निकोलस पूरन vs ट्रेविस हेड: IPL में कौन ज्यादा विस्फोटक बल्लेबाज? जानें दोनों में से किसका स्ट्राइक रेट बेहतर
Published - 13 Mar 2026, 04:17 PM | Updated - 13 Mar 2026, 04:22 PM
Table of Contents
Nicholas Pooran vs Travis Head: आईपीएल का रोमांच 28 मार्च से शुरू होने वाला है और खिलाड़ीयों की बीच तुलना भी जमकर होना शुरू हो चुका है। वेस्टइंडीज के धाकड़ विकेटकीपर-बल्लेबाज निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) और ऑस्ट्रेलिया के तूफानी ओपनर ट्रेविस हेड अपने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। ये दोनों ही खिलाड़ी अपनी बल्लेबाजी से मैच का रुख पलटने का माद्दा रखते हैं। आइए इन दोनों दिग्गजों के आंकड़ों का विश्लेषण पर एक नजर डालते हैं।
Nicholas Pooran मीडिल ऑर्डर के रन मशीन

वेस्टइंडीज के बाएं हात के बल्लेबाज निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) ने आईपीएल में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। पूरन की सबसे बड़ी खासियत उनका दबाव में खेलना है।
खासकर 15वें ओवर के बाद, पूरन का स्ट्राइक रेट दुनिया के किसी भी बल्लेबाज के लिए चुनौती पेश करता है। वे न केवल स्पिनरों को मिड-विकेट और लॉन्ग-ऑन के ऊपर से मारते हैं, बल्कि तेज गेंदबाजों के खिलाफ भी उनके स्कूप और पुल शॉट्स बेहद घातक होते हैं।
पिछले कुछ सीजन में पूरन का औसत और स्ट्राइक रेट दोनों में लगातार सुधार हुआ है, जो उन्हें एक परिपक्व फिनिशर के रूप में स्थापित करता है। बात करें पूरन (Nicholas Pooran) की तो इन्होंने आईपीएल में अबतक 90 मैचों में 33.72 के औसत से 2293 रन बनाएं हैं जबकि इनके नाम टूर्नामेंट में 14 अर्धशतक शामिल है।
पावर प्ले के बड़े हीटर ट्रेविस हेड
ट्रेविस हेड ने आईपीएल में अपने छोटे से करियर में ही अपनी छाप छोड़ दी है। हेड का खेल मुख्य रूप से पावरप्ले के शुरुआती ओवरों में गेंदबाजों पर हावी होने पर केंद्रित होता है। वे गेंद की पिच पर बहुत जल्दी पहुंचते हैं और सीधे बल्ले से प्रहार करना पसंद करते हैं।
हेड का स्ट्राइक रेट, जो अक्सर 170-180 के बीच रहता है, उन्हें टी20 क्रिकेट का सबसे खतरनाक शुरुआती बल्लेबाज बनाता है। हालांकि, स्पिन के खिलाफ मध्यम ओवरों में वे पूरन की तरह उतने सहज नहीं दिखते, लेकिन जब तक वे क्रीज पर रहते हैं, तब तक विपक्षी टीम के पास वापसी का कोई मौका नहीं होता।
ट्रेविस हेड ने आईपीएल में 38 मैचों में 34.73 के औसत से 1146 रन बनाएं हैं जबकि इनके नाम एक शतक और आठ अर्धशतक दर्ज है। हेड ने इतने कम मैचों में ये कारनामा हासिल किया है। आईपीएल में इनका उच्चत्म स्कोर 102 का रहा है।
हालांकि इस बार ट्रेविस हेड को ईशान किशन और अभिषेक शर्मा के साथ बल्लेबाजी करते देखना काफी दिलचस्प होने वाला है। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस बार काफी खतरनाक दिख रही है।
Nicholas Pooran और ट्रेविस हेड में किसका स्ट्राईक रेट बेहतर ?
अगर हम आंकड़ों की तुलना करें, तो ट्रेविस हेड का स्ट्राइक रेट पावरप्ले के कारण अधिक दिखाई देता है, लेकिन निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) का इंपैक्ट स्ट्राइक रेट तब सबसे ज्यादा होता है जब टीम को आखिरी 5 ओवरों में 60-70 रनों की दरकार होती है।
निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) में निरंतरता और फिनिशिंग क्षमता खासकर डेथ ओवर्स में देख सकते हैं, जबकि ट्रेविस हेड को विस्फोटक शुरुआत और पावरप्ले में विरोधी टीम को मैच से बाहर करने की क्षमता के लिए जाना जाता है।
ये कहना मुश्किल है कि कौन ज्यादा विस्फोटक है। हेड खेल की शुरुआत को विस्फोटक बनाते हैं, जबकि पूरन खेल को विस्फोटक तरीके से खत्म करते हैं। यदि आपकी टीम को एक मजबूत नींव की आवश्यकता है, तो हेड बेहतर विकल्प हो सकते हैं लेकिन यदि लक्ष्य का पीछा करते हुए अंत में बड़े शॉट चाहिए, तो निकोलस पूरन का कोई टक्कर नहीं है।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर