न बुमराह, ना राशिद-नरेन, बल्कि ये हैं IPL हिस्ट्री का सबसे कंजूस गेंदबाज, नहीं कर पाया इसकी कोई भी पिटाई

Published - 22 Mar 2026, 02:52 PM | Updated - 22 Mar 2026, 03:17 PM

IPL

IPL: टी20 प्रारूप को बल्लेबाजों का खेल माना जाता है, जहां पर प्रशंसकों को जमकर चौके-छक्के देखने को मिलते हैं। लेकिन आईपीएल इतिहास का एक ऐसा कंजूस गेंदबाज भी हैं, जिसकी पिटाई अभी तक कोई बल्लेबाज नहीं कर पाया है।

खास बात ये है कि इस खिलाड़ी का इकॉनमी रेट मौजूदा दौर के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मिस्ट्री सुनील नरेन से भी शानदार है, जबकि अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद खान भी इस मामले में काफी पीछे हैं। चलिए आपको बताते हैं आईपीएल इतिहास के सबसे कंजूस गेंदबाज के बारे में।

IPL हिस्ट्री का सबसे कंजूस गेंदबाज

इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास का सबसे कंजूस गेंदबाज भारतीय टीम के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले को माना जा सकता है, क्योंकि इस दिग्गज स्पिनर ने साल 2008 से 2010 के बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (अब बेंगलुरु) का प्रतिनिधित्व किया है।

कुंबले ने 42 मैच खेले हैं, जिसमें कुल 160.5 ओवर की गेंदबाजी की है। इस दौरान उन्होंने 6.57 की मामूली इकॉनमी रेट के साथ रन खर्च किए हैं। बता दें कि, 100 से अधिक ओवर फेंकने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में अनिल कुंबले का इकॉनमी रेट सबसे बेहतरीन है।

बुमराह,राशिद, नारायण के इकॉनमी रेट पर नजर

भारतीय टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते नजर आएंगे। अब तक बुमराह ने आईपीएल इतिहास में कुल 145 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 7.24 की इकॉनमी से रन खर्च किए हैं तो राशिद खान ने 136 मैचों में 7.08 की इकॉनमी से रन दिए हैं।

वहीं, मिस्ट्री स्पिनर सुनील नरेन ने आईपीएल में खेले 189 मैचों में 6.79 की इकॉनमी से रन दिए हैं। खास बात ये है कि इस दौरान सुनील नरेन ने कुल 724.1 ओवर गेंदबाजी की है।

रोहित शर्मा नहीं इस बल्लेबाज ने जड़े हैं हिस्ट्री में सबसे ज्यादा छक्के, यही है IPL का असली सिक्सर किंग

IPLकी लिस्ट में ये दिग्गज भी शामिल

आईपीएल इतिहास में 100 से अधिक ओवर फेंकने वाले गेंदबाजों में सर्वश्रेष्ठ इकॉनमी की लिस्ट में श्रीलंका के पूर्व दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीधरन का नाम भी शामिल है। उन्होंने आईपीएल इतिहास में 254 ओवर डाले हैं, जिसमें उन्होंने सिर्फ 6.67 की इकॉनमी से रन दिए हैं। वहीं, न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान डेनियल विटोरी ने 129.3 ओवर की गेंदबाजी में 6.78 की इकॉनमी से रन लुटाए हैं तो डेल स्टेन ने 362.2 ओवर में 6.91 की इकॉनमी से रन खर्च किए।

IPL 2026: धोनी 8वें नंबर पर, तो ऋषभ पंत ने बदली अपनी बल्लेबाजी पोजीशन, इस क्रम पर खेलते आएंगे नजर

Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

युजवेंद्र चहल ने आईपीएल में 221 विकेट लिए हैं ।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com