न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए कप्तान-उपकप्तान हुए फाइनल, केएल राहुल को सौंपी गई अहम जिम्मेदारी
Table of Contents
KL Rahul : 2025 का साल समाप्त होने वाला है और इस दौरान भारतीय टीम के सभी फॉर्मेट्स के मुकाबले पूरे हो चुके हैं। अब भारतीय टीम नए साल यानी 2026 की शुरुआत न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज़ से करेगी और जिसकी शुरुआत 11 जनवरी से होगी।
इस सीरीज के लिए भारतीय टीम के कप्तान और उपकप्तान फाइनल हो चुके हैं और केएल राहुल (KL Rahul) को अहम ज़िम्मेदारी सौपी गई हैं। आइये जानते हैं केएल राहुल कोनसी ज़िम्मेदारी सौपी गई हैं।
इस खिलाड़ी को मिली कप्तानी
न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज़ के लिए लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे युवा बल्लेबाज़ शुभमन गिल को टीम इंडिया की कप्तानी सौंपी गई है। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ के दौरान चोटिल होने के कारण गिल वनडे सीरीज़ से बाहर हो गए थे।
इसके चलते वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज़ में हिस्सा नहीं ले सके। हालांकि, उन्होंने टी20 सीरीज़ के ज़रिए मैदान पर वापसी ज़रूर की, लेकिन अपनी लय हासिल करने में नाकाम रहे।
इस सीरीज़ में खेले गए पांच मैचों में से तीन में उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा, जिसके चलते उन्हें 2026 टी20 वर्ल्ड कप की टीम से बाहर कर दिया गया।
अब शुभमन गिल न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज़ में दमदार प्रदर्शन कर अपनी खोई हुई फॉर्म वापस पाने की पूरी कोशिश करेंगे।
KL Rahul को सौंपी गई अहम जिम्मेदारी
न्यूज़ीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज़ में टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज़ केएल राहुल (KL Rahul) को उपकप्तान की भूमिका सौंपी जा सकती है। शुभमन गिल की अनुपस्थिति में राहुल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज़ के दौरान टीम की कप्तानी की थी, जहां उनकी अगुवाई में भारत ने 2–1 से सीरीज़ अपने नाम की।
इस जीत के साथ राहुल (KL Rahul) ने एक बार फिर अपनी लीडरशिप स्किल्स को साबित किया। दूसरी ओर, भारतीय टीम के नियमित उपकप्तान श्रेयस अय्यर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज़ के दौरान चोटिल हो गए थे और फिलहाल चयन के लिए उपलब्ध नहीं हैं।
ऐसे हालात में, गिल की कप्तान के रूप में वापसी और अय्यर की गैरमौजूदगी को देखते हुए केएल राहुल (KL Rahul) को उपकप्तानी सौंपे जाने की पूरी संभावना जताई जा रही है।
जनवरी 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगी भारतीय टीम
जनवरी 2026 में भारतीय टीम घरेलू सरज़मीं पर न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज़ खेलेगी। इस सीरीज़ का आगाज़ 11 जनवरी को पहले वनडे मुकाबले से होगा, जो दोपहर 1:30 बजे शुरू किया जाएगा।
सीरीज़ का दूसरा मुकाबला 14 जनवरी को खेला जाएगा, जबकि तीसरा और निर्णायक वनडे 18 जनवरी को इसी समय आयोजित होगा। नए साल की शुरुआत में होने वाली यह वनडे सीरीज़ टीम इंडिया के लिहाज़ से काफी अहम मानी जा रही है।
ये भी पढ़े : जेल जा चुके हैं टीम इंडिया के ये 4 क्रिकेटर, किसी पर लगा रे#प का आरोप, तो किसी को म#र्डर करने की मिली सजा