IPL 2026 में 2000-3000 रन भी बना ले वैभव सूर्यवंशी, तब भी नहीं मिलेगी भारत की वर्ल्ड कप टीम में एंट्री, जानें वजह
Published - 21 Mar 2026, 11:50 AM | Updated - 21 Mar 2026, 11:51 AM
Table of Contents
Vaibhav Suryavanshi: IPL में एक से बढ़कर एक युवाओं का हुनर देखने को मिलता है. वैभव सूर्यवंशी के लिए भी यह टूर्नामेंट वरदान साबित हुआ था. अब एक बार फिर से वह अपने पुराने एक्शन में राजस्थान रॉयल्स के लिए कहर मचाते हुए दिखाई देंगे. फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि 14 साल के वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में नए रिकॉर्ड बनाएंगे.
मगर वैभव (Vaibhav Suryavanshi) कितने भी रन बना लें. इसके बावजूद टीम इंडिया में उनकी एंट्री होना मुश्किल है. चलिए तो जानते हैं आखिर क्यों?
IPL 2026 पर सेलेक्टर्स की नजर
दरअसल, न्यूज एजेंसी पीटीआई ने अपनी एक रिपोर्ट में खुलासा किया है कि आईपीएल 2026 सीजन में सेलेक्शन कमेटी की नजर रहेगी. वह सभी मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों पर बारीकी से निगाह रखेंगे. कमेटी का मकसद अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट तैयार करना है.
हालांकि, सेलेक्टर्स पहले ही 20 खिलाड़ियों का चयन कर चुके हैं. अब वह इंडियन प्रीमियर लीग में उनकी परफॉर्मेंस पर ध्यान देंगे. पूरे टूर्नामेंट में उनके हर मैच को फॉलो किया जाएगा.
Vaibhav Suryavanshi को नहीं मिलेगा खेलने का मौका

गौरतलब है कि पीटीआई की रिपोर्ट् में यह भी खुलासा किया गया है कि अगर कोई खिलाड़ी IPL 2026 में अच्छा प्रदर्शन भी करता है तो भी उसका चयन वनडे वर्ल्ड कप के लिए नहीं किया जाएगा. विश्व कप 2027 में वहीं खिलाड़ी खेलेंगे, जो कि लंबे वक्त से इस फॉर्मेट में सक्रिय है.
लिहाजा, वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) 2000-3000 रन भी बना लेते हैं तो भी उनका फिलहाल टीम इंडिया में खेलना मुश्किल है. इसके साथ ही कोई नया गेंदबाज पर्पल कैप विनर भी रहे तो भी उसे मौका नहीं मिलेगा.
IPL 2026 से पहले केकेआर की बढ़ी मुसीबतें, सीजन के आखिर में जुड़ेगा यह खिलाड़ी
कब मिलेगी वैभव को टीम इंडिया में एंट्री?
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) इंडियन प्रीमियर लीग में अपने बल्ले से सभी को हैरान कर रहे हैं. इसके बावजूद उनकी टीम इंडिया में एंट्री मुश्किल है. टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार जीता है. अब अगला T20 टूर्नामेंट 2028 में है.
ऐसे में आगे भी उन खिलाड़ियों के खेलने की उम्मीद है जो कि पहले टीम में शामिल थे. लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इस साल एशियन गेम्स के लिए वैभव सूर्यवंशी को भारतीय क्रिकेट टीम में जगह मिल सकती है.
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर