न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के लिए हुआ नई टीम इंडिया का ऐलान, स्टार खिलाड़ी का अचानक कटा पत्ता

Published - 09 Jan 2026, 10:54 AM | Updated - 09 Jan 2026, 01:09 PM

Team India 7

Team India: भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच होने वाली टी20 सीरीज 21 जनवरी से शुरू होने जा रही है। दोनों टीमों ने अपनी स्क्वाड की घोषणा कर दी है। टी20 विश्व कप वाली स्क्वाड ही न्यूजीलैंड के खिलाफ भी टी20 सीरीज खेलेगी। भारतीय टीम (Team India) इस साल युवाओं की फौज के साथ विश्व कप खेलने वाली है।

टीम में मुख्य रूप से बल्लेबाज के रूप में ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा को रखा गया है। लेकिन न्यूजीलैंड टी20 सीरीज शुरू होने से पहले बीसीसीआई ने स्टार खिलाड़ी के टीम से बाहर होने की जानकारी दी है।

तिलक वर्मा पर Team India की जिम्मेदारी

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारतीय टीम (Team India) न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैच की टी20 सीरीज खेलने वाली है, जो कि मार्की टूर्नामेंट के लिहाज से सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी के लिए बेहद अहम है। इस श्रृंखला के भारतीय चयनकर्ताओं ने टीम में क्यू युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है।

कीवी टीम को टी20 सीरीज में रौंदकर टीम इंडिया विश्वकप में एंट्री करना चाहेगी। लेकिन इससे पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने तिलक वर्मा के चोटिल होने की जानकारी दी है। बीसीसीआई ने बताया कि तिलक वर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले पहले तीन टी20 मैचों से बाहर हो गए हैं।

उम्मीद की जा रही है कि वह अंतिम दो मैच का हिस्सा होंगे। खबरों के अनुसार तिलक वर्मा की सर्जरी हुई है, जिसके कारण उन्हें कुछ दिनों तक आराम करना होगा। आपको बता दें कि यह टी20 विश्व कप से ठीक 1 महीने पहले हुआ है।

Tilak Varma का टी20 करियर

23 साल के तिलक वर्मा आईपीएल में प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम (Team India) में जगह बनाने में सफल हुए थे। बाएं हाथ का यह बल्लेबाज हैदराबाद के लिए घरेलू क्रिकेट खेलता है। अब तक वे कई शानदार पारियां खेल चुके हैं।

श्रेयस अय्यर के अक्सर चोटिल रहने के कारण उन्होंने उस जगह को कब्जाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। टी20 अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तिलक ने अब तक भारत के लिए 40 मैच खेले हैं, जिनमें 49.29 के औसत से 1183 रन बनाए हैं। टी20 में उनके नाम दो शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने एक मैच में नाबाद 120 रनों का उच्चतम स्कोर बनाया है, जो उनका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।

विजय हजारे ट्रॉफी में फिर फ्लॉप हुए अर्जुन तेंदुलकर, 8 ओवर में ही लुटा बैठे 78 रन, बल्लेबाजी में भी कटाई नाक

Team India के लिए किया है शानदार प्रदर्शन

तिलक वर्मा टी20 इंटरनेशनल में पांचवें ऐसे खिलाड़ी हैं जिसने अपनी बैटिंग पोजीशन के मुताबिक एक इनिंग में सबसे ज्यादा नाबाद 120 रन बनाए हैं। मौजूदा समय में वह टी20 अंतरराष्ट्रीय में वे पहले ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका बैटिंग औसत सबसे ज्यादा 49.29 है।

वे पहले ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने टी20 में लगातार 2 शतक लगाए हैं। तिलक टी20 क्रिकेट में 29वें ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने सबसे तेज 1000 रन पूरे किए हैं। तिलक वर्मा का टीम इंडिया (Team India) में रहना कितना जरूरी है, इस बात का अंदाजा आप एशिया कप के फाइनल मैच से लगा सकते हैं, उनकी 53 गेंदों में 69 रनों की पारी किसी परिचय की मोहताज नहीं थी। उनकी इस मैच जिताऊ पारी के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया था।

एक ओर जिस तरह से भारतीय बल्लेबाज अपना विकेट गंवा रहे थे, दूसरी ओर तिलक वर्मा टीम को संभालने में लगे थे। इस मुकाबले को भारत ने 5 विकेट से जीत लिया था। इसी मुकाबले में टीम इंडिया (Team India) के लिए रिंकू सिंह ने मैच जिताऊ शॉट खेलने का सपना भी पूरा किया था।

हालांकि इस मुकाबले में संजू सैमसन और शिवम दुबे ने कम रनों की पारी खेली, पर उनके बिना इस मैच को जीतना असंभव था। शिवम दुबे ने इस पारी में 33 रन बनाए जबकि संजू सैमसन ने 24 रनों की अहम पारी खेली थी।

ऋतुराज गायकवाड के बल्ले ने उगली आग, विजय हज़ारे ट्रॉफी में खेली ऐतिहासिक पारी, 8 चौकों-6 छक्कों की बदौलत बनाए इतने रन

Tagged:

IND vs NZ team india bcci Tilak Varma
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

4 साल बाद

6 बार
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com