नितीश राणा ने खोया आपा! CSK vs DC मैच में अंपायर से बहस का VIDEO वायरल, इस बात पर उलझे

Published - 12 Apr 2026, 10:10 AM | Updated - 12 Apr 2026, 10:22 AM

CSK vs DC

CSK vs DC: आईपीएल 2026 में 18वा मुकाबला शनिवार यानी 11 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स (CSK vs DC) के बीच खेला गया. चेपॉक के मैदान पर खेले गए इस मैच में चेन्नई ने 23 रनों से शानदार जीत दर्ज की.

वहीं, मैच के दौरान एक ऐसा विवादित पल भी आया जो कि खूब सुर्खियां बटोर रहा है. दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स को ग्लव्स ना बदलने के कारण नितीश राणा ने अपना आपा खो दिया.

CSK vs DC: चेन्नई और दिल्ली के मैच का हाल

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स (CSK vs DC) के खिलाफ अपनी पहली जीत दर्ज की. इस जीत के हीरो रहे संजू सैमसन. उन्होंने 56 गेंदों में नाबाद 115 रन बनाए. उनकी इस पारी में बल्ले से 4 छक्के और 15 चौके भी भी निकले. वहीं, जेमी ओवरटन ने चार विकेट झटके तो, अंशुल कंबोज ने 3 विकेट अपने नाम दर्ज किए.

इस तरह CSK ने संजू की वजह से IPL 2026 में पहली जीत हासिल की. हालांकि, धोनी के बिना फैंस काफी निराश दिखाई दिए. कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतने के बाद धोनी की हेल्थ पर अपडेट होते हुए कहा वह ठीक है और होटल में रहकर टीम को सपोर्ट कर रहे हैं. जल्द ही मैदान पर वापसी करेंगे.

CSK vs DC: अंपायर से भिड़े नितिश राणा

चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स (CSK vs DC) के बीच खेले गए मुकाबले में विवाद तब खड़ा हुआ, जब DC के बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स ने बल्लेबाजी के दौरान ग्लव्स बदलने की अनुमति मांगी. लेकिन ऑन-फील्ड अंपायरों ने खेल में देरी होने की हवाला देते हुए उनकी मांग को खारिज कर दिया.

गर्मी से तर-बतर हो चुके स्टब्स अगली ही गेंद पर आउट हो गए. जिससे वह काफी निराश दिखाई दिए. वहीं, उनके आउट होते ही दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों में गुस्सा फूट पड़ा.

नितीश राण बाउंड्री अंपायर से बहस करने लगे. जबकि, स्टब्स पैर पटकते हुए अंदर जाने लगे. पवेलियन लौटते वक्त ट्रिस्टन स्टब्स ने फोर्थ अंपायर से बातचीत की. फिर गुस्से में हेलमेट पटककर पवेलियन लौट गए.

IPL 2026 के बीच ग्लेन मैक्सवेल की हैदराबाद टीम में हुई एंट्री, बीच सीजन टीम मालिकों ने किया शामिल

क्या कहते हैं नियम?

बीसीसीआई के नियमानुसार अंपायर खेल में अनावश्यक देरी को रोकने के लिए ऐसे फैसले ले सकते हैं. अगर ग्लव्स बदलने की जरूरत पड़ती है तो, वह गंभीर चोट में ही अनुमति मिल सकती है.

लेकिन फैंस के मन में यह सवाल खड़ा हो गया है कि ऐसे हालत में खिलाड़ियों को राहत देनी चाहिए. क्रिकेट प्रेमियों का मानना है कि परिस्थितियों को देखकर फैसला लेना चाहिए. गर्मी में हर किसी का हाल बुरा हो जाता है.

15 साल पूरे होने पर रोहित को मिला सरप्राइज! कप्तान हार्दिक पांड्या ने दिया बेशकीमती गिफ्ट

Tagged:

nitish rana chennai super kings Delhi Capitals CSK vs DC IPL 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

5

अक्षर पटेल
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com