न्यूजीलैंड का बड़ा दांव, IPL जैसी T20 लीग लॉन्च, जानें क्या खेलेंगे भारतीय खिलाड़ी

Published - 23 Mar 2026, 11:40 AM | Updated - 23 Mar 2026, 01:04 PM

New Zealand

भारत में आईपीएल 2026 की शुरूआत 28 मार्च से होना है लेकिन इसी बीच न्यूजीलैंड (New Zealand) क्रिकेट की ओर से एक बड़ा दांव खेला गया। न्यूजीलैंड क्रिकेट (New Zealand Cricket) ने हाल ही में IPL जैसा 20 ओवर वाला टी20 लीग लांच करने की योजना बनाई है।

इस लीग के आने से फैंस के अंदर काफी चर्चा हो रही है कि क्या अब कीवी खिलाड़ी आईपीएल का हिस्सा होंगे या नहीं, साथ ही क्या भारतीय खिलाड़ी भी इस लीग में खेलेंगे। विश्व के अलग-अलग देशों में कई लीग खेले जाते हैं जिसमें आईपीएल विश्व भर में प्रसिद्ध है।

New Zealand की IPL जैसा लीग का नाम क्या है ?

Super Smash

आईपीएल और अन्य टी20 लीग के तर्ज पर न्यूजीलैंड (New Zealand) भी अपने पुराने लीग को नया रूप दिया है। न्यूजीलैंड बोर्ड ने अपनी 21 साल पुरानी सुपर स्मैश प्रतियोगिता को आधुनिक रूप देने और निवेश बढ़ाने के लिए यह फैसला लिया है।

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड (New Zealand Cricket Board) ने स्पष्ट किया है कि NZ20 उनकी पसंदीदा घरेलू टी20 लीग होगी। इस लीग में शुरुआती तौर पर 6 फ्रैंचाइज़ी टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें निजी निवेशकों द्वारा खरीदा जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, बोर्ड का लक्ष्य इस टूर्नामेंट को जनवरी 2027 में लॉन्च करने का है।

इस लीग का मुख्य उद्देश्य न्यूजीलैंड (New Zealand) के घरेलू क्रिकेट में विदेशी निवेश लाना और स्थानीय खिलाड़ियों को दुनिया के बेहतरीन सितारों के साथ खेलने का मौका देना है। यह लीग ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग से अलग अपनी एक अलग पहचान बनाने की कोशिश करेगी।

क्या इस लीग में खेल पाएंगे भारतीय खिलाड़ी?

भारतीय क्रिकेट फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या विराट कोहली या रोहित शर्मा जैसे भारतीय खिलाड़ी इस लीग का हिस्सा बन पाएंगे? BCCI के मौजूदा नियमों के अनुसार, वर्तमान में सक्रिय यानी एक्टिव भारतीय पुरुष क्रिकेटर विदेशी टी20 लीग में भाग नहीं ले सकते।

बीसीसीआई की नीति काफी सख्त है, जिसका मुख्य उद्देश्य IPL की ब्रांड वैल्यू और घरेलू टूर्नामेंट्स जैसे रणजी ट्रॉफी की गरिमा को बनाए रखना है। हालांकि, दिनेश कार्तिक या अंबाती रायुडू जैसे रिटायर हो चुके खिलाड़ी इस लीग में खेलने के लिए स्वतंत्र होंगे।

हार्दिक-रसेल नहीं ये खिलाड़ी हैं IPL का सबसे विस्फोटक, इसी का पूरी हिस्ट्री में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट

महिला क्रिकेट को भी शामिल किया जाएगा?

NZ20 लीग में केवल पुरुषों का ही नहीं, बल्कि महिला क्रिकेट का भी खास ध्यान रखा गया है। न्यूजीलैंड बोर्ड चाहता है कि इस लीग में महिलाओं की घरेलू टी20 प्रतियोगिता को भी शामिल किया जाए ताकि उन्हें भी पुरुषों के समान मंच और निवेश मिल सके।

हालांकि, इस लीग के सामने सबसे बड़ी चुनौती व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर में एक सुरक्षित विंडो ढूंढना है। बोर्ड को उम्मीद है कि इस नई लीग से न्यूजीलैंड क्रिकेट की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और यह दुनिया की चुनिंदा टॉप टी20 लीग्स में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहेगी।

SRH के प्रैक्टिस मैच में भारी बवाल, ईशान किशन से भिड़ा नौसिखिया गेंदबाज, उंगली दिखाकर बोला 'चल निकल...'

Tagged:

ipl New Zealand cricket team super smash NZT20
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com