टी20 वर्ल्ड कप के लिए न्यूजीलैंड टीम की हुई घोषणा, इन 15 अनुभवी खिलाड़ियों को दिया गया मौका

Published - 07 Jan 2026, 11:35 AM | Updated - 07 Jan 2026, 11:36 AM

T20 World Cup

T20 World Cup: भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में अगले महीने से टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत होने जा रही है। सात फरवरी को टूर्नामेंट का पहला मैच खेला जाएगा। वहीं, इस टूर्नामेंट (T20 World Cup) के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है, जिसमें 15 अनुभवी खिलाड़ियों को स्क्वाड में शामिल किया गया है।

बोर्ड ने ब्लैककैप्स की कप्तानी एक स्टार ऑलराउंडर को सौंपी है, जिसके कप्तान बनते ही टीम के प्रदर्शन में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। चलिए आपको बताते हैं किसे मिली है जगह और किसे किया है बाहर।

T20 World Cup में इस खिलाड़ी को बनाया कप्तान

भारत और श्रीलंका की मुश्किल पिचों में होने वाले टी20 विश्व कप (T20 World Cup) के लिए ब्लैककैप्स क्रिकेट बोर्ड ने अनुभवी ऑलराउंडर मिचेल सेंटनर को कप्तान बनाया है। सेंटनर काफी लंबे समय से व्हाइट बॉल टीम का नेतृत्व कर रहे हैं और उनकी अगुवाई में टीम ने कई शानदार श्रृंखलों पर कब्जा किया है।

यही कारण है कि चयनकर्ताओं ने उनपर एक बार फिर भरोसा जताया है। बता दें कि, सेंटनर के साथ-साथ स्क्वाड में एक से बढ़कर एक दिग्गज को मौका मिला है, जिसमें माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

पिच के अनुसार किया खिलाड़ियों का चयन

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने 15 सदस्यीय स्क्वाड का चयन भारत और श्रीलंकाई पिचों को देखते हुए किया है, जहां पर फास्ट बॉलिंग से अधिक स्पिनरों को मदद मिलती है और यही कारण है कि स्क्वाड में अनुभवी और पार्ट टाइम स्पिनरों की भरमार है।

जहां, ईश सोढ़ी और मिचेल सेंटनर के रूप में टीम में दो अनुभवी स्पिनर मौजूद है तो रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल जैसे पार्ट टाइम स्पिनर्स भी गेंदबाजी करते नजर आ सकते हैं। बता दें कि, कीवियों के ये पार्ट टाइम गेंदबाज भी विकेट चटकाने की काबिलियत रखते हैं और इसका नामूना वह कई मैचों में पहले भी दिखा चुके हैं।

जैकब डफी को मिली जगह

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) के लिए जैकब डफी के नाम का चयन भी किया गया है। डफी काफी लंबे समय से चर्चाओं में चल रहे थे। उन्होंने अब तक कीवियों के लिए 38 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 53 विकेट झटके हैं। लंबे कद के डफी का टी20 में औसत 17.06 का है और उनका इकॉनमी रेट केवल 7.37 का है।

यानी वह विकेट चटकाने के साथ-साथ रनों पर अंकूश लगाने का कार्य भी करते हैं। वहीं, 31 साल के डफी को 2025 में सभी प्रारूप मिलाकर 36 मैच खेलने का मौका मिला था, जिसमें 81 विकेट शामिल थे और यही कारण है कि चयनकर्ताओं ने उनपर भरोसा जताया है।

टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत के कोचों का हुआ ऐलान, भारतीय नहीं इन 2 विदेशी खिलाड़ियों को दी गई जिम्मेदारी

खिलाड़ियों की चोट भी बनेगी मुख्य वजह

हालांकि, न्यूजीलैंड के लिए आगामी टी20 विश्व कप (T20 World Cup) बेहद मुश्किल होने वाला है, क्योंकि स्क्वाड में चुने गए पांच खिलाड़ी अभी पूरी तरह से फिट नहीं हैं। लेकिन टूर्नामेंट से पहले उनके फिट होने की उम्मीद की जा रही है। चोटिल खिलाड़ियों की लिस्ट में कप्तान मिचेल सेंटनर का नाम भी शामिल है, जो कि जांघ की मांसपेशियों में चोट से जूझ रहे हैं।

वहीं, फिन एलन, मार्क चैपमैन, लॉकी फर्ग्यूसन और मैट हेनरी भी अलग–अलग चोटों से जूझ रहे हैं। लेकिन टूर्नामेंट से पहले इन सभी के फिट होने की उम्मीद है, क्योंकि टूर्नामेंट (T20 World Cup) शुरू होने में अभी एक माह का समय शेष है और उससे पहले ये पांचों खिलाड़ी क्रिकेट की फील्ड पर वापस लौट सकते हैं।

विश्व कप 2026 के लिए न्यूजीलैंड का स्क्वाड

मिचेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, डेरिल मिशेल, एडम मिल्ने, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, टिम सीफर्ट, ईश सोढ़ी।

ट्रेवलिंग रिजर्व- काइल जेमीसन

इस बार अपना अंतिम टी20 वर्ल्ड कप खेलेगा ये भारतीय खिलाड़ी, इसके बाद कभी नहीं ले पाएगा विश्व कप में हिस्सा

Tagged:

Mitchell Santner cricket news T20 World Cup 2026 Jacob Duffy
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

81 विकेट (सभी प्रारूप मिलाकर)।

जांघ की मांसपेशियों में चोट।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com