IPL 2026 के लिए KKR-SRH-RR की नई टीम आई सामने, इन खिलाड़ियों का हुआ चयन

Published - 25 Mar 2026, 08:52 AM | Updated - 25 Mar 2026, 08:54 AM

IPL 2026

IPL 2026 का आगाज़ 28 मार्च से होने जा रहा है और इसके साथ ही सभी टीमों ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इस सीजन में कई टीमों ने अपने स्क्वाड में बड़े बदलाव किए हैं, वहीं कुछ खिलाड़ियों की चोटों ने भी टीम संयोजन को प्रभावित किया है।

खास तौर पर कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की नई टीमों ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इन तीनों फ्रेंचाइजियों ने संतुलित स्क्वाड तैयार करने की कोशिश की है, जिसमें युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण देखने को मिलता है।

कोलकाता नाइट राइडर्स की नई रणनीति

IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस बार अपनी टीम में कई दिलचस्प बदलाव किए हैं। बल्लेबाजी में रिंकू सिंह, अजिंक्य रहाणे, मनीष पांडे और राहुल त्रिपाठी जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ युवा प्रतिभाएं भी शामिल हैं।

वहीं ऑलराउंडर के रूप में कैमरन ग्रीन, सुनील नरेन और रचिन रवींद्र टीम को मजबूती देते हैं। गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती, उमरान मलिक और मथीशा पथिराना जैसे तेज और स्पिन विकल्प मौजूद हैं।

हालांकि टीम को बड़ा झटका तब लगा जब हर्षित राणा और आकाश दीप पूरे सीजन से बाहर हो गए। इनकी जगह सौरभ दुबे को शामिल किया गया है, जिससे टीम संतुलन बनाए रखने की कोशिश करेगी।

राजस्थान रॉयल्स में नए कप्तान के साथ बदलाव

IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स ने इस बार रियान पराग को कप्तानी सौंपी है, जो टीम के लिए एक बड़ा बदलाव है। बल्लेबाजी में यशस्वी जायसवाल, शिमरोन हेटमायर और ध्रुव जुरेल जैसे खिलाड़ी टीम की रीढ़ होंगे।

वहीं ऑलराउंडर के रूप में रवींद्र जडेजा और सैम करन जैसे नाम टीम को मजबूती देते, लेकिन करन चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं।

उनकी जगह दासुन शनाका को टीम में शामिल किया गया है। गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, कुलदीप सेन और एडम मिल्ने जैसे विकल्प मौजूद हैं, जो किसी भी बल्लेबाजी क्रम को चुनौती दे सकते हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद को शुरुआती झटका

IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम कागज पर काफी मजबूत नजर आती है, लेकिन उन्हें शुरुआती मैचों में बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान पैट कमिंस शुरुआती मुकाबलों से बाहर रहेंगे, जिससे टीम को नेतृत्व और गेंदबाजी दोनों में असर पड़ सकता है। उनकी जगह डेविड पेन को टीम में शामिल किया गया है।

बल्लेबाजी में ट्रैविस हेड, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन जैसे आक्रामक खिलाड़ी मौजूद हैं, जबकि लियाम लिविंगस्टोन और नितीश कुमार रेड्डी ऑलराउंड विकल्प देते हैं।

गेंदबाजी में हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट और ब्राइडन कार्से पर अतिरिक्त जिम्मेदारी होगी। ऐसे में हैदराबाद को शुरुआती मैचों में नए संयोजन के साथ मैदान पर उतरना पड़ेगा।

IPL 2026 के लिए KKR-SRH-RR की टीम इस प्रकार हैं :

राजस्थान रॉयल्स : रियान पराग (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, रवींद्र जडेजा, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, जोफ्रा आर्चर, डोनोवन फरेरा, लुआन-डी प्रिटोरियस, रवि सिंह, अमन राव पारेखा, युधवीर सिंह चारक, तुषार देशपांडे, क्वेना माफाका, रवि बिश्नोई, सुशांत मिश्रा, यश राज पुंजा, विग्नेश पुथुर, बृजेश शर्मा, एडम मिल्ने, कुलदीप सेन, संदीप शर्मा, नांद्रे बर्गर, दासुन शनाका

सनराइजर्स हैदराबाद : पैट कमिंस (कप्तान), ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा, आर. स्मरण, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कामिंदु मेंडिस, हर्षल पटेल, ब्रायडन कार्से, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, ज़ीशान अंसारी, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, सलील अरोड़ा, शिवांग कुमार, ओंकार तर्मले, क्रेन्स फुलेत्रा, प्रफुल हिंगे, अमित कुमार, साकिब हुसैन, डेविड पेन

कोलकाता नाइट राइडर्स : रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, सुनील नरेन, रमणदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, कैमरन ग्रीन, फिन एलन, मतीशा पथिराना, तेजस्वी सिंह, कार्तिक त्यागी, प्रशांत सोलंकी, राहुल त्रिपाठी, टिम सिफर्ट, सार्थक रंजन, दक्ष कमरा, रचिन रवींद्र, ब्लेसिंग मुजारबानी, सौरभ दुबे

ये भी पढ़े : हार्दिक पांड्या के कैच ने लूटी मेहफिल, अनोखे अंदाज में पकड़ी गेंद, VIDEO हुआ वायरल

Tagged:

kkr IPL news SRH rr cricket news IPL 2026
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com