नितीश रेड्डी से पूछा गया टी20 या टेस्ट क्या पसंद? भारतीय ऑलराउंडर ने दिया चौंकाने वाला जवाब
Published - 23 Mar 2026, 11:27 AM | Updated - 23 Mar 2026, 01:02 PM
भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे नितीश रेड्डी (Nitish Reddy) इन दिनों अपनी ऑलराउंड प्रदर्शन की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के एक कार्यक्रम के दौरान उनसे उनके पसंदीदा फॉर्मेट को लेकर सवाल किया गया। इस सवाल के जवाब में नीतीश रेड्डी (Nitish Reddy) ने कुछ ऐसा कहा जिसने न केवल फैंस को बल्कि टीम इंडिया के चयनकर्ताओं को भी हैरान कर दिया है।
NItish Reddy का टी20 प्रेम दिखा

सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा आयोजित एक इवेंट में नितीश रेड्डी (Nitish Reddy) से रैपिड-फायर राउंड के दौरान पूछा गया कि उन्हें टेस्ट क्रिकेट और टी20 में से कौन सा फॉर्मेट ज्यादा पसंद है। आमतौर पर भारतीय खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट को अपनी प्राथमिकता बताते हैं, लेकिन नितीश रेड्डी (Nitish Reddy) ने बिना किसी झिझक के टी20 फॉर्मेट को चुना।
उन्होंने कहा कि उन्हें टी20 खेलना ज्यादा पसंद है। हालांकि, जैसे ही उन्होंने यह जवाब दिया, वहां मौजूद उनके साथी खिलाड़ी और कप्तान ईशान किशन ने तुरंत उन्हें टोकते हुए मजाक में याद दिलाया कि उनके इस जवाब को चयनकर्ता भी सुन रहे होंगे।
Question - T20 or Tests?
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) March 22, 2026
Nitish Kumar Reddy - T20.
Ishan Kishan - You’re in the Test team bro, the selectors are listening to you. 🤣pic.twitter.com/tCuYs9cGwO
विराट कोहली का गुस्सा फूटा, झूठी खबर फैलाने वाली वेबसाइट को किया एक्सपोज, खुद शेयर कर दी स्टोरी
ईशान किशन ने ली चुटकी लेते हुए चयनकर्ताओं की याद दिलाई
वीडियो में देखा जा सकता है कि नितीश रेड्डी का जवाब सुनते ही ईशान किशन अपनी हंसी नहीं रोक पाए। ईशान ने चुटकी लेते हुए कहा, भाई, थोड़ा संभलकर बोलो, सिलेक्टर्स भी सुन रहे होंगे और तुम अभी भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा भी हो। ईशान की इस बात पर नितीश भी हंसने लगे।
इतना ही नहीं, जब नितीश ने आगे टी20 से भी ज्यादा वनडे क्रिकेट को प्राथमिकता दी, तो माहौल और भी मजेदार हो गया। ईशान किशन ने मजाक में नितीश की ऑलराउंडर काबिलियत पर भी सवाल उठाए, जिसका जवाब नितीश ने यह कहकर दिया कि उन्होंने हाल ही में एक अभ्यास सत्र के दौरान ईशान को मेडन ओवर फेंका था।
टेस्ट टीम का हिस्सा हैं नीतीश रेड्डी
भले ही नितीश रेड्डी ने मजाकिया अंदाज में टी20 को अपना पसंदीदा बताया हो, लेकिन मैदान पर उनका प्रदर्शन टेस्ट क्रिकेट में भी लाजवाब रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर उनके द्वारा लगाया गया शतक आज भी क्रिकेट फैंस को याद है। आपको बता दे ऑस्ट्रेलिया की पिच पर शतक लगाना आसान नहीं है।
रोहित शर्मा जैसे दिग्गज भी उन्हें तीनों फॉर्मेट का बेहतरीन खिलाड़ी मानते हैं। नीतीश रेड्डी (Nitish Reddy) का यह वायरल वीडियो दिखाता है कि वह दबाव मुक्त होकर अपनी क्रिकेट का आनंद ले रहे हैं और आने वाले समय में वह टीम इंडिया के लिए एक मुख्य ऑलराउंडर की भूमिका निभाते नजर आएंगे।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर