नितीश राणा की पत्नी ने छेड़छाड़ मामले में मचाया बवाल, तो हरकत में आई पुलिस ने लिया एक्शन, आरोपियों को किया गिरफ्तार

Published - 10 May 2023, 07:37 PM | Updated - 14 Jan 2026, 03:41 PM

नितीश राणा की पत्नी ने छेड़छाड़ मामले में मचाया बवाल, तो हरकत में आई पुलिस ने लिया एक्शन, आरोपियों क...

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान नीतीश राणा (Nitish Rana) जहां एक तरफ आईपीएल में अपना जलवा दिखा रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर उनकी पत्नी साची मारवाह (Saachi Marwah) के साथ दिल्ली की सुनसान सड़क पर एक बड़ा हादसा पेश हुआ. साची मारवाह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दावा किया और कहा है कि उनके साथ दिल्ली की सड़कों पर खुलेआम छेड़खानी हुई है. यह खबर सोशल मीडिया के बाज़ार में चर्चा का विषय बनी हुई है. वहीं दिल्ली पुलिस ने भी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. क्या है पूरा मामला आईए जानते हैं.

दिल्ली पुलिस ने लगाई 354, 354D धारा

दरअसल साची मारवाह अपने काम से देर रात घर लौट रही थी. तभी उनकी चलती गाड़ी के दौरान दो युवक स्कूटी से पीछा करते हैं और उनसे छेड़छाड़ की कोशिश करते हैं. सूचना के मुताबिक साची मारवाह अपने घर मॉडल टाउन जा रही थीं तभी यह घटना सामने आई. साची मारवाह के मुताबिक जब वह कीर्ति नगर पहुंची तब दो लड़कों ने उन्हें स्टॉक किया और उनकी गाड़ी पर हाथ भी मारा. पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया और उनको गिरफ्तार कर लिया.

साची मारवाह ने लिखा इमोशनल नोट्स

साची मारवाह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक ट्वीट करते हुए लिखा,

"दिल्ली का एक नॉर्मल दिन जब मैं अपने काम से घर लौट रही थी. इन दोनों लड़कों ने मेरी कार में टक्कर मारी मुझे शायद नहीं पता था कि यह मेरा पीछा क्यों कर रहे हैं. मैंने इस बात की जानकारी दिल्ली पुलिस के साथ साझा की उन्होंने कहा कि आप अगर घर सुरक्षित पहुंच गई हैं तब आप इस मामले को रहने दीजिए. अगली बार में जब ऐसा हादसा पेश हो तो उनका गाड़ी नंबर नोट कर लेना."

हालांकि इस मामले को साची मारवाह ने ठंडा नहीं होने दिया और पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करा कर मामले की जांच करने की अपील की

साची मारवाह ने दिखाई थी चालाकी

गौरतलब है कि जब साची मारवाह के साथ ये घटना हो रही थी तब उन्होंने चालाकी दिखाते हुए अपने फोन से वीडियो को शूट कर लिया था. जिसके आधार पर पुलिस ने इन दो लड़कों को गिऱपतार कर लिया और धारा 354, 354D के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया. वहीं पुलिस ने साची मारवाह से कहा कि अगर भविष्य में कोई ऐसी घटना घटित हो तो उनका वाहन नंबर नोट कर लेना.

यह भी पढ़ें: हरभजन सिंह का बड़ा बयान- ये चार टीमें खेलेंगी IPL 2023 का प्लेऑफ

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com