके ऊपर बेहतर प्रदर्शन करने का दबाव साफ नज़र आएगा। अगर वह अपनी फॉर्म और लय में वापसी नहीं कर पाते हैं, तो यह सीजन उनके करियर के लिए निर्णायक साबित हो सकता है।

अजिंक्य रहाणे का IPL 2025 में प्रदर्शन

IPL 2025 में अजिंक्य रहाणे का बल्ले से प्रदर्शन ठीक-ठाक रहा। उन्होंने 13 मैचों में 390 रन बनाए, जिसमें उनका औसत 35.45 और स्ट्राइक रेट 147.73 रहा। इस दौरान उन्होंने 3 अर्धशतक (50s) लगाए और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 61 रन रहा।

हालांकि, बतौर कप्तान उनका सीजन खास नहीं रहा। कोलकाता नाइट राइडर्स ने कुल 14 मैच खेले, जिसमें टीम को सिर्फ 5 जीत मिली जबकि 7 मैचों में हार का सामना करना पड़ा , जबकि 2 मैच बेनतीजा रहे । टीम के खाते में 12 अंक रहे और वह पॉइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर रही।

ऐसे में व्यक्तिगत प्रदर्शन के बावजूद कप्तानी में उनकी कमी साफ नजर आई, जिससे टीम का प्रदर्शन प्रभावित हुआ।अब IPL 2026 में रहाणे के पास फिर से कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी होगी और टीम मैनेजमेंट को उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

ये भी पढ़े : MS DHONI vs ROHIT SHARMA: कौन IPL हिस्ट्री का सर्वश्रेष्ठ कप्तान? ये आंकड़ें देख अब आप खुद ही लगा लेंगे अंदाजा

Tagged:

ajinkya rahane ishant sharma cricket news IPL 2026
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com