न्यूजीलैंड ने फाइनल मुकाबले के लिए घोषित की 15 सदस्यीय खतरनाक टीम, CSK से खेले 4 खिलाड़ियों को मौका
Published - 07 Mar 2026, 10:54 AM | Updated - 07 Mar 2026, 10:55 AM
Table of Contents
New Zealand: आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में अजेय साउथ अफ्रीका को हराकर न्यूजीलैंड ने फाइनल का टिकट कटाया था, जहां 8 मार्च को उनका सामना गत विजेता टीम इंडिया से होगा। भारतीय टीम ने दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को रोमांचक मैच में हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।
इसी बीच कीवियों ने फाइनल मैच के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है, जिसमें 15 खतरनाक खिलाड़ियों को मौका दिया है। इस स्क्वाड में 4 खिलाड़ी ऐसे भी हैं, जो कि आईपीएल की बड़ी फ्रेंचाइजी, चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके हैं। चलिए आपको बताते हैं, कीवियों ने फाइनल मैच के लिए किन-किन पर भरोसा जताया है।
फाइनल में मिचेल संभालेंगे कमान
मिचेल सैंटनर की कप्तानी में कीवियों का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। लीग चरण से लेकर सुपर-8 तक ब्लैककैप्स ने कई बड़ी टीमों को धूल चटाई है। जबकि पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड (New Zealand) का सामना साउथ अफ्रीका से हुआ था, जहां पर उन्होंने 9 विकेट की आसान जीत दर्ज करके फाइनल का टिकट कटाया था।
बता दें कि, फाइनल मैच में मिचेल सैंटनर कीवियों की कप्तानी करते नजर आएंगे। यह पहला मौका होगा, जब मिचेल सैंटनर किसी आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में न्यूजीलैंड (New Zealand) की कप्तानी करेंगे, और चाहेंगे कि वह अपने नेतृत्व में अपनी टीम को विजयी बनाए।
एलन-सीफर्ट की सुपर हिट जोड़ी
न्यूजीलैंड (New Zealand) के मुख्य चयनकर्ता ने फाइनल मैच में फिन एलन और टिम सीफर्ट की खतरनाक सलामी जोड़ी को बनाए रखा है, जो कि भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर सकती है। फाइनल में इन दोनों से कीवियों को एक तेज तर्रार शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी होगी।
बता दें कि, सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ जहां सीफर्ट ने 33 गेंदों पर 58 रन की शानदार पारी खेली थी तो फिन एलन ने मात्र 33 गेंदों पर नाबाद शतक ठोक दिया था, जिसके चलते न्यूजीलैंड (New Zealand) ने 12.5 ओवर में 170 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 55 गेंदों पर 117 रन जोड़े थे। अब वह यही प्रदर्शन फाइनल में भारत के खिलाफ दोहराना चाहेंगे।
IND vs NZ, WEATHER REPORT: फाइनल पर मौसम का खतरा! बारिश बिगाड़ेगी खेल या होगा पूरा मैच? जानें अपडेट
CSK से खेले 4 खिलाड़ियों को मौका
न्यूजीलैंड (New Zealand) के स्क्वाड में चार ऐसे खिलाड़ी भी मौजूद हैं, जो चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इसमें पहला नाम रचिन रवींद्र हैं, जो कि गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में कीवियों के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। ये खिलाड़ी सीएसके के लिए खेल चुका है। जबकि डेवोन कॉनवे, डैरिल मिचेल भी चेन्नई सुपर किंग्स के स्क्वाड का हिस्सा रह चुके हैं।
जहां कॉनवे ने काफी वर्षों तक चेन्नई को अपने बल्ले से जीत दिलाई है तो मिचेल को एक सीजन के बाद टीम से रिलीज कर दिया गया था। वहीं, येलो आर्मी के लिए खेलने वाला चौथा खिलाड़ी खुद कप्तान मिचेल सैंटनर हैं। जी हां, मुंबई इंडियंस में आने से पहले सैंटनर येलो आर्मी का हिस्सा हुआ करते थे, जहां पर वह अपनी लेफ्ट आर्म स्पिन और निचले क्रम में तेज तर्रार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे।
फाइनल मैच के लिए New Zealand का स्क्वाड
मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, कोल मैककॉन्ची, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, डैरिल मिचेल, काइल जैमीसन, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, टिम सीफर्ट, ईश सोढ़ी।
रिजर्व: बेन सियर्स
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर