न्यूजीलैंड की नई T20 लीग का ऐलान, IPL जैसी चमक-धमक, जानें कब से होगी शुरू
Published - 23 Mar 2026, 11:14 AM | Updated - 23 Mar 2026, 11:26 AM
Table of Contents
New Zealand: दुनियाभर में फ्रेंचाइजी क्रिकेट का बोल-बाला देखने को मिल रहा है। साल 2008 में भारत में इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत हुई, जो कि दुनिया की सबसे बड़ी और अमीर फ्रेंचाइजी क्रिकेट मानी जाती है।
इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग, पाकिस्तान सुपर लीग, मेजर क्रिकेट लीग, इंटरनेशनल क्रिकेट लीग, साउथ अफ्रीका टी20 समेत दुनियाभर में फ्रेंचाइजी क्रिकेट शुरू हो चुका है तो अब न्यूजीलैंड (New Zealand) में भी नई टी20 लीग पहुंचने वाली है। इस लीग की चमक-धमक आईपीएल जैसी होगी। चलिए जानते हैं कि कब होने वाली है इसकी शुरुआत।
सुपर स्मैश की जगह लेगा NZ20
न्यूजीलैंड में फिलहाल किसी भी तरह की फ्रेंचाइजी क्रिकेट को नहीं खेला जाता है, लेकिन वहां पर सुपर स्मैश नाम से एक टी20 टूर्नामेंट खेला जाता है, जो कि पिछले 21 साल से आयोजित हो रहा है।
न्यूजीलैंड (New Zealand) ने आईपीएल और बिग बैश लीग की सफलता को देखते हुए दो दशक बाद बदलाव करने का मन बनाया है। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड (New Zealand) के अध्यक्ष डायना पुकेतापु-लिंडन का कहना है कि
ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में विस्तार देखने के बाद अब अपनी खुद की NZ20 लीग शुरू करने की काफी चर्चा है। इस वजह से बोर्ड ने अपनी घरेलू पहचान को बनाए रखने और उनको एक नए ढांचे में ढालने के लिए NZ20 को शुरू करने का फैसला किया है।
New Zealand बोर्ड को मिलेगी आर्थिक मदद
न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड का मानना है, ‘NZ20 लीग शुरू करने के बाद न सिर्फ बोर्ड को आर्थिक रूप से मदद मिलेगी, बल्कि युवा क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक विश्व स्तरीय मंच मिलेगा।’’ बता दें कि, न्यूजीलैंड (New Zealand) एक क्रिकेट प्रिय देश है, जहां पर प्रशंसक भारी संख्या में क्रिकेट मुकाबले देखने के लिए पहुंचते हैं।
🚨 A NEW T20 LEAGUE IS COMING SOON. 🚨
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) March 23, 2026
- New Zealand Cricket has proposed ‘NZ20’ as their new franchise based T20 League. It’ll replace the ongoing Super Smash. pic.twitter.com/PxV6XG50Jm
ऐसे में NZ20 की शुरुआत होने के बाद वहां पर न सिर्फ क्रिकेट बोर्ड को आर्थिक फायदा होगा, बल्कि प्रशंसकों को भी लोकल और इंटरनेशनल खिलाड़ी एक साथ खेलते हुए नजर आएंगे। वहीं, इस लीग के शुरू होने से उन क्रिकेटरों को भी मौका मिलेगा, जो कि अपनी राष्ट्रीय टीम में जगह बनाना चाहते हैं। दरअसल, इंटरनेशनल क्रिकेटरों के साथ खेलने से छोटे प्लेयर्स को उस माहौल में ढलने और दबाव झेलने की ताकत मिलेगी।
धोनी या संजू कौन करेगा CSK के लिए IPL 2026 में विकेटकीपिंग? बड़े राज से उठ गया पर्दा
टीम की ब्रांड वैल्यू में हुआ है इजाफा
न्यूजीलैंड टी20 लीग शुरू करने पर फिलहाल सिर्फ विचार किया जा रहा है, जिसपर आधिकारिक फैसला अभी आना बाकी है। ब्लैककैप्स बोर्ड पहले NZ20 के लिए लाइसेंस लेना चाह रहा है और उनका पूरा ध्यान इसपर है।
डेलॉयट की रिपोर्ट के मुताबिक, विभिन्न स्टेकबोल्डर्स के साथ बातचीत करने के बाद यह निष्कर्ष निकाला गया कि कीवियों के पास अपनी खुद की एक मजबूत ग्लोबल ब्रांड वैल्यू है।
बता दें कि, न्यूजीलैंड (New Zealand) की महिला क्रिकेट टीम ने हाल ही में टी20 विश्व कप का खिताब जीता है तो मेंस टीम भी क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में शानदार प्रदर्शन कर रही है। ऐसे में उनकी टीम की ब्रांड वैल्यू काफी अधिक बढ़ रही है। बता दें कि, अभी पक्का नहीं है कि इस लीग की शुरुआत कब तक होगी।
रिप्लेसमेंट में CSK का मास्टरस्ट्रोक, धोनी ने नाथन एलिस की जगह इस खतरनाक पेसर की करवाई एंट्री
🚨 A NEW T20 LEAGUE IS COMING SOON. 🚨
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) March 23, 2026
- New Zealand Cricket has proposed ‘NZ20’ as their new franchise based T20 League. It’ll replace the ongoing Super Smash. pic.twitter.com/PxV6XG50Jm
Tagged:
New Zealand cricket team super smash NZ20ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर